Category: Devotional

All devotional news

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा और आप बड़े सदस्यों की बात का पूरा सम्मान करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बात को लेकर जिद न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने पारिवारिक मामलों में पूरी सजगता दिखाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको बड़ों से बातचीत करते समय वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें। यदि किसी कानूनी मामले में आपसे गलती हुई, तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छी नीतियों को अपना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको अपने आवश्यक कामों के लिए सूची बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, तभी आप उन्हें काफी हद तक पूरा कर पाएंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी आज कुछ प्रियजनों से भेंट होगी और सरकारी कामों में आपको ढील देने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने यदि पहले कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सबका सहयोग व समर्थन आप पर बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको विभिन्न मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से आप कोई धन संबंधित मदद की कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आप सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपके कुछ नए अवरोध होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने पिताजी से व्यवसाय संबंधित कामों को लेकर कुछ सलाह मशवरा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लापरवाही से किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कामकाज में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके व्यक्तिगत प्रयास आज रंग लाएंगे। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर सावधान रहना होगा और आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और आप अपने मामलों में सोच विचारकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को आसानी से कर पाएंगे। आपने यदि अति उत्साहित होकर किसी काम को किया, तो उससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। किसी नए काम की पहल करने में समस्या हो सकती हैं। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन में खुशहाली आएगी। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे आसानी से उतार पाएंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। कामकाज में आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। कुछ नये संबंध आप आसानी से स्थापित कर पाएंगे। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके आवश्यक मामले गति पकड़ सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको अपनी मेहनत से काम करके अच्छा मुकाम हासिल होगा। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कुछ प्रियजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो अच्छी रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर आप पूरा गौर करेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में प्रशस्त होंगे और आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है।

  • नाहन में राम कथा समापन पर हुआ भव्य संत समागम

    नाहन में राम कथा समापन पर हुआ भव्य संत समागम

    अघोरी कुटिया में भगवान दत्तात्रेय जी की स्थापित हुई शहर की पहली मूर्ति

    HNN/ नाहन

    अयोध्या जी में रामलला की मूर्ति स्थापना के बाद राम रस की गंगा रुकने का नाम नहीं ले रही है। सिद्ध शक्तिपीठ अघोरी लाल गिरी जी महाराज की तपस्थली में वीरवार को भव्य संत समागम भी हुआ। 17 जनवरी से लगातार चल रही श्री राम कथा के समापन के मौके पर हजारों की तादाद में राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज करी।

    इस मौके पर विशेष सिद्ध लगन के अनुसार जिस दिन रामलला अपने गर्भ गृह में विराजे थे उसी दिन भगवान श्री दत्तात्रेय जी की मूर्ति की भी स्थापना की गई थी। बता दे कि नाहन विधानसभा क्षेत्र कि यह पहले भगवान दत्तात्रेय की मूर्ति है जिसे अघोरी कुटिया में स्थापित किया गया है। इस भव्य संत समागम कार्यक्रम का आयोजन महान शिवदत्त गिरी महाराज के शिष्य नागा बाबा हरिओम गिरी के द्वारा किया गया था।

    बड़ी बात तो यह रही कि श्री राम कथा प्रख्यात कथा व्यास सोमदत्त गिरी के मुखारविंद से आयोजित हुई। इस दौरान आयोजित भजन कीर्तन में महिलाओं के द्वारा नाच-गाकर राम लाल के गर्भ गृह में स्थापित होने की खुशी मनाई गई। नागा बाबा हरिओम गिरी के द्वारा प्रदेश व साथ लगते राज्य हरियाणा और उत्तरांचल के प्रमुख मंदिरों, मठों तथा शक्तिपीठों से आई संत महात्मा को सम्मानित भी किया गया।

    नागा बाबा हरिओम गिरी ने बताया कि संत समाज भगवान राम लला के गर्भ गृह में स्थापना और मंदिर निर्माण के 500 वर्षों के संघर्ष को लेकर बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म की सबसे बड़ी जीत है जिसे हर वर्ष उत्सव की तरह ही मनाया जाएगा। वहीं आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक ही स्थान पर इकट्ठा हुए सिद्ध संतों के दर्शनों का जमकर लाभ भी उठाया।

    बड़ी बात तो यह रही कि इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर भारत की महान संत-महंत मीरा पुरी जी, महाराज भवानी गिरी, बिंदु गिरी पारस, बृहस्पति नाथ, कोतवाल तुरंत गिरी जी महाराज जैसे बड़े संत भी मौजूद रहे। महंत मीरा पुरी ने बताया कि हमारा यह जीवन और तपस्या सफल हो गई है क्योंकि भगवान श्री राम अब अपने गर्भ गृह में स्थापित हो गए हैं।

    बता दें कि प्रदेश के नाहन में लाल गिरी महाराज का यह एकमात्र ऐसा स्थान है जो रियासत काल में भी चमत्कारिक प्रभावों से युक्त रहा है। बताया जाता है कि अघोर सिद्ध लाल गिरी जी इच्छा वेशधारि तथा परा शक्तियों के दम पर देश और दुनिया में कहीं भी विचरण कर लिया करते थे। उनके चमत्कारों के किस्से आज भी काफी चर्चित माने जाते हैं।

    बताया जाता है कि इस स्थान पर सच्चे मन से कोई कामना करता है तो वह कामना निश्चित ही पूर्ण होती है यही नहीं माना जाता है कि काला जादू का प्रभाव इस स्थान पर माथा टेकने के बाद खुद ही खत्म हो जाता है।

    बरहाल भव्य राम कथा के समापन और भगवान दत्तात्रेय जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा और आप बड़े सदस्यों की बात का पूरा सम्मान करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने पारिवारिक मामलों में पूरी सहजता दिखाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने दे, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको बड़ों से बातचीत करते समय वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें। यदि किसी कानूनी मामले में आपसे गलती हुई, तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छी नीतियों को अपना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको अपने आवश्यक कामों के लिए सूची बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, तभी आप उन्हें काफी हद तक पूरा कर पाएंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी आज कुछ प्रियजनों से भेंट होगी।सरकारी कामों में आपको ढील देने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। संतान की संगति के ओर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वे किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने यदि पहले कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सबका सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको विभिन्न मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से आप कोई धन संबंधित मदद को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरे उतरेंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आप सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपके कुछ नए अवरोध होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने पिताजी से व्यवसाय संबंधित कामों को लेकर कुछ सलाह मशवरा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लापरवाही से किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कामकाज में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके व्यक्तिगत प्रयास आज रंग लाएंगे। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर सावधान रहना होगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और आप अपने मामलों में सोच विचार कर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को आसानी से कर पाएंगे और आपने यदि अति उत्साहित होकर किसी काम को किया, तो उससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। किसी नए काम की पहल करने में समस्या हो सकती हैं। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन में खुशहाली आएगी। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी आसानी से उतार पाएंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। कामकाज में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। कुछ नए संबंध आप आसानी से स्थापित कर पाएंगे। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके आवश्यक मामले गति पकड़ सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको अपनी मेहनत से काम करके अच्छा मुकाम हासिल होगा। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कुछ प्रियजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो अच्छी रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर आप पूरा गौर करेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में प्रशस्त होंगे और आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है।

  • अघोरी कुटिया नाहन में आज होगा श्री राम कथा का समापन

    अघोरी कुटिया नाहन में आज होगा श्री राम कथा का समापन

    भंडारे का भी किया जाएगा आयोजन

    HNN/ नाहन

    नाहन के समीप स्थित अघोरी कुटिया में चल रही श्री राम कथा का समापन आज वीरवार को होगा। कथा व्यास सोमदत्त गिरी द्वारा श्री राम की महिमा का गुणगान किया गया। अघोरी कुटिया नाहन में गुरु दत्तात्रेय की मूर्ति की स्थापना की गई है। वीरवार को श्री राम कथा के समापन मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

    कार्यक्रम का आयोजन महंत शिव गिरी जी महाराज की अगवाई में हो रहा है। नागा बाबा हरिओम गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पंडित प्रकाश शर्मा, संत भवानी गिरी, पंडित नरेश शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संतों के अलावा हरियाणा व उत्तराखंड से भी संत हिस्सा ले रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि वीरवार को राम कथा के समापन मौके पर यज्ञ की पूर्णाहुति डाली जाएगी। जिसमें नाहन शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।

  • इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानें अन्य राशियों के हाल

    इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानें अन्य राशियों के हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे और अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की किसी बात को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह आज आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको कामकाज में आलस्य को दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं।

    वृष दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी की सौम्या आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपने यदि किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर न रहे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सबको साथ लेकर चलने के लिए रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको नवीन विषयों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी। छोटों की गलतियों को आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी शक्ति को बल मिलेगा। आपकी माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे साथी प्रसन्न रहेंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर माता-पिता से बहसबाजी ना करें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है, जिसका फायदा आपके साथी उठा सकते हैं। आपको बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। जल्दबाजी में आप किसी काम को ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस का पूरा साथ मिलेगा।

    सिंह दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगाएंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप कोई लेनदेन करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप सबके प्रति समर्थन का भाव रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

    तुला दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सबके हित में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आप अपनी किसी गलत आदत के कारण अपने पिताजी से डांट खा सकते हैं। जीवनसाथी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसमें आपको ढील देना नुकसान देगा, इसलिए आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से विनम्रता से काम ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी अजनबी की बातों में आने से बचें, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख व कान खुले रखें।

    धनु दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर कार्य करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साझेदारी में काम करने से आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। सभी का साथ और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी और आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश भी कर सकते हैं। किसी काम की पहल आप सोच विचार कर करें। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर बजट बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर उनका प्रमोशन होने के पूरे संभावना बनती दिख रही है। आपके आर्थिक प्रयास रंग लाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आधुनिक विषय में आपकी पूरी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके दिए गए सलाह आपके बॉस को बहुत पसंद आएगी। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है और आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आयेगी। आप अपनी जिम्मेदारी को समय से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण आपको कोई प्रमोशन भी मिल सकता है। पैतृक मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा। भौतिक वस्तुओं की आपको प्राप्ति हो सकती है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा और वाणिज्यिक लाभ मिलने की संभावना है। भाई बंधुओं के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा और आपको परंपरागत तरीके से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसे पर बहुत ही सोच विचार कर चलें। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करेंगे, तो इससे आपको कोई समस्या हो सकती है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और व्यापार में आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। साझेदारी में आपको किसी काम को करना अच्छा रहेगा। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। सभी क्षेत्रों में आप अपनी छाप छोड़ेंगे, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपने किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दान धर्म के कार्य में आपकी कुछ काफी रुचि बढ़ेगी और आपके अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाएंगे, तो आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय कर पाएंगे। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आपको चिंता सता सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। मित्रों की साख व सम्मान बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको शिष्टता बनाए रखनी होगी। आप किसी ओर के कामों में ना पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ सकती है। आप आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान कर सकता है। आपको अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा, नहीं तो उन्हें पूरे काम करने में समस्या खड़ी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों का आज उनके कोई साथी चुगली लगा सकते हैं।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा और आप कार्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां को समय से पहले पूरा करेंगे। निजी विषयों में आपके पूरी रुचि रहेगी और प्रशासनिक कार्यों भी गति पकड़ सकते हैं। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको निजी विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी और आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। बड़ों की मदद करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच रखें। यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो बेवजह के लड़ाई झगड़े होते रहेंगे। आप धर्म-कर्म के कार्य से जुड़ेंगे और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी बाहरी लेनदेन से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने जरूरी कामों में ढील न दें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। निजी जीवन में आप सम्मान से आगे बढ़ेंगे। आपकी साख- सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग वैवाहिक जीवन जी रहे हैं, उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि उनसे साथी का बेवजह का लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने माताजी से बातचीत करनी होगी।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए धन उधार लेने से बचने के लिए रहेगा। यदि अपने धन उधार लिया, तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र के कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप सभी की भावनाओं का सम्मान करें। घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी पुराने बजट को लेकर समस्या हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन कुछ नए कार्य को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। धन से संबंधित कामों में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपके लाभ में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी गति प्रभावित रहेगी। आप विभिन्न योजनाओं पर पूरा जोर देंगे। व्यवसाय में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचारकर चलें।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-भाव के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे और उन पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। यदि पारिवारिक कलह से रिश्तों में दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। व्यवसाय में आपको पूरी व्यवस्था बनाकर चलनी होगी।

  • हवन यज्ञ व भंडारे के बाद संगड़ाह में भजनों के साथ मनाया राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह

    हवन यज्ञ व भंडारे के बाद संगड़ाह में भजनों के साथ मनाया राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह

    HNN/संगड़ाह

    अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के अलावा हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में भी राम भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय व्यापार मंडल आरएसएस के कार्यकर्ताओं व विश्व हिन्दू परिषद व राम भक्तों द्वारा शिव मंदिर के समीप सुंदरकांड पाठ व हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

    राम मंदिर टोली के सदस्यों ने बताया कि इस अनुष्ठान के लिए संगड़ाह खंड से राम मंदिर के लिए समर्पण राशि देने वाले 3700 परिवारों को न्योता दिया गया था। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए स्क्रीन अथवा एलईडी की भी व्यवस्था की गई।

    इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हवन यज्ञ के उपरांत भजन गायकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तोमर बंधुओं ने सिरमौरी भक्ति गीतों एव भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    आयोजन समिति में व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भरद्वाज, रणजीत चौहान, केशव शर्मा, दुर्गाराम शर्मा, रमेश चौहान, रविन्द्र मोदी,  सतपाल शर्मा, वेदप्रकाश, टिंकू थापा के अतिरिक्त सभी व्यापार मंडल के व्यापारियों ने इस आयोजन में अपना सहयोग दिया।

  • रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर श्री रेणुका जी में निकली विशाल शोभा यात्रा

    रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर श्री रेणुका जी में निकली विशाल शोभा यात्रा

    HNN/श्री रेणुका जी

    प्रदेश के जाने माने धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी तीर्थ के प्रवेश द्वार ददाहु में सोमवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में भगवान श्री राम के उद्घोष से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। यह विशाल रैली ददाहू मुख्य बाजार से होते हुए रेणुका जी तीर्थ की परिक्रमा कर वापस ददाहू पहुंची।

    अयोध्या में हुए रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्र भर के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस पावन अवसर पर जगह-जगह छबील लगाकर विभिन्न तरह के प्रसाद वितरित किए गए। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    दिन भर चले इस कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न संगठनों द्वारा आतिशबाजी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और 22 जनवरी के इस पावन अवसर को दीपावली की तरह मनाया। मंदिरों में भी इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

    संध्या के समय क्षेत्र भर के मंदिरों के साथ-साथ लोगों ने अपने घरों में भी दीपक जलाकर प्रभु राम का आवाहन किया। ददाहू अप्पर बाजार में रात्रि जागरण के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राजभवन में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

    प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राजभवन में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

    HNN/ शिमला

    राम मंदिर अयोध्या में श्री रामलल्ला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राजभवन में आज प्रातः सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल की उपस्थिति में राजभवन में स्थापित यज्ञशाला में सुन्दरकांड का पाठ किया गया।

    इसके उपरांत, राज्यपाल ने राजभवन के दरबार हॉल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा एवं राजभवन के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जिनके हृदय में भगवान राम हैं, उन्हें ही अयोध्या के प्रभाव का एहसास है।

    राज्यपाल ने कहा, ‘‘यह कल्पना से परे अनुभवों का समय है और यह भक्ति की शक्ति है, जिसे शब्दों में नहीं बल्कि हृदय में महसूस किया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय विरासत और संस्कृति को नए आयाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह समारोह शांति और सद्भाव का भी संदेश देता है।

  • राम नाम के रस में डूब गई सिरमौर सहित नाहन नगरी

    राम नाम के रस में डूब गई सिरमौर सहित नाहन नगरी

    राजनीति भुलाकर कांग्रेसी, बीजेपी नेता साक्षी बने प्राण प्रतिष्ठा के….

    HNN/नाहन

    भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मौके पर पूरे सिरमौर सहित नाहन नगरी भी राम रंग में सरोबर हो गई। पूरे जिला सिरमौर के हर गांव, हर कस्बे सहित मंदिर-मंदिर, हर घर सीधे अयोध्या जी से जुड़ा हुआ रहा। तो वहीं नाहन नगर में प्रमुख शक्तिपीठ मां काली स्थान मंदिर प्राचीन हनुमान मंदिर काली स्थान तालाब पर अयोध्या जी से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने देखा।

    प्राचीन काली स्थान तालाब हनुमान मंदिर में सुबह प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित सैकड़ो राम भक्तों ने शिरकत करी। मंदिर के प्रांगण से श्रद्धालुओं ने अयोध्या जी से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव भी देखा। इस दौरान हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे सहित शिव भोलेनाथ की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।

    सुरेश कश्यप तथा डॉ. राजीव बिंदल ने 22 जनवरी को ऐतिहासिक पल बताते हुए देश-प्रदेश सहित जिला वासियों को राम मंदिर और भगवान राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं भी दी। वहीं काली स्थान मंदिर में स्थानीय कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी, पार्षद योगेश गुप्ता सहित राम जन्मभूमि आंदोलन के सिपाही रहे देवेंद्र अग्रवाल आदि के द्वारा भगवान राम जी का अभिनंदन तिलक किया गया।

    विधायक अजय सोलंकी ने प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश व जिलावासी राम भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम देश दुनिया के हर व्यक्ति के आराध्या हैं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान राम जी से प्रार्थना करूंगा कि पूरा देश और प्रदेश तरक्की करें उन्नति करें और समाज के हर वर्ग में भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि भारत देश पूरी दुनिया में मिसाल कायम करें कि हमारे देश में वास्तव में भगवान राम जी का राम राज्य है जहां हर धर्म वर्ग भगवान राम जी की अनुकंपा से उनके आशीर्वाद से फले-फूले।

    वहीं पावंटा साहब के विधायक व पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने के द्वारा मंदिरों में जाकर भगवान राम जी को शीश नवाया गया। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर आंदोलन में जिला सिरमौर के कार सेवकों का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जी के मंदिर के निर्माण को लेकर आज पूरे देश का सपना साकार हुआ है उन्होंने इसके लिए देश और प्रदेशवासियों को बधाई भी दी है।

    इस मौके पर नाहन शहर सहित जिला के लगभग हर मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ भंडारा प्रसाद आदि का वितरण भी हुआ। जिला का शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां प्राण प्रतिष्ठा का धूप-दीप जलाकर स्वागत ना किया गया हो। प्राण प्रतिष्ठा के पावन लगन के दौरान जमकर आतिशबाजियां भी हुई। लोगों के द्वारा घरों में दीप जलाकर दीपावली जैसा पर्व मनाया गया। लोगों के द्वारा खुशी में मिठाइयां और प्रसाद भी बांटा गया।