Loading...

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन

PARUL • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खारियालता के श्री राधा कृष्ण मंदिर बड़ोआ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा संपन्न हुई। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन ,यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या प्रभुपाद आचार्य शिवकुमार शास्त्री की मुखारविंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर-समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

लोगों ने हर दिन इस संगीतमय भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आसपास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला, पुरुष भक्तों ने इस कथा का अमृत पान किया। सात दिनों तक इस कथा का पूरा वातावरण भक्ति में रहा। प्रवचन के बाद कथा आयोजक शर्मा परिवार के द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया और भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की प्रभु अपनी कृपा सदैव बनाए रखें।