Category: cabinet

  • कैबिनेट में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ के अतिरिक्त इतने पद भरने का लिया निर्णय….

    कैबिनेट में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ के अतिरिक्त इतने पद भरने का लिया निर्णय….

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना आरंभ करने पर निर्णय लिया गया। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी ज़िलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों को शामिल करते हुए राज्य में हरित आवरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त तीखी ढलानों में भूक्षरण इत्यादि पर भी रोक लगाई जा सकेगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन सह वन बल प्रमुख की अध्यक्षता में एक कार्यबल का भी गठन किया जाएगा।

    यह भी निर्णय लिया गया कि चयनित क्षेत्रों का सात वर्षों तक रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा और पौधरोपण तथा रखरखाव का यह कार्य आउटसोर्स आधार पर किया जाएगा, जिसमें स्थानीय निवासियों को भी शामिल किया जाएगा। 

    मंत्रिमण्डल ने इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला में ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी मेडिसन विभाग को कार्यशील करने तथा रोगियों की सुविधा के दृष्टिगत नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टॉफ के अतिरिक्त 136 पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।

    इससे संबंधित सभी छह विभागों न्यूरोसर्जरी, रेडियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, अनेस्थिसिया, ऑर्थोपेडिक और जनरल सर्जरी में तीन चरणों में चौबीसों घण्टे सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी। बैठक में राज्य के नगर परिषदों और नगर पंचायतों में विभिन्न श्रेणियों के 87 पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। 

    मंत्रिमण्डल ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के दृष्टिगत राजस्व विभाग में परियोजना प्रबन्धन इकाई की स्थापना तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 14 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया। 

    मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला के धर्मपुर एवं पधर में नए स्थापित सिविल कोर्ट तथा नूरपुर, देहरा, पालमपुर, पावंटा साहिब और रोहड़ू में नव स्थापित अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायालय में सहायक जिला न्यायवादी के पद सृजित करने तथा पोस्को कोर्ट और सीबीआई कोर्ट में उप ज़िला न्यायवादी के सात पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की।

    मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 7 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों के मानदेय में 500 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी करने का भी निर्णय लिया। 

    बैठक में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों का समुचित रिकॉर्ड तैयार करने के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में परिवार रजिस्टर का रखरखाव नियम, 2023 के प्रारूप को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में हिमाचल प्रदेश पट्टा नियम-2013 (वर्ष 2016 एवं 2017 में संशोधित) पर भी एक प्रस्तुतिकरण दिया गया। जल विद्युत परियोजनाओं को लीज प्रदान करने के मुद्दे का समग्र रूप से परीक्षण करने तथा इनसे ली जाने वाली पट्टे की राशि के बारे में सिफारिशें प्रस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया।

    मंत्रिमण्डल ने राज्य में लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से प्रदत्त सेवाओं के लिए ली जाने वाली राशि के युक्तिकरण को भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने वस्तु एवं सेवा कर परिषद की सिफारिशों के क्रियान्वयन के दृष्टिगत केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश वस्तु एवं सेवा कर विधेयक, 2023 को भी स्वीकृति प्रदान की।

    बैठक में कुछ शर्तों के साथ हिमाचल प्रदेश नौतोड़ नियम, 1968 को दो वर्षों के लिए कार्यान्वित करने का भी निर्णय लिया गया। यह क्षेत्र नेशनल पार्क, अभयारण्य, संरक्षित क्षेत्र (कंजर्वेशन रिजर्व), सामुदायिक संरक्षित (कॉम्यूनिटी रिजर्व), वन संरक्षित, डीपीएफ के अन्तर्गत नहीं होना चाहिए।

    नौतोड़ के लिए प्रस्तावित भूमि में खड़े पेड़ों की संख्या दो से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भूमि केवल घरेलू उपयोग के लिए ही उपलब्ध करवाई जाएगी और संबंधित व्यक्ति की किसी भी प्रकार के वन अपराधों में संलग्नता नहीं होनी चाहिए।

  • कुछ ही देर में आयोजित होगी कैबिनेट बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    कुछ ही देर में आयोजित होगी कैबिनेट बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज 25 जुलाई यानी मंगलवार को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। बता दें यह बैठक राज्य सचिवालय में 12:00 आयोजित होगी। वही इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही बैठक में हिमाचल में भारी बारिश के कारण हुई तबाही पर भी चर्चा की जाएगी।

    शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों को भरने पर भी निर्णय हो सकता है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा के मानसून सत्र के सितंबर के पहले हफ्ते में करवाए जाने की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है। पूर्व में लिए जनहित के कई निर्णयों को मंजूरी दी जाएगी। विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सहयोग राशि को 65 हजार रुपए से एक लाख रुपए करने का मामला कैबिनेट में जा सकता है।

    कोविड फंड को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में बदलने की संभावना पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा नदी से 100 मीटर की दूरी पर निर्माण कार्य कर पाने के नियमों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। अभी तक यह नियम 25 मीटर का है। बैठक में मात्र दो बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को अब बंद करने की तैयारी चल रही है।

  • HP Cabinet: इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक….

    HP Cabinet: इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक….

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक तय हो गई है। प्रदेश में हुई त्रासदी के बाद यह पहली बैठक है जो 25 जुलाई को बुलाई गई है। बैठक दोपहर 12:00 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिखर सम्मेलन हॉल में निश्चित की गई है।

    जाहिर है कि इस कैबिनेट बैठक में हिमाचल में आए जल प्रलय से हुए करोड़ों के नुकसान पर चर्चा की जाएगी। व्यवस्था को धीरे-धीरे पटरी पर किस तरीके से लाया जाएगा उस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा और अहम फैसले लिए जाएंगे।

  • HP cabinet: विद्यार्थियों को 1 फीसदी ब्याज पर मिलेगा 20 लाख रुपए का ऋण

    HP cabinet: विद्यार्थियों को 1 फीसदी ब्याज पर मिलेगा 20 लाख रुपए का ऋण

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज सोमवार को आयोजित हुई। बता दें यह बैठक राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बता दें अब भंग किए जा चुके हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग की जिन पोस्ट कोड की परीक्षाएं नहीं हुईं थीं उन्हें अब शिमला राज्य लोक सेवा आयोग करवाएगा।

    मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण को मंडी जिला के जोगिंद्रनगर तथा कांगड़ा जिला के धर्मशाला में कार्यशालाएं निर्मित करने के लिए पांच रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि 40 वर्षों के लिए पट्टे पर प्रदान करने का निर्णय लिया।

    बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का नाम बदलकर डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग रखने का भी निर्णय लिया गया। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के बाद रनवे की लंबाई 3010 मीटर तक बढ़ाई जाएगी जो ए-320 टाइप के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त होगी।

    इससे कांगड़ा को ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में विकसित करने में भी मदद मिलेगी। बैठक में जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी बीड़ को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के दस पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 के दिशा-निर्देशों को भी मंजूरी प्रदान की गई।

    इस योजना के तहत पात्र गरीब विद्यार्थियों को 20 लाख रुपए तक का लोन एक प्रतिशत ब्याज की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पैरा मेडिकल पाठ्यक्रम, फार्मेसी, नर्सिंग, आईटीआई और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों से पीएचडी करने के लिए यह लोन दिया जाएगा।

    एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों से संबंधित मुद्दों को देखने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की एक कैबिनेट सब कमेटी गठित करने का भी फैसला लिया गया।

    मंत्रिमंडल ने परवाणू-शिमला हाईवे एनएच-5, शिमला-मटौर एनएच, पठानकोट-मंडी एनएच और कीरतपुर-मनाली हाईवे एनएच-3 पर अनियोजित, अनियमित और बड़े पैमाने पर अनाधिकृत निर्माण गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए फोरलेन प्लानिंग एरिया गठित करने का निर्णय लिया।

    फोरलेन के दोनों ओर नियंत्रित चौड़ाई के किनारे से 100 मीटर तक का क्षेत्र इस फोरलेन प्लानिंग एरिया के दायरे में होगा। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में अन्य सभी फोरलेन वाले राजमार्गों को भी इस विनियमन के दायरे में लाया जाएगा। मंत्रिमंडल ने हमीरपुर जिला के टौणी देवी में राजकीय स्नातक महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया।

  • HP Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक कल, लिए जाएंगे कई बड़े फैसले……

    HP Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक कल, लिए जाएंगे कई बड़े फैसले……

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश की मंत्रिमंडल की बैठक कल यानि 19 जून को होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। बता दें यह बैठक दोपहर को राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सरकार कई बड़े फैसले सुना सकती है।

    इस बैठक में कैबिनेट में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के साथ-साथ सरकार बजट घोषणाओं पर भी मुहर लगा सकती है। इस बैठक में शिक्षा विभाग में एनटीटी भर्ती के साथ ही जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों को रखने पर कोई फैसला होने की संभावना है।

    हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से एक साल के डिप्लोमा धारकों को पात्र बनाने की मांग रखी थी जिसको मान भी लिया गया था, लेकिन इसके बाद सामने आया है कि एनटीटी के लिए हिमाचल में कोई भी मान्यता प्राप्त डिप्लोमा धारक नहीं है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को मान्यता प्राप्त संस्थानों की लिस्ट भेजी थी उसमें एक भी संस्थान मान्य नहीं पाया है।

    यही वजह है कि सरकार अब इसको लेकर आंगनबाड़ी अध्यापिकाओं की नियुक्ति को लेकर भी विचार कर रही है। इस बैठक में जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों की भर्ती को लेकर का मामला भी आ सकता है। बजट सत्र में जल शक्ति विभाग में पांच हजार पैरा वर्करों की भर्ती करने की घोषणा की गई थी।

    यह मामला वित्त विभाग को मंजूरी के लिए गया है। हालांकि विभाग में काफी संख्या में करूणामूल्क आश्रितों की भर्तियां लंबित है, जो कि पूर्व सरकार के समय़ में नहीं की गई, इसी तरह पहले से आउटसोर्स पर कर्मचारी भी रखे गए थे। पैरा वर्करों की भर्ती करने पर करुणामूलक आश्रितों और आउटसोर्स कर्मचारियों को कैसे जगह दी जा सकती है।

  • HP Cabinet Decisions: पंचायत चौकीदारों, चयनित प्रतिनिधियों का बढ़ाया मानदेय

    HP Cabinet Decisions: पंचायत चौकीदारों, चयनित प्रतिनिधियों का बढ़ाया मानदेय

    मंत्रिमंडल में इतने पद भरने की मंजूरी……..

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

    मंत्रिमंडल की बैठक में बिजली उत्पादक से राज्य में विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं पर जल उपकर लगाने के बारे में चर्चा के लिए सचिव, ऊर्जा, की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया।

    13 स्थानों पर राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खुलेंगे

    इस कमेटी में जल शक्ति विभाग, वित्त विभाग और विधि विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी और फतेहपुर तथा हमीरपुर जिले के भोरंज में प्राथमिक स्तर तक राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए निर्माण गतिविधियां आरंभ करने की अनुमति प्रदान की। प्रदेश में 13 स्थानों पर ऐसे स्कूलों का निर्माण शुरू करने के लिए कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी है।

    जेल वार्डरों के 69 पद भरने की मंजूरी

    मंत्रिमंडल ने कारागार विभाग में जेल वार्डरों के 69 पद भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने कारागार विभाग के सोलन जिला स्थित नालागढ़ (किशनपुरा) उप जेल में विभिन्न वर्गों के 20 पदों को भरने का निर्णय भी लिया।

    किरतपुर-मनाली फोरलेन पर खुलेंगे तीन पुलिस थाने

    मंत्रिमंडल ने किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर जिले के भघेड़, मंडी जिले के नेरचौक और कुल्लू जिले के भुंतर में हाईवे-सह-पर्यटक पुलिस थाने खोलने तथा इन थानों को क्रियाशील करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृजित करने तथा भरने की अनुमति प्रदान की।

    पंचायतीराज संस्थानों के चयनित प्रतिनिधियों, अशंकालिक पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ाया

    मंत्रिमंडल ने अशंकालिक पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय को 6200 रुपये से बढ़ाकर 6700 रुपये करने का निर्णय भी लिया। इससे प्रदेश के 3226 पंचायत चौकीदार लाभान्वित होंगे। यह निर्णय 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। इसके अतिरिक्त पंचायतीराज संस्थाओं के चयनित प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय भी लिया।

    बार की समयावधि निर्धारित

    बैठक के दौरान वर्ष 2023-24 के लिए बार की समयावधि दोपहर 12:00 बजे से प्रातः एक बजे तक निर्धारित करने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में कागज रहित पंजीकरण प्रणाली आरंभ करने को भी मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमंडल ने जिला शिमला के राजकीय महाविद्यालय धामी में विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों के सृजन तथा भरने सहित मेडिकल तथा नॉन-मेडिकल कक्षाएं शुरू करने के लिए स्वीकृति प्रदान की।

  • HP Cabinet: आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    HP Cabinet: आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज यानि 6 जून को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। बता दें यह बैठक शाम 3:00 बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाॅल में आयोजित होगी।

    इस बैठक में महिलाओं को 1,500 रुपए मासिक पेंशन देने की कांग्रेस की तीसरी गारंटी को लागू करने पर चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों को भरने के बारे में भी फैसले हो सकते हैं।

    इसके अलावा इस बैठक कई बजट घोषणाओं पर मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल की इस बैठक प्रदेश से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

  • HP cabinet: कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले…..

    HP cabinet: कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले…..

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 17 मई यानि कल बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। बता दें यह बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में दोपहर बाद तीन बजे होगी। इस बैठक में अहम फैसले लिए जाएंगे।

    संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में वाटर सेस पर चर्चा के अलावा शिक्षा विभाग की तबादला नीति, स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने और उपतहसीलों को अपग्रेड किए जाने पर फैसला हो सकता है। सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से विभागों के अधिकारियों के कैबिनेट एजेंडा तैयार करने को कहा गया है।

  • सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए यह अहम निर्णय……

    सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए यह अहम निर्णय……

    HNN/ शिमला

    हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 वर्ष तथा इससे अधिक आयु की स्पीति घाटी की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि के रूप में प्रतिमाह 1500 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसमें छोमो या नन भी शामिल हैं।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत-पत्र तैयार करने के लिए उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एक मंत्रिमण्डलीय उप-समिति गठित की जाएगी, जिसमें कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

    मंत्रिमंडल ने व्यापार में सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टॉम्प ड्यूटी के एकत्रीकरण के लिए प्रदेश में ई-स्टॉम्पिंग आरम्भ करने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि स्टॉम्प पेपर का मुद्रण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए तथा स्टॉम्प विक्रेताओं को प्राधिकृत एकत्रीकरण केंद्र के रूप में प्राधिकृत किया जाए।

    मंत्रिमंडल द्वारा निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक स्टॉम्प पेपर तथा ई-स्टॉम्प पेपर की दोहरी प्रणाली को जारी रखा जाएगा तथा 01 अप्रैल, 2024 से भौतिक रूप से स्टॉम्प पेपर पूर्ण रूप से बंद कर दिए जाएंगे। बैठक के दौरान सभी पात्र विद्यार्थियों को सीधे लाभ हस्तातंरण के माध्यम से स्कूल की वर्दी के लिए 600 रुपए प्रदान किए जाएंगे। 

    मंत्रिमंडल ने बजट घोषणा के अनुसार राजस्व विभाग के नम्बरदारों के मानदेय को 3200 रुपए से बढ़ाकर 3700 रुपए प्रतिमाह करने को स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से प्रदेश के 3177 नम्बरदार लाभान्वित होंगे। बैठक के दौरान राजस्व चौकीदार तथा अंशकालिक कार्यकर्ता के मानदेय को 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया, जिससे प्रदेश के लगभग 1950 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

    मंत्रिमंडल ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन करने का निर्णय लिया जिसके तहत सौर ऊर्जा तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को पट्टे पर, खरीद, अधिग्रहण आधार पर स्थापित करने के लिए भूमि हस्तातंरण किया जा सकता है। यह निर्णय इस सम्बंध में विभिन्न अधिनियमों के लागू प्रावधानों के तहत कार्यान्वित होगा।

    बैठक के दौरान राजस्व न्यायालयों में आवेदन या याचिका दायर करवाने, उच्च न्यायालय को छोड़कर दीवानी न्यायालयों में शपथ-पत्र या अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कोर्ट फीस को 6 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने अटल टनल योजना क्षेत्र गठित करने तथा अटल टनल योजना क्षेत्र के वर्तमान भूमि उपयोग को बंद करने का निर्णय लिया।

    अटल टनल योजना क्षेत्र में ज़िला लाहौल-स्पिति के राजस्व गांव भी शामिल हैं। बैठक के दौरान पान मसाला, पान चटनी तथा तम्बाकू या तम्बाकू पदार्थों वाले सभी तम्बाकू उत्पादों पर सर्टन गुड्स कैरेड वाई रोडज़ (सीजीसीआर) टैक्स को 3 रुपए से बढ़ाकर 4.50 रुपए प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया गया।

    मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 50 पदों तथा जूनियर ड्राफ्टसमेन के 30 पदों को भरने को मंजूरी प्रदान की। बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से सहायक अभियंता (सिविल) के 15 पदों तथा जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 50 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।

    मंत्रिमंडल ने सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति के 3 रिक्त पदों तथा ज़िला कांगड़ा स्थित राजीव गांधी राजकीय स्नात्तोकतर आयुर्वेदिक महाविद्यालय, पपरोला में सीधी भर्ती के माध्यम से आयुष विभाग में लैक्चरर के 4 पदों को भरने को मंजूरी प्रदान की।

  • HP cabinet: इस दिन होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जाएंगे अहम फैसले…..

    HP cabinet: इस दिन होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जाएंगे अहम फैसले…..

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 3 मई को आयोजित होगी। बता दें यह बैठक राज्य सचिवालय शिमला के शिखर सम्मेलन हॉल में दोपहर बाद 3:00 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

    बता दें इस बैठक में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 70 हजार पद खाली होने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में भर्ती समेत अहम फैसले लिए जाएंगे।