Category: Lahaul and Spiti

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता….

    भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता….

    HNN/ लाहौल और स्पीति

    हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें बीते कल जिला लाहौल और स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह झटके कुछ हिस्सों में सोमवार को रात के समय महसूस किए गए।

    हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके जमीन के भीतर पांच किलोमीटर तक की गहराई में महसूस किए गए। वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, अटल टनल के साथ लाहौल घाटी में बर्फबारी

    हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, अटल टनल के साथ लाहौल घाटी में बर्फबारी

    HNN/लाहौल-स्पीति

    हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बिगड़ा है। अटल टनल के साथ लाहौल घाटी में ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग सहित घाटी की समूची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। बता दें आज शनिवार सुबह से अटल टनल के साउथ पोर्टल में बर्फबारी हो रही है।

    सड़क पर लगभग चार इंच बर्फ की परत जम गई है। इसके कारण अटल टनल यातायात के लिए बंद कर दी गई है। नॉर्थ पोर्टल में तीन, सिस्सू में दो इंच बर्फ़बारी हुई है। लाहौल-मनाली के बीच सभी वाहनों के पहिए थम गए हैं।

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने कहा कि सोलंगनाला से आगे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोकी गई है।

  • नॉर्थ पोर्टल के जंखर फलोंग और सिस्सू पहुंचे सैलानी, बर्फ में की अठखेलियां

    नॉर्थ पोर्टल के जंखर फलोंग और सिस्सू पहुंचे सैलानी, बर्फ में की अठखेलियां

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के बाद पर्यटन स्‍थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। बर्फ से ढके पहाड़ खिली धूप में निखर उठे हैं। अटल टनल रोहतांग बहाल होने से पर्यटक सीधे लाहौल पहुंच गए। बर्फ से ढकी सुंदर लाहौल घाटी को निहारने के लिए सैलानियों में भारी उत्‍साह है।

    लाहौल में पहुंचने पर पर्यटकों को बर्फ से लकदक घाटी का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। हर दिन हजारों की तादाद में सैलानी लाहौल का रुख कर रहे हैं।

    नॉर्थ पोर्टल के जंखर फलोंग और सिस्सू में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। सिस्सू में होटल और होम स्टे की तो एडवांस बुकिंग हो रही है। पर्यटकों ने नॉर्थ पोर्टल में ट्यूब स्लाइडिंग के साथ स्कीइंग, जिपलाइन, एटीवी ड्राइव का मजा लिया।

  • पूर्व मंत्री मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

    पूर्व मंत्री मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

    कांग्रेस के बागी नेता रवि ठाकुर को भाजपा का टिकट मिलने के बाद सियासी हलचल तेज

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक रवि ठाकुर को टिकट दिया है। रवि ठाकुर को भाजपा से टिकट देने के फैसले पर लाहौल-स्पीति भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

    लाहौल स्पीति में अपने समर्थकों के साथ मीटिंग के दौरान राम लाल मारकंडा में अपनी पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। इस दौरान जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में रवि ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाने पर विरोध जताया।

    साथ ही भाजपा के उदयपुर, केलांग तथा स्पीति मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। मारकंडा ने एलान किया कि जो भी पार्टी उन्हें टिकट देगी उस पार्टी से आगामी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति की जनता के लिए यह कदम उठाया है।

  • लाहौल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप

    लाहौल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले भागों में आज बुधवार को बर्फ़बारी हुई है। बर्फ़बारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को फिर कड़कड़ती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

    ऊपरी क्षेत्रों के लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर है। वहीं राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बादल छाए हुए हैं। कुल्लू व मनाली में भी मौसम खराब बना हुआ है।

    हालांकि, मनाली-केलांग मार्ग पर फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप चल रही है। वहीं, फ्लावरिंग सीजन से ठीक पहले मौसम का मिजाज बिगड़ने से बागवान चिंतित हो गए हैं।

  • जनजातीय जिले लाहौल के स्तींगरी हेलीपैड से दो मरीजों को किया एयरलिफ्ट

    जनजातीय जिले लाहौल के स्तींगरी हेलीपैड से दो मरीजों को किया एयरलिफ्ट

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल के स्तींगरी हेलीपैड से 2 मरीज एयरलिफ्ट किए गए है। बता दें भारी बर्फ़बारी के कारण प्रदेश की कई सड़के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी हुई है।

    हालाँकि सड़कों की बहाली का कार्य तेजी से चला है। वहीं अटल टनल रोहतांग बंद होने के कारण मरीज पिछले एक सप्ताह से फंसे हुए थे। जिन्हें अब एयरलिफ्ट किया गया है। बर्फ की कैद से रिहाई मिलने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है।

    बिलिंग गांव के एक मरीज को भी एयरलिफ्ट किया जाएगा। उधर, उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि दो मरीजों को हेलीकॉप्टर से लिफ्ट किया गया है।

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता….

    भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता….

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें बीते कल जिला लाहौल और स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह झटके कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर के समय महसूस किए गए।

    हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके जमीन के भीतर पांच किलोमीटर तक की गहराई में महसूस किए गए। वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • कल से लाहौल के सिस्सू और कोकसर में बर्फ में मस्ती कर सकेंगे सैलानी

    कल से लाहौल के सिस्सू और कोकसर में बर्फ में मस्ती कर सकेंगे सैलानी

    सिस्सू व कोकसर पंचायत में देवकारज का समापन

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    सिस्सू और अटल टनल के नार्थ पोर्टल और कोकसर का क्षेत्र कल यानि 1 मार्च से सैलानियों की पर्यटन गतिविधियों के लिए फिर खोल दिया जाएगा।

    बता दें सिस्सू व कोकसर पंचायत में देवकारज में किसी तरह का शोर शराबा न हो, इसके चलते दोनों पंचायतों ने दो साल से हालडा पर्व से पहले और पूणा पर्व के संपन्न होने तक पंचायत स्तर पर पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई है।

    अब दोनों पंचायत में देवकारज का समापन हो गया है। पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों, खासकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार कमाने का एक बार फिर मौका मिलेगा।

    हालांकि, पिछले डेढ़ माह से लाहौल के पर्यटन स्थलों में सैलानियों के बिना सन्नाटा पसरा है लेकिन 1 मार्च से देशभर के पर्यटक बर्फ की चांदी से चमकी लाहौल की वादियों का आनंद उठा सकेंगे।

  • सीएम ने लाहौल-स्पीति जिला के लिए 11 विकासात्मक परियोजनाओं की रखी आधारशिला

    सीएम ने लाहौल-स्पीति जिला के लिए 11 विकासात्मक परियोजनाओं की रखी आधारशिला

    मुख्यमंत्री ने ‘डिस्कवर लाहौल-स्पीति मोबाइल एप्लिकेशन’ एप भी किया लॉन्च

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केलांग में लाहौल शरद उत्सव का शुभारम्भ किया। दो माह तक चलने वाले इस पारम्परिक शीतकालीन त्यौहार के माध्यम से क्षेत्र की जीवंत, अनूठी, समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। बर्फबारी के बाद मनाए जाने वाला यह त्यौहार विभिन्न घाटियों के विविध स्थानीय रीति-रिवाजों को एक मंच पर लाता है। इस त्यौहार में तीरंदाजी, बर्फ संबंधी खेल, पाक कला और बुनाई जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल शरद उत्सव क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस उत्सव के माध्यम से क्षेत्र में आने वाले हजारों पर्यटक लाहौल-स्पीति जिला की अनूठी संस्कृति, विरासत से रूबरू होंगे और यहां के पारम्परिक पकवानों का लुत्फ उठाएंगे।

    उन्होंने अपनत्व भरे आतिथ्य सत्कार और आने वाली पीढ़ियों तक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता के लिए लाहौल स्पीति के लोगों की सराहना की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में पांच नए पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे, जिसमें किन्नौर जिला के रकछम और नाको-चांगो-खाब और लाहौल-स्पीति के चंद्रताल, काजा और तांदी शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सम्बल प्रदान करने में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और प्रदेश सरकार इसे बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने ‘डिस्कवर लाहौल स्पीति मोबाइल एप्लिकेशन’ भी लॉन्च किया।

    पर्यटकों की सुविधा और उन्हें यात्रा का बेहतर अुनभव प्रदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस अभिनव पहल का उद्देश्य पर्यटकों को जिला की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि एप्लिकेशन में अत्याधुनिक एआई इंटीग्रेशन की सुविधा है और इंटरैक्टिव चैटबॉट से पर्यटकों को जिले के रमणीय स्थलों, आवास की उपलब्धता की खोज में सुविधा मिलेगी।

    ऐप के माध्यम से पर्यटकों को जिले के सौन्दर्य से परिपूर्ण अनछुए गंतव्य स्थलों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐप को क्यूआर कोड के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे इस क्षेत्र की यात्रा करने वाले सभी लोगों को क्षेत्रों की आसान पहुंच उपलब्ध होगी। जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप क्षेत्र में भ्रमण के लिए पर्यटकों को आसानी से जानकारी उपलब्ध करवाएगी।

    इसके माध्यम से क्षेत्र में अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने में सहायता मिलेगी जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। लाहौल स्पीति जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 70.07 करोड़ रुपये की 11 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

    इन परियोजनाओं में 9.97 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य सड़क रतिल, 4.58 करोड़ रुपये से मुख्य सड़क रूआलिंग थर्लिंग मेलिंग, 6.41 करोड़ रुपये से मुख्य सड़क मार्बल, 6.80 करोड़ रुपये से मुख्य सड़क चौखांग-नैनगाहर, 13.88 करोड़ रुपये से मुख्य सड़क विहाली-त्रिलोकनाथ-लोबर-उदयपुर, 10.41 करोड़ रुपये से मुख्य सड़क यांगरंग और 6.18 करोड़ रुपये से मुख्य सड़क शिति नाला-मेह बोग के उन्नयन का कार्य शामिल है।

    उन्होंने 1.68 करोड़ रुपये की लागत की साइफन के माध्यम से एफआईएस बीलिंग के सुधार कार्य, ग्राम जिस्पा में 3.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली शीतकालीन जल आपूर्ति योजना और 5 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले लाहौल हाट डालंग की आधारशिला रखी।

  • मुख्यमंत्री ने केलांग से किया इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने केलांग से किया इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

    2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए मिलेगी पेंशन- मुख्यमंत्री

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में इंदिरा गांधी प्यारी महिला सम्मान निधि योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत जिला लाहौल-स्पीति की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में बीडीओ कार्यालय, दारचा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने, केलांग में सीवरेज स्कीम तथा पानी की निकासी की योजना शुरू करने व शहर के सौंदर्यीकरण की योजना बनाने, टिंडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा मडग्रान में पशुपालन विभाग की डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की।

    उन्होंने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति में गर्मियों में स्कूल खुले रहेंगे और सर्दी में छुट्टियां होंगी। ‘जुले’ कहकर अपने भाषण की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में -9 डिग्री तापमान में भी स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं तथा लोगों का उत्साह देखकर आनंदित हूं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहला हिमाचल दिवस स्पीति घाटी के काजा में मनाया था और वहां 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान करने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा ‘आज मैं अपना वादा पूरा करने के लिए आया हूं।

    जिला लाहौल-स्पीति में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना शुरू करने के साथ-साथ प्रदेश में 1100 रुपये पेंशन प्राप्त करने वाली 2.37 लाख महिलाओं को भी मैं एक फरवरी 2024 से 1500 रुपये प्रदान करने की घोषणा करता हूं। इस प्रकार प्रदेश की 2.42 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की पेंशन प्राप्त होगी। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।

    हम अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव रखने के लिए आए हैं।’ ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बजट 2024-25 में राज्य सरकार ने सभी वर्गों के लिए योजनाएं शुरू की हैं। विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने की योजना आरंभ की है।

    इसके साथ ही मनरेगा दिहाड़ी में 60 रुपये वृद्धि कर इसे 240 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया। उन्होंने कहा कि दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है, जहां गाय का दूध खरीद का न्यूनतम मूल्य 45 रुपये तथा भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है।

    इसके साथ ही प्राकृतिक खेती के गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम तथा मक्की का रेट 30 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है। कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए तथा बकाया राशि का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। साथ ही पुलिस की डाइट मनी को पांच गुणा बढ़ाकर 210 रुपये से 1000 रुपये किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियों की शादी की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ की है।

    उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने उन्हें खाली खजाना विरासत में दिया, लेकिन इसके बावजूद पिछले एक वर्ष में वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास किए। सरकार ने पहले बजट में आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव रखी क्योंकि कर्ज पर निर्भर नहीं रहा जा सकता और राजस्व में वृद्धि के उपाय तलाशे।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का है इसलिए अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने के लिए कानून बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना। यह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का राज्य सरकार का संवेदनशील प्रयास है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अपनी गांरटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के कई प्रतिबंध लगने के बावजूद पुरानी पेंशन को बहाल किया है, ताकि वह बुढ़ापा सम्मानपूर्वक गुजार सकें।

    वहीं राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई पुरानी पेंशन स्कीम को वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने इतिहास की सबसे बड़ी आपदा का सामना किया, जिसमें 525 लोगों की मौत हुई तथा 16000 घरों को नुकसान हुआ।

    केंद्र सरकार से कोई भी मदद न मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का पैकेज आपदा प्रभावितों को दिया, जिसके तहत पूर्ण रूप से घर क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा राशि को 1.30 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया गया है। सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री का लाहौल-स्पीति में स्वागत किया और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए जिलावासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विपरीत परिस्थितियों में काम कर रही है और सभी वर्गों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को शुरू किया है तथा महिलाओं को 1500 रुपये प्रदान करने की पहल भी लाहौल-स्पीति से कर दी है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस योजना का लाभ चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। विधायक रवि ठाकुर ने 70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जनजातीय क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

    उन्होंने जिलावासियों को लाहौल शरद उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह एक आपसी मेल-जोल तथा यहां की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने का मंच है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा दान की कई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने जिला पुलिस की कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया।