शिलाई (सिरमौर)
प्राचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक
गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कफोटा में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संयोजक प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें धनबीर पुंडीर को प्रधान, सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को सह सचिव, दाताराम को सलाहकार तथा श्रीमती इंदिरा देवी और श्री आत्मा राम को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर चर्चा
बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और सह-पाठयक्रम गतिविधियों को और सशक्त बनाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, संस्थान के समग्र विकास हेतु कई उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
प्राचार्य ने नई कार्यकारिणी को दी शुभकामनाएँ
प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि पीटीए की सक्रिय भूमिका से महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी तथा विद्यार्थी और शिक्षण स्टाफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।











