Category: SHILLAI

  • शिलाई क्षेत्र में बाइक सवार तीन व्यक्तियों से चिट्टा बरामद, एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    शिलाई क्षेत्र में बाइक सवार तीन व्यक्तियों से चिट्टा बरामद, एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने शिलाई क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों से नशीला पदार्थ बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    सिरमौर/शिलाई

    एनएच-707 के पास की गई कार्रवाई
    पुलिस थाना शिलाई की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एनएच-707 धकोली के पास एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई।

    1.35 ग्राम चिट्टा बरामद
    पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल चालक द्वारा फेंके गए कागज के गोले की जांच करने पर उसके भीतर 1.35 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जांच जारी
    पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

  • शिलाई में मजदूर संगठनों की बैठक, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार

    शिलाई में मजदूर संगठनों की बैठक, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार

    बैठक में श्रम कानूनों और रोजगार नीतियों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज तेज करने का आह्वान किया गया। विभिन्न यूनियनों ने संयुक्त अभियान चलाकर हड़ताल को व्यापक बनाने का निर्णय लिया।

    सिरमौर/शिलाई

    संयुक्त आम बैठक में जुटे विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि
    जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में प्रदेशव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता नीलम शर्मा और वीरेंद्र ठाकुर ने की, जिसमें विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    लेबर कोड को बताया मजदूर अधिकारों पर प्रहार
    बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिताओं को मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए नुकसानदायक बताया। उनका कहना था कि इन प्रावधानों से स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा कमजोर होगी तथा असंगठित और ठेका श्रम को बढ़ावा मिलेगा।

    रोजगार नीति पर उठाए सवाल
    वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नई योजनाओं और विधेयकों के माध्यम से स्थायी रोजगार के अवसर घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को नियमित काम की बजाय अस्थिर कार्य व्यवस्था की ओर धकेला जा रहा है, जिससे आजीविका की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

    मजदूर-किसान एकता पर दिया जोर
    बैठक में मौजूद किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मजदूर और किसान की साझा आवाज ही जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती दे सकती है। उन्होंने प्रदेशव्यापी हड़ताल में सक्रिय समर्थन देने का आश्वासन भी व्यक्त किया।

    हड़ताल को सफल बनाने के लिए समन्वय समिति गठित
    बैठक के अंत में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारियों के लिए 15 सदस्यीय संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया गया। समिति को प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और विभिन्न यूनियनों के बीच तालमेल की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि आंदोलन को संगठित रूप दिया जा सके।

  • शिलाई उपमंडल में तालों खड्ड के पास सड़क हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

    शिलाई उपमंडल में तालों खड्ड के पास सड़क हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

    शिलाई उपमंडल के रोनहाट क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार केंद्र पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

    सिरमौर/शिलाई

    अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
    उपमंडल शिलाई के रोनहाट के समीप तालों खड्ड के पास कार संख्या HP-85-0428 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 18 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव शरोग, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर की मौके पर ही मौत हो गई।

    दो युवक गंभीर रूप से घायल
    दुर्घटना में रघुबीर सिंह (21 वर्ष) पुत्र संतराम, निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई तथा प्रकाश सिंह (17 वर्ष) पुत्र सायबू राम, निवासी गांव मुंडियाड गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    चालक ने कूदकर बचाई जान
    जानकारी के अनुसार हादसे के समय चालक वाहन के खाई में गिरने से पहले ही बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
    शिलाई अस्पताल के प्रभारी डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि घायलों का उच्च उपचार केंद्र में इलाज जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • शिलाई के वीर सपूत कपिल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    शिलाई के वीर सपूत कपिल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    छोटे भाइयों नितिन और रोहित ने दी मुखाग्नि, गांव पटना में उमड़ा जनसैलाब

    शिलाई हिमाचल नाऊ न्यूज़

    जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय सेना के जवान कपिल का शनिवार को पैतृक गांव पटना में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाइयों नितिन और रोहित ने भाई को मुखाग्नि दी, जबकि नम आंखों से ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

    जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को उत्तराखंड के सेलाकुई, देहरादून में एक दुर्घटना में घायल हुए जवान कपिल ने बुधवार देर रात देहरादून स्थित सैनिक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

    शनिवार सुबह उनकी पार्थिव देह गांव पटना, डाकघर बिंडला-दिगवा, तहसील शिलाई लाई गई, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

    भारतीय सेना की फर्स्ट पैरा यूनिट, नाहन की ओर से जवान को सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस दौरान सैन्य टुकड़ी ने सलामी दी और शस्त्रों के साथ अंतिम संस्कार की परंपराएं निभाई।

    बताया गया कि जवान कपिल का जन्म 2 जून 1998 को पिता पंचराम और माता जयंती देवी के घर गांव पटना में हुआ था। वह पिछले सात वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और अपने माता-पिता के तीन बेटों और तीन बेटियों में सबसे बड़े और होनहार थे।

    उनकी बहनों में नीलम, सोनु और कुशा देवी शामिल हैं।
    कपिल 18 सितंबर 2018 को ग्रेनेडियर रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और 16वीं बटालियन के अंतर्गत वर्तमान में 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स के अधीन जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।

    इससे पूर्व भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र की ओर से जवान की पार्थिव देह का पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान “जवान कपिल अमर रहे” के जयघोष भी लगाए गए।

    अंतिम संस्कार के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार विरेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष रामभज धीमान, मीडिया प्रभारी जगदीश सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैनिक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • उत्तराखंड सड़क हादसे में घायल शिलाई के सेना जवान कपिल का उपचार के दौरान निधन

    उत्तराखंड सड़क हादसे में घायल शिलाई के सेना जवान कपिल का उपचार के दौरान निधन

    नाहन

    उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के भारतीय सेना के जवान ग्रेनेडियर कपिल का बुधवार देर रात उपचार के दौरान निधन हो गया। हादसे के करीब दो सप्ताह बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

    जानकारी के अनुसार ग्रेनेडियर कपिल 8 जनवरी को उत्तराखंड के सेलाकुई, देहरादून में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें सेलाकुई स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह लगातार उपचाराधीन थे।

    बुधवार रात करीब 2 बजकर 50 मिनट पर उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों और पुलिस द्वारा संबंधित बटालियन को दे दी गई है।

    ग्रेनेडियर कपिल जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिल्ला के पटना गांव के निवासी थे। वह 18 सितंबर 2018 को ग्रेनेडियर रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 16वीं बटालियन के अंतर्गत 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स के अधीन जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।


    02 जून 1998 को जन्मे कपिल पिछले सात वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। वह पिता पंचराम और माता जयंती देवी के तीन बेटों और तीन बेटियों में सबसे बड़े थे।

    ग्रामीणों के अनुसार कपिल एक साहसी और अनुशासित सैनिक थे। जवान की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।
    भूतपूर्व सैनिक संगठन ने जवान की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संगठन का कहना है कि इतने युवा और होनहार सैनिक का इस तरह जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेनेडियर कपिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पटना, पंचायत मिल्ला, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

    उधर, जिला सिरमौर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने बताया कि स्टेशन मुख्यालय से अभी तक आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ग्रीन कॉरिडोर निर्माण में लगी कंपनी ने की अवैज्ञानिककटिग, टटियाना सड़क पहुंची जानलेवा स्थिति में

    ग्रीन कॉरिडोर निर्माण में लगी कंपनी ने की अवैज्ञानिककटिग, टटियाना सड़क पहुंची जानलेवा स्थिति में

    ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द सड़क की सही करवाने की मांग

    शिलाई :

    हिमाचल प्रदेश के पहले ग्रीन कॉरिडोर पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे के निर्माण में लगी कंपनियों के अवैज्ञानिक तरीके से किए खनन के कारण
    लगातार ग्रामीण की जमीनों तथा संपर्क सड़कों को नुकसान हो रहा है।

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा उपमंडल के तहत आने वाले टटियाना सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इसी संदर्भ में मंगलवार को गमीणों ने। एसडीएम कफोटा को ज्ञापन सौंपा।

    एनएच 707 के निर्माण से शिल्ला के पास संपर्क सड़क की दशा जानलेवा बनी हुई है। यहां काम कर रही कंपनी की गलत कटिंग की वजह से टटियाना रोड को खतरा पैदा हो गया है और यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

    यहां पिछले लगभग एक साल से यह स्थिति बनी हुई है। मगर कंपनियां विभाग और प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में मंगलवार को चार पंचायत के लोगों ने यहां धरना प्रदर्शन किया।

    साथ ही आरजीबी कंपनी और एसडीम ऑफिस का घेराव किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टटियाना, ठोंठा जाखल, बाइला मकड़ाना, कांडी क्याना और कोटापाब पंचायतों के लगभग 30 गांवों को जोड़ती है।

    मगर सड़क का लगभग 500 मीटर हिस्सा बुरी तरह से टूट चुका है। यहां से हर रोज सैकड़ो वाहनों में हजारों यात्री गुजरते हैं। हैरानी की बात है कि प्रशासन, मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) और पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक इस हिस्से को ठीक करवाने को कोई कदम नहीं उठाया है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएच 707 के चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी की वजह से यहां बड़ी ढलान बन गई है। इस ढलान में सड़क का बड़ा हिस्सा समा गया है और सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें उभर आई हैं।

    ऐसे में यहां हमेशा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पिछले 1 साल से यह हालात बने हुए हैं। मगर, प्रशासन और विभागों द्वारा इस खतरनाक हिस्से को ठीक नहीं करवाया है। लोगों की बार-बार मांग करने के बावजूद भी कुव्यवस्था को नहीं सुधर जा रहा है।

    लिहाजा, नाराज लोगों ने मंगलवार को क्षतिग्रस्त पॉइंट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन, विभाग और कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत लोगों ने आरजीबी कंपनी और एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।

    यहां लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों और एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही प्रशासन और विभागों के अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।

    इस दौरान विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधियों ने एसडीएम के माध्यम से पीडब्ल्यूडी विभाग और मोर्थ सहित भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में लोगों ने सड़क के टूटे हिस्से को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।

    साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन के भीतर यहां कार्य शुरू नहीं हुआ तो दर्जनों पंचायत के हजारों लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर देंगे।

    उधर एसडीएम एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश ठाकुर ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सहित सभी जिम्मेदार विभागों विभागों की एक कमेटी गठित कर जल्द आगामी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

  • सिरमौर में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    सिरमौर में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    शिलाई
    सिरमौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर काफोटा और शिल्ला के बीच शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार आल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी,

    जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
    घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, बाइक पर दो लोग सवार थे और वे काफोटा से शिल्ला की तरफ जा रहे थे। पाब गांव के पास शिरगांव के समीप बाइक कार की चपेट में आ गई।

    इस दुर्घटना में बाइक सवारों में से 50 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र मनसा राम, निवासी जाजला, की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय संजय कुमार, निवासी रिठौग नवासी, को पांवटा साहिब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।

    सिलाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • हाइड्रा क्रेन हादसे में किशोर की मौत के बाद पांवटा साहिब-गुम्मा एनएच 707 पर जाम

    हाइड्रा क्रेन हादसे में किशोर की मौत के बाद पांवटा साहिब-गुम्मा एनएच 707 पर जाम

    हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत के बाद क्षेत्र में गंभीर माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पांवटा साहिब-गुम्मा एनएच 707 को कई घंटों तक बंद कर दिया।

    सिरमौर/कमरऊ

    हाइड्रा क्रेन की चपेट में आया स्कूटी सवार किशोर
    शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ गांव के पास एनएच-707 पर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर बैठे 12 वर्षीय किशोर को हाइड्रा क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान और हादसे की स्थिति
    मृतक की पहचान पार्थ (12) पुत्र सुरेश कुमार निवासी खजियार, कमरऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि किशोर के पिता स्कूटी खड़ी कर पास में सामान खरीदने गए थे, तभी गुजर रही हाइड्रा क्रेन का पिछला टायर स्कूटी से टकरा गया।

    ग्रामीणों का आक्रोश, एनएच पर चक्का जाम
    किशोर की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-707 पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

    निर्माण कंपनी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
    ग्रामीणों ने एनएच निर्माण कंपनी, मोर्थ और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि जब तक परियोजना से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक सड़क बहाल नहीं की जाएगी।

    एसपी सिरमौर एनएस नेगी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर रही है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • शिलाई में सड़क हादसा , अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौ*त

    शिलाई में सड़क हादसा , अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौ*त

    शिलाई क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    सिरमौर/शिलाई

    अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
    पुलिस थाना शिलाई में सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार शिलाई क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
    दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नामपुर तहसील राजगढ़ निवासी के रूप में हुई है, जो हादसे के समय मोटरसाइकिल पर सवार था।

    तेज रफ्तार को बताया जा रहा कारण
    प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण न रहना बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला
    इस मामले में पुलिस थाना शिलाई में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

  • सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक खड्ड में गिरी

    सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक खड्ड में गिरी

    30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, रोनहाट के पास हुआ हादसा

    शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील रोनहाट में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट के समीप एक मोड़ पर बाइक और पिकअप जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई।

    टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खड्ड में जा गिरी।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नवीन कुमार (30) पुत्र आत्माराम निवासी कुमली, डाकघर शरली मानपुर, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

    नवीन कुमार शिलाई से अपने घर की ओर बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही पिकअप जीप से टकरा गई।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर सीधे खड्ड में गिर गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही रोनहाट पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खड्ड से शव को बाहर निकाला। शव को शिलाई अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

    पुलिस के अनुसार रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने दुर्घटना में युवक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।