पूर्व मंत्री मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा
कांग्रेस के बागी नेता रवि ठाकुर को भाजपा का टिकट मिलने के बाद सियासी हलचल तेज
HNN/ लाहौल-स्पीति
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक रवि ठाकुर को टिकट दिया है। रवि ठाकुर को भाजपा से टिकट देने के फैसले पर लाहौल-स्पीति भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।
लाहौल स्पीति में अपने समर्थकों के साथ मीटिंग के दौरान राम लाल मारकंडा में अपनी पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। इस दौरान जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में रवि ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाने पर विरोध जताया।
साथ ही भाजपा के उदयपुर, केलांग तथा स्पीति मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। मारकंडा ने एलान किया कि जो भी पार्टी उन्हें टिकट देगी उस पार्टी से आगामी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति की जनता के लिए यह कदम उठाया है।