Category: Crime

जुर्म

  • सोलन पुलिस ने दाडलाघाट दुकान चोरी का किया खुलासा, कुल्लू निवासी महिला आरोपी गिरफ्तार

    सोलन पुलिस ने दाडलाघाट दुकान चोरी का किया खुलासा, कुल्लू निवासी महिला आरोपी गिरफ्तार

    दाडलाघाट बाजार में हुई चोरी की घटना का सोलन पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई।

    सोलन/दाडलाघाट

    दुकान से नकदी और आभूषण चोरी का मामला

    दाडलाघाट क्षेत्र में स्थित “फैशन पॉइंट” नामक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई थी। दुकान मालिक अमरदीप ने पुलिस को बताया कि दुकान बंद कर घर जाने के बाद अगली सुबह लौटने पर साइड का शीशा टूटा मिला और अंदर से नकदी व नोटों की माला चोरी हो चुकी थी।

    सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान

    जांच के दौरान पुलिस टीम ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में एक महिला दुकान के अंदर चोरी करती हुई दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश तेज कर दी।

    बिलासपुर से आरोपी महिला की गिरफ्तारी

    लगातार प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला मुस्कान (22), निवासी जिला कुल्लू, को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

  • संगड़ाह में साधु की जटाएं काटने का आरोप, पंचायत प्रधान और राजनीतिक रसूख पर सवाल

    संगड़ाह में साधु की जटाएं काटने का आरोप, पंचायत प्रधान और राजनीतिक रसूख पर सवाल

    देवभूमि में सनातन पर हमला, प्रशासन और नेताओं की जवाबदेही पर उठ रहे गंभीर सवाल

    संगड़ाह।

    सिरमौर जिला के संगड़ाह के गांव लगनू में वर्षों से रह रहे संन्यासी की जटाएं और दाढ़ी काटे जाने का मामला अब विवाद का रूप ले चुका है। पीड़ित साधु ने कार्यवाहक पंचायत प्रधान और कांग्रेस नेता सतपाल तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

    यह घटना तीन दिन पुरानी है, लेकिन सोमवार को साधु के वीडियो बयान के बाद मामला मीडिया और सोशल मीडिया में गरमाया।साधु का आरोप है कि पंचायत प्रधान ने खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और स्थानीय विधायक विनय कुमार का आदमी बताकर उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया।

    साधु ने इसे देवभूमि हिमाचल में सनातन पर हमला और धार्मिक भावनाओं का सीधा अपमान करार दिया।इस प्रकरण ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक पदों का दुरुपयोग संन्यासियों और धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ किया जा रहा है।

    प्रधान का दावा है कि साधु शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहा था और ग्रामीणों ने उसे काबू किया, लेकिन साधु की ओर से लगाए गए आरोप इसे सीधे धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं को चुनौती देने वाला मामला बनाते हैं।

    थाना प्रभारी संगड़ाह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज हैं और जांच जारी है। मगर यह घटना केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक सत्ता के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    देवभूमि में सनातन और धार्मिक आस्थाओं की रक्षा के लिए जिम्मेदार लोग ही अगर ऐसी घटनाओं में सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हों, तो इससे समाज में असंतोष और नाराजगी बढ़ना लाजमी है।

  • काला आम्ब में जुए पर पुलिस की सख्ती, सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

    काला आम्ब में जुए पर पुलिस की सख्ती, सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

    जिला सिरमौर के काला आम्ब थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं।

    सिरमौर/काला आम्ब

    सट्टा पर्ची और नकदी के साथ पहला आरोपी गिरफ्तार
    काला आम्ब पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी की पहचान मनोज पुत्र वीरेंद्र, निवासी गांव बिछौला, तहसील सिरासौल, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची और 900 रुपये नकद बरामद किए।

    दूसरे मामले में भी सट्टा खिलाने का खुलासा
    एक अन्य कार्रवाई में काला आम्ब पुलिस ने सतीश कुमार पुत्र गजेन्द्र राउत, निवासी गांव पकड़ी, वार्ड नंबर-01, बसंतपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) को सट्टा खिलाने के आरोप में पकड़ा। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची और 970 रुपये नकद बरामद किए गए।

    जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज
    दोनों मामलों में काला आम्ब थाना में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा मामलों की गहन तफ्तीश की जा रही है।

  • सिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, काला आम्ब और पांवटा में दो आरोपी गिरफ्तार

    सिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, काला आम्ब और पांवटा में दो आरोपी गिरफ्तार

    जिला सिरमौर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। काला आम्ब और पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

    सिरमौर

    काला आम्ब में बोतलों सहित आरोपी पकड़ा गया
    काला आम्ब पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान जगीर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह, निवासी गांव टपरियन, डाकघर काठेमाजरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सात बोतल अवैध शराब बरामद की है।

    पांवटा साहिब में पांच लीटर अवैध शराब जब्त
    पांवटा साहिब पुलिस ने भी एक अन्य कार्रवाई में यशपाल सिंह निवासी मानपुर देवड़ा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच लीटर अवैध शराब बरामद की।

    दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज
    दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा मामलों की आगामी जांच की जा रही है।

  • शिमला में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चिट्टा सप्लाई नेटवर्क उजागर

    शिमला में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चिट्टा सप्लाई नेटवर्क उजागर

    हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इन कार्रवाइयों से चिट्टा तस्करी की संगठित सप्लाई चेन सामने आई है।

    शिमला

    हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए शिमला पुलिस ने अपनी रणनीति और निगरानी को और सख्त कर दिया है। हालिया अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर चिट्टा (हेरोइन) की बड़ी मात्रा बरामद की है। इन कार्रवाइयों में स्थानीय युवाओं के साथ-साथ बाहरी राज्यों से जुड़े शिक्षित व्यक्ति और महिलाएं भी शामिल पाई गई हैं, जो नशे की सप्लाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

    ढल्ली थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50.340 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश और मेघालय से जुड़े हुए थे और यह नेटवर्क हिमाचल में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाने की तैयारी में था। इस मामले में नोएडा निवासी नित्यम धीर (32 वर्ष) और मेघालय के री भोई जिले की पूर्णिमा लम्पाग (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में FIR संख्या 05/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया है।

    कुमारसैन क्षेत्र में भी पुलिस ने नशे की सप्लाई चेन पर दोहरी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में गश्त के दौरान 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद कर ननखरी निवासी सचिन श्याम (34 वर्ष) और कुमारसैन निवासी आरुष मेहता (24 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। दूसरे मामले में पुलिस ने 4.70 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें रामपुर क्षेत्र के मुश्ताक अली (25 वर्ष) और माशूम अली (23 वर्ष) के अलावा कुमारसैन के रविंदर कुमार (37 वर्ष), रविंदर कुमार (44 वर्ष) और किशन कुमार (31 वर्ष) शामिल हैं।

    इन सभी मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और शिमला के किन इलाकों में इसकी डिलीवरी की जानी थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से नशा तस्करी के बैकवर्ड लिंकेज और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में अहम मदद मिलेगी।

  • सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर 14 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

    सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर 14 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

    सोलन पुलिस द्वारा दर्ज चिट्टा मामले में Backward Linkage के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अतिरिक्त मात्रा में चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है।

    सोलन

    Backward Linkage के आधार पर कार्रवाई

    सोलन पुलिस द्वारा दिनांक 13-01-2026 को पुलिस थाना कंडाघाट में दर्ज 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के मामले में Backward Linkage के आधार पर कार्रवाई की गई है।

    मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी

    पुलिस कार्रवाई के दौरान मामले के मुख्य सप्लायर दीपक (निवासी चंडीगढ़) को 14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है।

  • पांवटा साहिब  / उत्तर प्रदेश के युवक से 210 नशीले कैप्सूल बरामद, एनडीपीएस में केस

    पांवटा साहिब / उत्तर प्रदेश के युवक से 210 नशीले कैप्सूल बरामद, एनडीपीएस में केस

    जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक और कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुरुवाला थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा है।

    सिरमौर/पांवटा साहिब/पुरुवाला

    गश्त के दौरान बड़ी बरामदगी

    पुरुवाला पुलिस टीम ने भुंगरनी सिंचाई नहर के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 210 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी की पहचान सन्नी सिंह पुत्र उमेश कुमार, निवासी गांव नुरपुर, तहसील चांदपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

    एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

    बरामदगी के बाद पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले कैप्सूल की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने की पुष्टि

    जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    नशे के खिलाफ अभियान जारी

    पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्त और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। आम जनता से भी अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    पांवटा साहिब पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में दो व्यक्तियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष पुत्र भुवन चन्द पंथ, निवासी वार्ड नंबर 10 देवी नगर पांवटा साहिब और रोहन चौहान पुत्र मित्र सिंह, निवासी गांव बडवास, डाकघर व तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने डीएवी स्कूल के साथ लगते मैदान में आम के पेड़ के नीचे से 2.47 ग्राम स्मैक बरामद की। बताया गया कि पुलिस को देखकर एक आरोपी ने स्मैक फेंक दी थी। इस मामले में भी थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, तीन मामलों में चार आरोपी पकड़े गए

    सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, तीन मामलों में चार आरोपी पकड़े गए

    जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में ड्रग सेवन, स्मैक बरामदगी और अवैध शराब से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को पकड़ा गया है।

    नाहन/सिरमौर

    पांवटा साहिब में ड्रग सेवन का मामला
    पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गोविन्दघाट के समीप देईजी साहब गेट के सामने एक अल्टो कार में नशा करते हुए तीन युवकों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान लखबीर सिंह निवासी खम्बानगर माजरी धौलाकुआं, संजीव कुमार निवासी पीपलीवाला और रितिक सोहतरा निवासी मैन मार्केट माजरा, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी के दौरान एक लाइटर और दो फॉयल पेपर बरामद किए गए।

    चिकित्सकीय जांच में सेवन की पुष्टि
    तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें ड्रग सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस थाना पांवटा साहिब में उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

    माजरा क्षेत्र में स्मैक बरामद
    पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 8.72 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान मुन्तजिर निवासी गांव मेलियो, डाकघर माजरा, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। यह बरामदगी आईपीएच कार्यालय की ओर से कब्रिस्तान नहर के पास की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है।

    पुरुवाला में अवैध शराब का मामला
    पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में गांव मानपुर देवड़ा, तहसील पांवटा साहिब की एक महिला को 5 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। इस संबंध में पुरुवाला थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

    पुलिस का अभियान जारी
    जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • माजरा में गश्त के दौरान पुलिस ने युवक को 4.15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा

    माजरा में गश्त के दौरान पुलिस ने युवक को 4.15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा

    नशे के खिलाफ अभियान के तहत माजरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    सिरमौर/माजरा

    गश्त के दौरान पकड़ा गया आरोपी
    पुलिस थाना माजरा की टीम नया गांव माजरा क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में रोका और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.15 ग्राम स्मैक बरामद की।

    आरोपी की पहचान, जांच जारी
    आरोपी की पहचान सुल्तान पुत्र श्री याहिया खान निवासी गांव रामपुर बंजारण, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा नियमानुसार उसे नोटिस पर रिहा किया गया है।

  • ऊना में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, बंगाणा पुलिस ने 102 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी दबोचा

    ऊना में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, बंगाणा पुलिस ने 102 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी दबोचा

    नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बंगाणा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    नाके के दौरान हुई गिरफ्तारी
    हिमाचल प्रदेश में नशे के खात्मे को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बंगाणा थाना पुलिस ने एक आरोपी को 102 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। एएसपी ऊना संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कार में भारी मात्रा में चिट्टा लेकर जा रहा है।

    सूचना के आधार पर लगाया गया नाका
    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नलूट–लठियाणी गांव के समीप नाका लगाया। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कार नाके की ओर आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया। चालक से पूछताछ के दौरान उसका व्यवहार संदिग्ध पाया गया, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।

    तलाशी में बरामद हुआ चिट्टा
    पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 102 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की पहचान विशाल सिंह राणा निवासी पुखरू गांव, जिला ऊना के रूप में हुई है।

    नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
    एएसपी ऊना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, साथ ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।