Loading...

सरवर की खामियों के बावजूद सिरमौर के 69 परसेंट राशन कार्ड धारकों का बना ईकेवाईसी

Ankita • 8 Feb 2023 • 1 Min Read

ईकेवाईसी के हंड्रेड परसेंट होने के बाद सरकारी राशन में नहीं हो पाएगी सेंधमारी

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में फिलहाल सरवर की खामियों के चलते ईकेवाईसी का कार्य ठप पड़ा है। बावजूद इसके सरवर की बिगड़ी स्थितियों के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम सिरमौर के द्वारा 69 परसेंट ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मौजूदा स्थिति में हालात यह है कि निगम के द्वारा उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी करवाना मैंडेटरी किया गया है। बावजूद इसके उपभोक्ता जब डीपू में पहुंचता है तो सरवर के डाउन होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ता है। जिससे ना केवल उपभोक्ता परेशान हो रहे थे बल्कि डिपो होल्डर भी इस बड़ी समस्या को लेकर परेशान थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के द्वारा सरवर को अपग्रेड कर लिया गया है। माना जा रहा है 2 अथवा 3 दिनों के बाद ईकेवाईसी का कार्य शुरू हो सकता है। बता दें कि ईकेवाईसी यानी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपने ग्राहक के बारे में विभाग को पुख्ता जानकारी देना यह एक ऐसा सिस्टम होगा जिसके बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत परिवार के कितने लोग व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं। यह बायोमैट्रिक सिस्टम पर प्रमाणित होगा। असल में विभाग को लंबे समय से यह भी शिकायतें मिल रही थी कि बहुत से ऐसे राशन कार्ड धारक उन लोगों का भी राशन ले रहे हैं, जो या तो दुनिया से जा चुके हैं या फिर स्थान छोड़ चुके हैं।

यहां यह भी बता दें कि जिला सिरमौर में 1,44000 राशन कार्ड धारक हैं। जिनमें से 69 परसेंट उपभोक्ता ही ईकेवाईसी पर चढ़ पाए हैं। अच्छी बात तो यह भी है कि इस प्रक्रिया के पूरी तरह पूर्ण ना होने के बावजूद भी फिलहाल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करा रही है। उधर, जिला सिरमौर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में जिला नियंत्रक विजय कुमार हामल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 या 3 दिन के बाद सरवर बेहतर स्थिति में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद फिर से ईकेवाईसी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।