Category: संगड़ाह

  • मां भग्यानी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

    मां भग्यानी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

    HNN/संगडाह

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड संगडाह के अंतर्गत हरिपुरधार की आठ पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के गठन हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। मां भग्यानी मंदिर परिसर में खंड विकास कार्यालय संगडाह के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन राणा ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबंधक मोहर सिंह राणा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी एवं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग प्रशासन को मिले जिससे कि जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके।

    उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करें। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के समन्वयक राजन कुमार, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रधान एवं वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • संगडाह में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

    संगडाह में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

    HNN/संगडाह

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड संगडाह की आठ पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के गठन हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। खंड विकास कार्यालय संगडाह में एसडीम सुनील कायथ ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, संगडाह चिराग शर्मा भी मौजूद रहे। एसडीएम ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी एवं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग प्रशासन को मिले जिससे कि जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके।

    उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करें। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के समन्वयक राजन कुमार, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

  • वन विभाग ने बिरना फर्न तस्करी करने वाले व्यक्ति से वसूला जुर्माना

    वन विभाग ने बिरना फर्न तस्करी करने वाले व्यक्ति से वसूला जुर्माना

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में वन विभाग की टीम ने एक पिकअप से बिरना फर्न की तस्करी करने के आरोप में जुर्माना वसूला गया है। वन विभाग की टीम ने पिकअप (HP791436) कब्जे में लेकर चालक से 83,105 रुपए का जुर्माना वसूला है। आरोपी व्यक्ति की पहचान जागर सिंह गांव भलाड़ के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, फूलों के बुके या गुलदस्ते की पैकिंग के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे शहरों में बिरना फर्न की तस्करी की जाती है। जिसके चलते वन विभाग द्वारा रात के समय देवदार और बान के पेड़-पौधों और दुलर्भ वनस्पतियों की सुरक्षा के लिए नाकाबंदी की जाती है।

    इसी दौरान वन विभाग की टीम ने आरओ विद्यासागर के नेतृत्व में आरोपी जागर सिंह को 1,050 किलो ग्राम दुर्लभ घास अथवा फर्न की तस्करी करते हुए पकड़ा और उसकी पिकअप को कब्जे में कर लिया गया। जिसके बाद विभाग ने आरोपी से 83,105 रुपए का जुर्माना वसूला।

    विभाग द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद पिकअप को छोड़ दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएफ़ओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर के द्वारा की गई।

  • कार में अचानक भड़की आग, नहीं हुआ कोई जानी नुक्सान

    कार में अचानक भड़की आग, नहीं हुआ कोई जानी नुक्सान

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले चुना खदान एरिया के बड़ग में एक कार में अचानक ही आग भड़क उठी। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक, कार (HP 71- 2929) के इंजन से अचानक काफी धुंआ उठने लगा। जब चालक ने धुंआ उठता देखा तो वह आनन-फानन में कार से बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

    यदि चालक मोही राम कार से जल्दी बाहर नहीं निकल पाता तो कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था। वहीं इस घटना में पीड़ित को काफी नुक्सान हो चुका है।

  • प्रदेश डीपीई संघ के उपाध्यक्ष बने संगड़ाह के कपिल मोहन

    प्रदेश डीपीई संघ के उपाध्यक्ष बने संगड़ाह के कपिल मोहन

    HNN/ संगड़ाह

    हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीई संघ ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजाना के कपिल मोहन को डीपीई संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि बलदेव ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष डीपीई संघ जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा जिला सिरमौर से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर यह उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया था। जिसके बाद अब संघ ने कपिल मोहन को पद की जिम्मेदारी दी है।

    इस नियुक्ति के लिए कपिल मोहन ने डीपीई संघ प्रदेश अध्यक्ष मोहन नागटा जिला प्रधान दिनेश शर्मा व उनकी समस्त कार्यकारिणी का सिरमौर के सभी डीपीई साथियों का आभार प्रकट किया है। वहीं, दिनेश शर्मा जिला सिरमौर डीपीई संघ अध्यक्ष, मधु पुंडीर इंचार्ज अंडर-19 संगड़ाह जोन, कुलदीप सिंह, एसएमसी प्रधान भाग सिंह, मीन सिंह डीपीई आदि ने कपिल मोहन को उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

  • संगड़ाह पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 31 मार्च को बैठक- उपायुक्त

    संगड़ाह पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 31 मार्च को बैठक- उपायुक्त

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने पंचायत समिति संगड़ाह में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन हेतु 31 मार्च 2023 दोपहर12:30 बजे बैठक आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं।

    इस बैठक में पंचायत समिति के चुने हुए सदस्यों को भाग लेने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने निर्वाचन हेतु उपमंडल अधिकारी (ना.) संगड़ाह को पीठसीन अधिकारी नियुक्त किया है।

  • संगड़ाह के पूर्व प्रधान रण सिंह चौहान का निधन, एक माह से आईजीएमसी में थे उपचारधीन

    संगड़ाह के पूर्व प्रधान रण सिंह चौहान का निधन, एक माह से आईजीएमसी में थे उपचारधीन

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के पूर्व प्रधान रण सिंह चौहान 48 वर्षीय का निधन हो गया है। पूर्व प्रधान रण सिंह चौहान के निधन से सारे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रण सिंह चौहान संगड़ाह के लगनू गांव के रहने वाले थे। बता दे रण सिंह करीब 1 महीने से आईजीएमसी शिमला में उपचारधीन थे, जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण गत रात्रि उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दे आज शनिवार को प्रातः उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया।

    पूर्व प्रधान रण सिंह के निधन पर स्थानीय विधायक विनय कुमार, बीडीसी चेयरमैन मेला राम शर्मा, रूप सिंह, नारायण सिंह, प्रताप सिंह तोमर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान, रणजीत चौहान, जगदीश चौहान, मोहन लाल आजाद, नीलम व सतपाल आदि क्षेत्र के लोग व जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजगढ़ में एसडीएम ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजगढ़ में एसडीएम ने फहराया तिरंगा

    HNN/ राजगढ

    74वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह राजगढ़ के उमण्डलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राजगढ़ यादविंदर पॉल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया।

    उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और इसी दिन हमारे देश को गणराज्य का सर्वोत्तम दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान अन्य देशों के संविधान से अधिक मजबूत और सशक्त है। उन्होंने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करने के लिए हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्राणों की आहुति दी। एसडीएम ने कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है।

    हमारे देश में हर 30 व 40 किलोमीटर के बाद भाषा, खान-पान, वेश-भूषा और भिन्न-भिन्न बोलियों के बावजूद भी हमारे देश को विविधत्ता में एकता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम खाद्यानों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे लेकिन उसके बाद हमारे देश ने चाहे वह कृषि का क्षेत्र हो या औद्योगिक क्षेत्र हो, संचार क्रांति का विषय हो प्रत्येक क्षेत्र में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

    मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस व पशुपालन विभाग के अधिकारियों तथा खेल के क्षेत्र में जिला व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों को ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत व रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

  • घर में चोरी छिपे करता था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने इस तरह किया भंडाफोड़

    घर में चोरी छिपे करता था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने इस तरह किया भंडाफोड़

    HNN / संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह के तहत आने वाले गांव पालर में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालर में एक व्यक्ति अपने घर में घरेलू शराब का कारोबार करता है।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को घर के नजदीक बने खेत में मिट्टी के नीचे एक केन दिखाई दी, जिसमे 38 लीटर घरेलू शराब छुपाकर रखी हुई थी। पुलिस की इस सर्जिकल स्ट्राइक से नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।

    डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पहाड़ी से गिरकर 32 वर्षीय महिला की मौत, पीछे छोड़ गई तीन बच्चे

    पहाड़ी से गिरकर 32 वर्षीय महिला की मौत, पीछे छोड़ गई तीन बच्चे

    HNN/ संगडाह

    उपमंडल संगडाह की ग्राम पंचायत भवाई में दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान एक महिला पहाड़ी से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त 32 वर्षीय कमलेश पत्नी राजेश कुमार निवासी गांव भवाई के रूप में हुई है। वही महिला की मौत के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    जानकारी के अनुसार कमलेश पशुओं के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह गहरी खाई में जा गिरी। वहीं स्थानीय लोग और परिजन जब तक मौके पर पहुंच पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। वही महिला अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गई है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।