Category: Devotional

All devotional news

  • शिकारी माता मंदिर के कपाट बंद, पर्यटकों व ट्रैकर्ज के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध

    शिकारी माता मंदिर के कपाट बंद, पर्यटकों व ट्रैकर्ज के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध

    HNN/ मंडी

    सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर के कपाट आम नागरिकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। एसडीएम थुनाग अमित कल्थाईक ने बताया कि कड़ाके की ठंड व बर्फबारी की संभावना के चलते प्रशासन ने शिकारी माता मंदिर के कपाट 20 नवंबर से आगामी आदेशों तक बंद करने का फैसला लिया है।

    उन्होंने कहा कि इस अवधि में आम नागरिकों के शिकारी माता मंदिर में प्रवेश के साथ-साथ यहां पर्यटकों तथा ट्रैकर्ज के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में शिकारी माता मंदिर क्षेत्र में 8 से 10 फीट तक बर्फ गिरती है। वहीं कड़ाके की ठंड व भारी हिमपात से जंजैहली-माता शिकारी मंदिर सड़क भी जाम रहती है। लिहाजा इन दिनों में जोखिम न लें और शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास न करें।

    एसडीएम ने कहा कि यदि कोई भी पर्यटक व ट्रैकर अथवा स्थानीय निवासी शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास करता है तथा उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। किसी भी आपात कालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष नम्बर 01907-256740 तथा उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय थुनाग के दूरभाष नवम्बर 01907-257666 पर सम्पर्क करें।

    अमित कल्थाईक ने स्थानीय जनता से आग्रह करते हुए कहा कि उनके सम्पर्क में आने वाले सभी नागरिकों को भी इस की जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि कोई भी श्रद्धालु, पर्यटक तथा ट्रैकर्ज ऊंचाई वाले बर्फीले क्षेत्रों में जाने का जोखिम न ले।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपने यदि प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाया है, तो वह आप आसानी से कर पाएंगे। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपकी कुछ परिजनों से भेंट होगी। औद्योगिक प्रदर्शन बेहतर रहेंगे। व्यापार में आपको धन लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज के मामलों में तेजी हो सकते हैं। आप किसी की सलाह पर ना चले और अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया हुआ था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के द्वारा अच्छी जान-पहचान को प्राप्त करेंगे। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, लेकिन आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा फोकस रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप आज दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो वह आपको अच्छा लाभ देगी।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आवश्यक लक्ष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। मानसिक तनाव यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए था तो वह भी दूर हो सकती है। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा, लेकिन आप उनमें जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे और आप अपनी मेहनत और लगन से जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो समस्या हो सकती है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय में आपको सफलता मिलेगी। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप कुछ शान शौकत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो इससे आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवश्यक कामों को अनदेखा करने से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदारी करने की यदि आपकी इच्छा थी, तो वह भी पूरी होगी। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो आप लोगों से ज्यादा बातचीत न रखें। सामाजिक प्रयासों पर आप पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक स्तर बढ़ेगा। प्रेम व स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने जाने के लिए आज आप यदि कोई योजना बनाई, तो उसमें माता-पिता से पूछकर जाएं। संतान के करियर को लेकर आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई नौकरी से संबंधित उपलब्धि मिले, तो आप उसे हाथ से जाने ना दें और परंपरागत कार्यों से आप जुड़ेंगे। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। घर- बाहर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप महत्वपूर्ण मामलों में किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। घर परिवार में आज कोई ऐसी बात उठ सकती है, जिससे बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बहसबाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो इससे आपका प्रमोशन रुक सकता है। रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर खटास चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें आप ढील ना दें और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आर्थिक योजनाओं को बनाना होगा। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ बना रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप भविष्य के लिए भी धन आसानी से जुटा पाएंगे। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विभिन्न गतिविधियों में बल मिलेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जो गलत हो। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने आर्थिक मामलों में सहायता से आगे बढ़े और कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी किसी बात को सुनेंगे। आपको किसी पुरानी गलती के लिए दंड मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी डील हाथ लगेगी।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आप अपने भावनाओं पर अंकुश बनाएं और घर परिवार में किसी शुभ और मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना होगा, जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आप किसी सरकारी काम के नियमों का उल्लंघन न करें और आपको अजनबी लोगों की बातों में आने से बचना होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको खुशी होगी और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में भी आप सफल होंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और कारोबार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी किसी परीक्षा के परिणाम आने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन घर परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी समस्याओं का कारण बनेगी। आप अपने किसी योजना को बहुत ही सूझबूझ से बनाएं।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे और आपके सुख समृद्धि बढ़ाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में खरी खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपने कामों में कोई कमी ना छोड़ें। यदि आपने किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आप उत्साहित होकर किसी गलत बात के लिए हां ना करें, नहीं तो समस्या होगी। घर परिवार में आपकी लोगों से खूब चलेगी। आप अपनों के साथ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको बड़ों की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान से किसी काम में कोई गलती हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए इधर-उधर के कामों में पड़ने के लिए बचने के लिए रहेगा और आप कामकाज को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आप अपने आलस्य के कारण अपने कुछ कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आप व्यर्थ की चर्चा में ना पड़ें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आपका पूरा फोकस रहेगा। प्रेम और सहयोग आपके मन में बना रहेगा। आपको साहस और पराक्रम से आगे बढ़ना होगा।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, क्योंकि आप अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपने सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। संतान को संस्कारों और परम्पराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आप अपने रीति रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में पूरा ध्यान लगाना होगा। आप सबके साथ मिलकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने आय और व्यय के लिए एक बजट बनाएंगे, तो आप अपने खर्चों को नियंत्रित कर पाएंगे, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं। कलात्मक विषयों में आप आगे रहेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिसमें आप दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा और आपका किसी पुराने मित्र से छोटे-मोटी बात हो सकती है। आप किसी गलत बात के लिए हां मे हां ना मिलाएं, नहीं तो आपको उसे उताक पाने में समस्या आएगी।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय में मजबूती लेकर आने वाला है। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढे़गी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप किसी मित्र से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि आपको थोड़ा नुकसान दें। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपका आकर्षण देखकर लोग हैरान रहेंगे।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको समस्या होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी राय अवश्य रखनी होगी, तभी आप उसमें जीत हासिल कर सकेंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके खान-पान में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने उसमें लापरवाही की तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। आप किसी से वाद विवाद में ना पड़े। यदि आपने किसी काम को अनदेखा किया, तो वह आपके लिए कोई नुकसान अवश्य लेकर आएगा। लेनदेन के मामलों में लापरवाही ना करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप किसी घर, मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह भी पूरी अवश्य होगी।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कामकाज के मामले में आपको सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी और घरेलू मामलों में सूझबूझ से आगे बढे़ं, नहीं तो लोग इसे आपकी रणनीति समझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ पुरानी गलतियों की कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह योजना पूरी होगी। आपको किसी धन संबंधित मामले को कल पर टालने से बचना होगा।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अध्ययन और अध्यात्म के मामलों को सुधारेगा। यदि आपने किसी बड़े जोखिम को लेने का सोचा है, तो बिल्कुल ना लें। आपका कोई मित्र यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य ना करें। मित्रों के सहयोग से आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, लेकिन आपकी कोई इच्छा यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आएगा, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं फिर भी उनका डटकर सामना करेंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी, क्योंकि आप अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। परिवार में लोगों से आपकी कलह बनी रहेगी। आपको कुछ व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका धन फंस सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा।

    धनु दैनिक राशिफल
    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा से भरे रहने के कारण किसी भी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण आपके साथी आपका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको अच्छा समय रहते पूरी कोशिश करनी होगी। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के कारण आप किसी काम को समय से पूरा नहीं कर पाएंगे।

    मकर दैनिक राशिफल
    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला यदि कानून में लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप किसी गलत योजना में धन लगाने से बचें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका जोर बेहतर रहेगा। नैतिक मूल्यों को आप पूरा महत्व देंगे। व्यवसाय में आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया था, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका साख में वृद्धि होगी। कुछ नए विचार आपके मन में आएंगे जिनसे आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी और आप कुछ नए लोगों से भी आसानी से मिलजुल बढ़ा पाएंगे लेकिन आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है आपको किसी विरोधी से अपने मन की बात को रखने का मौका मिलेगा यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए असमंजस से भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम ऐसा ना करें, जिससे कि समस्याओं हो। निवेश के मामलों में आपको पूरी रुचि रखनी होगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर एक योजना बनानी होगी ताकि आप उन पर लगाम लगा सके। अपने धन का कुछ हिस्सा आप दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपको कुछ ठगी और सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और परिवार में कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है।

  • पालतू पशुओं की सलामती के लिए ग्रामीणों ने मां त्रिभुवनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    पालतू पशुओं की सलामती के लिए ग्रामीणों ने मां त्रिभुवनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    सिरमौर सहित हरियाणा से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं मां के चरणों में आशीर्वाद लेने

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र की कोलावाड़ाभूड़ पंचायत के त्रिभुवनी (त्रिभोणी) मंदिर में मार्गशीर्ष माह (नवंबर दिसंबर) के चारों रविवार को मेले का आयोजन किया जाता है। इन चारों रविवार को जिला सिरमौर सहित हरियाणा के मोरनी क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। त्रिभोणी मंदिर को पशुओं की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। यहां पर मार्गशीर्ष और आषाढ़ मास के चारों रविवार को मेले का आयोजन भी होता है।

    त्रिभोणी मंदिर नाहन से 35 किलोमीटर, सराहां से 25 किलोमीटर, कोलावालाभूड़ से 3 किलोमीटर और हरियाणा के मोरनी से 20 किलोमीटर है। जिला सिरमौर सहित हरियाणा के मोरनी क्षेत्र के लोग भी त्रिभोणी मंदिर में पशुओं की सलामती तथा दुधारू पशुओ की रक्षा के लिए माता का आशीर्वाद लेने आते हैं।

    सिरमौर के ग्रामीण अनु ठाकुर, वंदना ठाकुर, रुकमणी देवी, सुधीर ठाकुर ने बताया कि जब भी दुधारू पशु जब नए बछड़े या बछड़े को जन्म देते हैं, तो वह पहले सप्ताह के दूध का घी और मक्खन माता को भेंट स्वरूप चढ़ाते हैं। साथ ही पूरे वर्ष के लिए जंगली जानवरों, बीमारियों तथा जहरीले कीट पतंगो से अपने पालतू पशुओं की रक्षा की कामना करते हैं।

    जिला के नाहन, पच्छाद, श्रीरेणुकाजी, पांवटा साहिब उपमंडल के पशुपालक अपने दुधारू पशुओ का घी और मक्खन यहां पर चढ़ते हैं तथा मंदिर के पुजारी आशीर्वाद स्वरुप सभी श्रद्धालुओं को रक्षा के चावल प्रदान करते हैं। साथ ही अगले वर्ष फिर वह दुधारू पशु का घी तथा मक्खन लेकर आए, यह आशीर्वाद भी माता की ओर से देते हैं।

    हाल ही में 16 नवंबर को संक्रांति के बाद यह पहला रविवार था तथा सैकड़ो श्रद्धालुओं ने त्रिभोणी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी और पुजारियों की ओर से मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।

  • सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन

    सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन

    HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खारियालता के श्री राधा कृष्ण मंदिर बड़ोआ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा संपन्न हुई। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन ,यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।

    सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या प्रभुपाद आचार्य शिवकुमार शास्त्री की मुखारविंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर-समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

    लोगों ने हर दिन इस संगीतमय भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आसपास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला, पुरुष भक्तों ने इस कथा का अमृत पान किया। सात दिनों तक इस कथा का पूरा वातावरण भक्ति में रहा। प्रवचन के बाद कथा आयोजक शर्मा परिवार के द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया और भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की प्रभु अपनी कृपा सदैव बनाए रखें।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको वरिष्ठजनों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पद प्रतिष्ठा से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बेवजह लड़ाई झगडे़ में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढे़गी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से आपको सता रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रक्त संबन्धी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति आप सतर्क रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप मेहनत और विश्वास से किसी लक्ष्य पर चलेंगे। दान धर्म के कार्य में आपके पूरी रुचि रहेगी। निजी मामलों में आपको सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।आप पर सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने की योजना यदि आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, तो वह कोशिश आज कामयाब रहेगी। मित्रों व सहकर्मियों का आप पर पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी उलझन भरे कार्य को करने से बचने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर यदि कोई अहम फैसला ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से राय अवश्य लें। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। कामकाज के मामले में आप किसी आप किसी पर भरोसा ना करें। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है, जिसमें आप धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। घर परिवार में आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आवश्यक कामों पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी किसी समस्या को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढे़गी और भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बड़ों के साथ में सम्मान बनाए रखें। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ेंगे। आप कुछ पुराने रीति रिवाजों को छोड़कर आज नए को अपना सकते हैं, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दे, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके घर ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जिससे आप कोई भी जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। सबके हित का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग व्यापार में कुछ नये उपकरणों को ला सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आप अपने सभी कर्तव्यों को जिम्मेदारियों से पूरा करें। दान धर्म के कार्य में भी आप आगे रहेंगे, जिससे आपके अच्छे कामों से आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनके लिए आपको कुछ प्लानिंग करनी होगी, तभी आप उन्हें कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको सजगता से आगे रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

  • इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जाने अन्य राशियों के हाल…..

    इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जाने अन्य राशियों के हाल…..

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन में सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपको नये लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा। आर्थिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे आप अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत ही कर सकते हैं।

    वृषभ दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। यदि आप कोई जिम्मेदारी ले, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। कारोबार में आपको अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास भी और बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप किसी को धन उधार ना ले, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    मिथुन दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। लेनदेन से संबंधित कोई फैसला आपको जल्दबाजी में नहीं लेना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है और आप किसी अनजान व्यक्ति पर यदि भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। विभिन्न कार्यों में आपको अनुशासन पर पूरा जोर देना होगा। भाई बहनों से यदि आप कोई मदद मागेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी भावनाओं का नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी और आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी किसी से साझा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने कार्य को समय से पूरा करें, तभी आप अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विभिन्न विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी। कारोबार में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

    सिंह दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और आप अपने डेली रूटीन पर पूरा ध्यान देंगे। कामकाज के मामले में आप का पूरा फोकस रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन यदि आप कठिन परिश्रम करेंगे, तभी आपको इसका लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

    कन्या दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं रखें। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, लेकिन आपको अपने कुछ विरोधियों से सतर्क रहना होगा, जो मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आप अपने घर में कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो उसे स्थगित कर दें, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

    तुला दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आवश्यक विषयों में आपकी सक्रियता रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको अपने करीबियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है और सामाजिक कार्यों में तेजी आएगी। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जो लोग अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ेंगे, तभी आप अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी होंगे। करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वाणिज्यिक विषयों पर आपका फोकस रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

    धनु दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाई बहनों से चल रही अनबन दूर होगी और नजदीकियां आएंगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो अच्छा रहेगा। श्रेष्ठजनों का आपको लाभ मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरी उतरेगी। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कुछ योजनाओं पर यदि विराम लगा हुआ था, तो वह दूर हो सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ पुरानी यादों को साझा करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपनी परीक्षा में सफलता आसानी से हासिल कर पाएंगे। रचनात्मक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी काम में उसके नीति नियमों का पूरा ध्यान दें और व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह अवश्य करें।

    कुंभ दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्च को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या हो और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को अपने कामों में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर उसकी पढ़ाई पर भी पड़ सकता है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

    मीन दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें और श्रेष्ठ कार्य में आप आगे बढ़ेंगे। आपका आकर्षण को देखकर लोगों को हैरानी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के हाथ कोई अच्छा प्रस्ताव लग सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सीख लेनी होगी और उसे दोबारा ना करें। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

  • श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह पर कथा प्रवचन

    श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह पर कथा प्रवचन

    HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    उप तहसील जोड़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खारियालता के श्री राधा कृष्ण मंदिर बड़ोआ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण-रुक्मणी का प्रसंग सुनाया गया। छठे दिन व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने रास पांच अध्याय का वर्णन किया।

    उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं ,जो भी ठाकुर जी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है। वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहजता से प्राप्त हो जाती है।

    कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध ,महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उद्धव गोपी संवाद, उद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया।

    कथा के दौरान आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि महारास में भगवान श्री कृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और इसी लीला के द्वारा ही जीवात्मा का भी मिलन हुआ। जीव और ब्रह्मा के मिलने को ही महारास कहते हैं।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने कोई जिम्मेदारी ली थी तो आप उसे समय से पूरा करेंगे जिससे आपके माता-पिता को खुशी होगी। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी काम के पूरा न होने से लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो आज आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको अपने विरोधियों से अपने मन ही बात को करने से बचाना होगा नहीं तो वह बाद में उसका फायदा उठा सकते हैं।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें । आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। आपके अंदर भक्ति भाव बना रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजरअंदाज करने से बचना होगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके लिए नौकरी का ऑफर आ सकता है लेकिन उन्हे अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें। कुछ ठगी व परिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में आप किसी जरूरी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपके विभिन्न प्रयास सफल रहेंगे और जोखिम भरे काम को आपको कल पर टालना होगा। आपको अपने करीबीयो का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। औद्योगिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा नहीं तो समस्या होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी मिले तो आप उसे किसी दूसरे पर ना डालें नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है लेकिन आप उसे बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, तभी आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिससे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए कोई नुकसान लेकर आएगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप कामकाज के मामलों में सतर्क रहेंगे। किसी की सीख व सलाह पर चलना आपको नुकसान देगा लेकिन आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी भूमि, वाहन, मकान, दुकान आदि से खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका कुछ आपसी मसला भी सुलझ सकते हैं।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। भाई बंधुओ से यदि अनबन चल रही थी, तो आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे का कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं पर जोर देंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए यदि कोई कोशिश करेंगे तो उसमें आप कामयाब रहेंगे। व्यापार में यदि कुछ योजनाओं पर लंबे समय से विराम लगा हुआ था तो उनकी शुरुआत हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कुछ धर्म कर्म के कार्या मे आप शामिल कर सकते हैं। श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी। किसी काम को करने के लिए आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा। आपकी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने किसी काम को लेकर किसी विदेश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या होगी। आपको जल्दी बाजी में किसी काम को करने से बचाना होगा नहीं तो समस्या होगी। वह आपके कुछ बनते कामों को बिगड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मी से सलाह मश्वरा करना अच्छा रहेगा। धर्म गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है।