Category: SHRI RENUKA JI

  • श्री रेणुका जी तीर्थ में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व

    श्री रेणुका जी तीर्थ में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व

    श्रद्धालुओं के भारी भीड़ की जताई जा रही संभावना

    HNN/ नाहन

    सिरमौर ज़िला में सोमवार को गुरु शिष्य के अटूट मिलन और मधुर संबंधों का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पर्व सिरमौर जिला में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके लिए बीते 1 सप्ताह से तैयारियां जिला सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में पूरी की जा रही है।

    हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील व धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी में जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है तो वही पावटा क्षेत्र के धोली ढांग व अन्य धार्मिक स्थलों पर श्री रेणुका जी तीर्थ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

    इस दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। सिरमौर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव अलग-अलग आश्रमों में धूमधाम से मनाया जाएगा। हजारों श्रद्धालु अपने-अपने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। वहीं, गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धालुओं और गुरु भक्तों का आगमन भी शुरू हो गया है।

    आश्रमों में अखंड रामायण पाठ के साथ-साथ भक्ति गीत संगीत और भजन कीर्तन आदि का दौर भी शुरू हो गया है। इस दौरान श्रद्धालु रेणुका झील झील में आस्था की डुबकी भी लगाएंगे। इसके लिए रेणुका जी विकास बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्नान घाटों आदि की सफाई का कार्य पूरा कर लिया है।

    गौर हो कि श्री रेणुका जी तीर्थ में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। गायत्री आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती और निर्वाण आश्रम के महंत महात्मा रेनेंद्र मुनि ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर आश्रमों में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

    इस दौरान अनेकों संत-महात्माओं और गुरु गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही शिष्यों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए गुरु के बताए सद्मार्ग पर चलने का आह्वान करेंगे।

  • सिरमौर कला संगम ने आयोजित किया 64वां राष्ट्र स्तरीय अलंकरण समारोह

    सिरमौर कला संगम ने आयोजित किया 64वां राष्ट्र स्तरीय अलंकरण समारोह

    HNN/ रेणुका

    हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने अपने 64 वें राष्ट्र स्तरीय अलंकरण समारोह का आयोजन जिला के उपमंडल ददाहू के बायरी में किया। इस अवसर पर बुधवार को देश भर से चुने गए लोगो को समाज सेवा, साहित्य मे अमूल्य योगदान, संस्कृति, पत्रकारिता व संगीत जैसी विधाओं मे अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संगम के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओम प्रकाष राही व महासचिव दिनेष ताष ने बताया कि 28 जून को यह राष्ट्र स्तरीय महा अल्ंकरण समारोह वशिष्ठ आश्रम बायरी मे धूमधाम से मनाया गया। इस महा अलकरण समारोह डॉक्टर देवप्रिया संकाय अध्यक्ष पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि महोपाध्याय डॉक्टर मनोहर लाल आर्य प्रोफेसर एवं अध्यक्ष संस्कृति विभाग पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि हिमवंती मिडिया के एम डी अरविंद गोयल विषेश अतिथि थे।

    इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई व कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। समारोह में प्रकाश भारतीय सिमरन ने भजन व गजलों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वही बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा ने कार्यक्रम में कई भजन प्रस्तुत किए। इस वर्ष साहित्य समाज सेवा व संगीत के लिए 11 लोगो को सम्मानित भी किया गया। साथ ही सुगम संगीत पर आधारित गीत गजल के विषेश कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

    आचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश राही ने बताया कि सिरमौर कला संगम 1958 से प्रतिवर्ष देश प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को उनके समाज को दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए महाराजा राजेंद्र प्रकाश, डॉक्टर यशवंत सिंह परमार व आचार्य वशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि संगम द्वारा समाज सेवा साहित्य संस्कृति क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालो लोगो को संगम हर वर्ष सम्मानित और अलंकृत करता है। उन्होंने बताया कि संगम द्वारा क्षेत्र में अब तक 1100 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है।

    समारोह में डा. गंगा राम राजी, बलदेव राज भारतीय, प्रभात कुमार, शंकुतला चौहान, डा. शरदचंद्र त्रिवेदी, सरिता गर्ग, दक्षा शर्मा, विशारद सिहं, प्रताप पराशर, बाल कलाकार भाविक राजा व पत्रकार अमित अग्रवाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों को संगम की ओर से एक माला, मेडल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, शाल व साहित्यिक पुस्तकें भेंट की गई। इस मौके पर ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, पूर्व प्रधान शंकुतला देवी, रविन्द्र गोयल, महिला मण्डल की प्रधान नीलम अग्रवाल, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश ताश, इन्द्र प्रकार गोयल, अंगिता ताश, अशोक अग्रवाल व सत्यदेव सैनी सहित संगम से जुड़े अन्य पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे। ददाहू के नीकट बायरी मे बुधवार देर रात तक चले इस समारोह में कला, साहित्य, समाज सेवा, लोकगीत -संगीत व पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठजनो को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

  • ददाहू स्कूल की अनूठी पहल, पहाड़ी बोली में कराई गई प्रार्थना सभा

    ददाहू स्कूल की अनूठी पहल, पहाड़ी बोली में कराई गई प्रार्थना सभा

    HNN/ श्री रेणुका जी

    आज तक आपने विभिन्न स्कूलों में हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में प्रार्थना सभा होते हुए देखी होगी। पर सिरमौर जिले की राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू ने पहाड़ी भाषा में प्रार्थना सभा शुरू कर एक अनूठी पहल की है। प्रदेश के किसी भी स्कूल में शायद ही आज तक ऐसा कोई नजारा देखने को मिला होगा। स्थानीय बोली में प्रार्थना तैयार करने में करीब एक माह का वक्त लगा। हालाँकि राष्ट्रीय गान तथा राष्ट्रीय गीत में किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

    खास बात यह भी है कि यह स्कूल शहरी क्षेत्र का है, जहां 210 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। साथ ही इस स्कूल में आसपास के ग्रामीण इलाकों की छात्राएं भी पढ़ रही हैं जिस कारण सभी बच्चों को पहाड़ी बोली सीखने में तक़रीबन एक माह का वक्त लगा। प्रार्थना के रूप में प्रसिद्ध लोकगीत रामो रा नाव को ठेठ पहाड़ी में पूरे साज के साथ दो मिनट के भजन में पिरोया गया है। इसके साथ साथ प्रतिज्ञा, नारे, आज का विचार को भी पहाड़ी बोली में तैयार करवाया गया है। इस पहाड़ी प्रार्थना सभा का संचालन नौवीं कक्षा की छात्रा अवंतिका कर रही हैं।

    स्कूल के सरस्वती सदन ने पहाड़ी भाषा में प्रार्थना सभा कराने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया है। इसका नेतृत्व टीजीटी अध्यापक अनंत आलोक व निशा ठाकुर कर रहे हैं। स्कूल की मुख्याध्यापिका ने बताया कि पहाड़ी भाषा के साथ साथ विद्यालय में हिंदी ,अंग्रेजी व संस्कृत भाषा में भी प्रार्थना सभा करवाई जा रही हैं। इसे आने वाले समय में भी जारी रखा जाएगा।

  • रेणुका बांध प्रभावित परिवार इतने जुलाई तक प्रस्तुत करें दावे और आक्षेप……

    रेणुका बांध प्रभावित परिवार इतने जुलाई तक प्रस्तुत करें दावे और आक्षेप……

    HNN/ श्री रेणुका जी

    उपायुक्त एवं समाहर्ता सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना प्रभावित परिवार अब 11 जुलाई 2023 तक अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। यह दावे व आक्षेप रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू तथा तहसीलदार ददाहू, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ और पच्छाद के कार्यालयों में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

    सुमित खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना में 20 पंचायतों के कुल 1408 परिवार मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार हैं जिन्हें मुआवजा प्रदान किया गया है। इन प्रभावित परिवारों में 297 परिवारों की भूमि और घर जबकि 481 परिवारों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

    इसी प्रकार 40 परिवारों की संरचनाओं (मकान/स्ट्रक्चर) तथा 587 परिवारों की शामलात भूमि का अधिग्रहण किया गया है जबकि 3 अन्य परियोजना प्रभावित परिवार हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि रेणुका बांध प्रभावित परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वैबसाईट पर उपलब्ध है जहां पर इनका अवलोकन किया जा सकता है।

    इसके अलावा आमजन की जानकारी हेतु सम्बन्धित पटवार वृतों, पंचायत कार्यालयों में भी यह सूची 16 मई से 11 जुलाई 2023 तक अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।

    उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित व्यक्ति जिनकी भूमि या घर इस परियोजना हेतु अधिगृहित हुए हैं और उनका नाम इस सूची में सम्मिलित नहीं है या गलत रूप से सम्मिलित है, उन्हें सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी का कोई दावा या आक्षेप हो तो वह लिखित रूप में रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू व सम्बन्धित तहसीलदार कार्यालय में 11 जुलाई 2023 तक प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं।

    इसके उपरांत प्राप्त दावे व आक्षेप मान्य नहीं होंगे। सुमित खिमटा ने बताया कि दावे व आक्षेप प्राप्त होने की अवधि समाप्त होने के 15 दिन के भीतर अन्तिम रूप से सूचि को अधिसूचित कर दिया जाएगा।

  • रेणुका बांध विस्थापितों ने बुलाई आपात बैठक ,सरकार व प्रशासन को दी चेतावनी

    रेणुका बांध विस्थापितों ने बुलाई आपात बैठक ,सरकार व प्रशासन को दी चेतावनी

    बांध विस्थापितों का छलका दर्द, कपिला बोले- हितों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त

    HNN/ श्री रेणुका जी

    आज शनिवार को ददाहू के पंचायत भवन में श्री रेणुका बांध जनसंघर्ष समिति की आपात बैठक बुलाई गई जिसमें बांध विस्थापितों व रेणुका बांध डूब क्षेत्र के सभी लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में विस्थापितों के हितो को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक की अध्यक्षता योगेंदर कपिला ने की।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि रेणुका डैम के समूचे डूब क्षेत्र में प्रभावित होने वाले विस्थापितों के लिए सरकार कोई ठोस नीति नहीं बना पा रही है। हमेशा से ही उनके हितों की अनदेखी की जा रही है।

    योगेंदर कपिला ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि बांध विस्थापितों के हितों की अनदेखी की गई तो समिति के लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

    अपने हितों की रक्षा के लिए वे धरना प्रदर्शन से भी परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में एक कमेटी का गठन भी किया गया है।

    इस कमेटी में चुने गए 5 लोगों को आगामी 12 जून को नाहन भेजा जाएगा। ये लोग जिलाधीश से मिलकर मांग करेंगे कि आपत्ति दर्ज करने की अवधि को 1 माह से बढ़ाकर 2 माह किया जाए।

    उन्होंने बांध प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि वह संघर्ष समिति में कतई फूट डालने की कोशिश ना करें। कपिला ने कहा कि रेणुका बांध जन संघर्ष समिति पहले भी एकजुट थी और आज भी एकजुट है।

  • केंद्र सरकार प्रदेश के साथ कर रही है भेदभाव- मुकेश अग्निहोत्री

    केंद्र सरकार प्रदेश के साथ कर रही है भेदभाव- मुकेश अग्निहोत्री

    प्रदेश को मिलने वाले पैसे को रोककर अब लोकसभा से भी धोएगी भाजपा हाथ

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बोगधार मेला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार हुई हार से खिसिया कर अब हिमाचल का हक रोकने का काम कर रही है।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 20 साल के बाद ओपीएस को बहाल कर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों का बकाया पैसा लौटाने में भी गुरेज कर रहा है। उन्होंने कहा भाजपा भेदभाव के लिए जानी जाती है तो वहीं कांग्रेस प्रदेश का सम विकास कर रही है।

    उन्होंने कहा केंद्र सरकार के पास कर्मचारियों के एनपीएस का 10000 करोड रुपए जमा पड़ा है। बावजूद पैसा लौटाने के इस पैसे से धन्ना सेठों की मदद कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो हिमाचल के हको में जो लगातार कटौती की जा रही है उसका परिणाम आने वाले लोकसभा में जनता जरूर देगी।

    उन्होंने कहा प्रदेश सरकार लगातार आय के संसाधन जुटाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि धन के अभाव के बावजूद सरकार नए संसाधनों से अतिरिक्त आय जुटाकर प्रदेश को विकास की दिशा की ओर ले कर जाएगी।

  • सभी विधानसभा क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का खाका तैयार- मुकेश अग्निहोत्री

    सभी विधानसभा क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का खाका तैयार- मुकेश अग्निहोत्री

    बोगधार मेले में उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित, 20 करोड़ की सिंचाई योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    HNN/ श्री रेणुका जी

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का खाका जल शक्ति विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है। जल्द इसे सार्वजनिक कर इस पर पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा ताकि आने वाले दो सालों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

    उपमुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बोगधार मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने उक्त बात कही।उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता अनुरूप तीन बस अड्डे निर्मित करने का आश्वासन दिया।

    इसके अलावा विभिन्न स्थानों के लिए बंद की गई बस सेवा बहाल करने और नए रूटों पर बस चलाने की बात कही। उन्होंने स्थानीय विधायक एवं लोगों को विश्वास दिलाया कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कार्यों और लोगों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चूड़धार रोपवे को प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री वाईएस परमार के योगदान को भी इस दौरान याद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के तहत 200 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

    इसमें से 56 पेयजल योजनाओं पर 150 करोड़ रुपए, विभिन्न सिंचाई योजनाओं पर 30 करोड़ और सीवरेज के प्रोजेक्ट पर 19 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। विधायक विनय कुमार ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री का मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पर आभार जताया। साथ ही उन्होंने स्थानीय समस्याओं से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।

    बोगधार में उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक विनय कुमार की उपस्थिती में जल शक्ति विभाग से संबंधित 20 करोड़ रुपए की सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके तहत विभाग के संगड़ाह उप मंडल की नाबार्ड से संबंधित 10.60 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया।

    इसके अलावा नौहराधार तहसील की सेर तांदुला पंचायत को लाभान्वित करने वाली 2.9 करोड़ की लागत से तैयार और संगड़ाह तहसील की ग्राम पंचायत रजाना, बाउनल, ककोग और माइना घरेल पंचायत के लोगों को लाभान्वित करने वाली 6.30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई सिंचाई योजना को उपमुख्यमंत्री ने लोकार्पित किया गया।

    इससे हजारों स्थानीय किसान लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य लोगों को मेला कमेटी ने लोइया, डांगरा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने को लेकर संकल्प पत्र भी जारी किया जिसे प्रदेश में जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

    कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक केएल सहगल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश पर आधारित गाने पर 1 हजार महिलाओं ने महानाटी डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    इससे पूर्व मटनाली में उन्होंने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री का कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। नौहराधार में भी लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी।

    इस मौके पर सिरमौर के अतिरिक्त उपायुक्त मनीष यादव, पुलिस अधिक रमन कुमार मीणा, बीडीसी सदस्य तेजेंद्र कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी के अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान, नौहराधार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, कांग्रेस नेता दिलीप चौहान, पृथ्वी सिंह चौहान, चतर सिंह, ओपी ठाकुर, रमेश कमल, बलवीर चौहान, आशा शर्मा, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता जोगिन्द्र चौहान एवं अंजु शर्मा सहित अधिकारी- कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार, हादसे में…..

    सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार, हादसे में…..

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरकर चलती कार से टकरा गए, जिस कारण कार सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जिन्हें हल्की सी भी चोटें नहीं आई है।

    जानकारी के मुताबिक, श्री रेणुका जी की तरफ जा रही कार ने धनोई पुल से करीब एक किलोमीटर पहले अचानक ही पहाड़ी की तरफ से पत्थर चलती कार से टकरा गए, जिसके बाद कार खाई की तरफ लुढ़क गई।

    कार खाई में एक नाले में जाकर रुकी। बता दें छोटे-छोटे बच्चों सहित पांचो ही खाई से खुद ही मुख्य मार्ग तक पहुंच गए जानकारी यह भी सामने आ रही है कि मौके पर सड़क काफी चौड़ी है, लेकिन पैराफिट भी नहीं है।

    मौके से गुजर रहे एक अन्य कार चालक ने बताया कि सड़क हादसे में कार में सवार लोगों को खरोच तक नहीं आई है। कार की तस्वीरों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खाई की तरफ उतरने के बाद कार सीधे ही तकरीबन 100 से 200 फुट नीचे जाकर रुक गई, चूंकि कार ने पलटा नहीं लिया था, इस कारण तमाम लोग सुरक्षित बच गए हैं।

    उधर, धनोई पुल के समीप हुए इस हादसे को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अंतिम समाचार तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। सुरक्षित बचे कार यात्रियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। डीएसपी ने बताया कि आईओ को मौके पर भेज दिया गया है।

  • रेणुका जी बांध परियोजना से प्रभावित हुए परिवार होंगें अधिसूचित

    रेणुका जी बांध परियोजना से प्रभावित हुए परिवार होंगें अधिसूचित

    HNN/ श्री रेणुका जी

    राष्ट्रीय महत्वाकांक्षी रेणुका जी बांध परियोजना के निर्माण हेतू लगभग 947 हैक्टेयर निजि भूमि का अधिग्रहण किया गया है। यह निजि भूमि 18 परियोजना प्रभावित पंचायतों से भू -अधिग्रहण अधिनियम 1894 के तहत विगत में अधिग्रहण की गई है।

    इसी कड़ी में परियोजना द्वारा पुनर्वास एंव पुनर्स्थापन योजना में निर्देशित परिभाषा के अनुसार मुआवजा प्राप्त व्यक्तियों का भू-अधिग्रहण अधिनियम 1894 (धारा 4) द्वारा अधिसूचना की तिथि को पंचायत परिवार पंजिका में दर्ज प्रविष्टियों के अनुसार चिन्हित करके प्रथम चरण में सूचि तैयार कर ली गई है।

    प्रथम चरण में जारी इस सूचि मे एैसे परिवारों को जगह दी गई है जिनकी भूमि या घर या दोनों ही परियोजना द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया हो और सम्बन्धित पचांयत में उनका रिकार्ड प्राप्त हो चुका हो। एैसे परिवारों को मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार में रखा गया है जबकि द्वितीय चरण में प्रथम चरण से छूटे लोगों को स्थान दिया जाएगा।

    जैसा कि विदित है कि परियोजना द्वारा 18 प्रभावित पचांयतों से भूमि अधिग्रहण किया गया है। अतः इन पचायतों के 1408 परिवार जिसमें से 297 परिवारों की भूमि और घर, 481 परिवार जिनकी केवल भूमि का अधिग्रहण, 40 परिवारों के केवल घरों का अधिग्रहण, 587 परिवार जिनकी केवल शामलात भूमि का अधिग्रहण और 3 परिवार जिनकी आजिविका पर नकारात्मक प्रभाव पडा हो के रूप में चिन्हित किए गए है की सूचि अधिसूचना हेतू उपायुक्त कार्यालय को भेजी गई हैं।

    यह सूचना पचांयत वार प्रभावित परिवारों को अवलोकनार्थ 16.05.2023 से 14.06.2023 तक ग्राम पचांयतों सम्बन्धित पटवार सर्किल और सम्बन्धित तहसील में उपलव्ध है। अतः प्रभावित परिवारों से अनुरोध है कि अपनी अपनी सम्बन्धित ग्राम पचांयत के आधार पर या जहां से भूमि का अधिग्रहण किया गया है, यह सूचियां देख सकते है।

    इसके इलावा यह सूचियां परियोजना कार्यालय औैर उपायुक्त सिरमौर की आधिकारिक बेबसाइट: https://hpsirmour.nic.in पर भी देख सकते है। अतः सभी प्रभावित व्यक्ति जिनकी भूमि या घर परियोजना हेतू अधिग्रहित हुए है और उनका नाम इस सूचि में शामिल नहीं है या गलत रूप से शामिल है या दर्शाई गई भूमि सम्बन्धी संशय है।

    ऐसी स्थिति में दावा या आक्षेप लिखित रूप में उपमहाप्रबंधक, रेणुकाजी बांध परियोजना या सम्बन्धित तहसीलदार (ददाहू /रेणुकाजी स्थित संगडाह/ नौहराधार/राजगढ/सैटलमैट कार्यालय वासनी/नारग) कार्यालय में दिनांक 14.06.2023 तक प्रातः 10 वजे से सांय 5 वजे तक प्रेषित कर सकते है। इसके उपरांत प्राप्त दावे या आक्षेप मान्य नही होंगें।

    बांध परियोजना की तरफ से प्रभावित परिवारों से आग्रह किया जाता है कि परियोजना प्रभावित ग्राम पचांयतों ददाहू, पनार, दीद बगड, कोटला मोलर, पराडा, लाना भाल्टा, नेरी नामण, काथली भरण, सेर तन्दूला, गवाही, संगडाह, रेडली, वाउनल काकोग, जरग, रजाना, माईना घडेल, जामू कोटी और खालाक्यार में जिन भी परिवारों की भूमि या घर का अधिग्रहण किया गया हो तो सम्बन्धित ग्राम पंचायतों या पटवार वृतों या तहसीलों में अपना नाम देख सकते है।

    इस सम्बन्ध में अगर आपका कोई दावा या आक्षेप हो तो उपायुक्त कार्यालय द्वारा तय सीमा में लिखित में उपरोक्त पदाधिकारियों मे से किसी एक के पास दर्ज करवा सकते है। मुआवजा प्राप्त प्रभावित परिवारों के उचित पुनर्वास एंव पुनर्स्थापन हेतू हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 19 जनवरी, 2009 को एक योजना का अनुमोदन किया गया जोकि पुनर्वास एंव पुनर्स्थापन योजना के नाम से जानी जाती है।

    22 पन्नो वाली इस योजना में प्रभावित परिवारों को अधिग्रहण के अलावा क्या क्या अनुदान दिए जाने है, किन किन कल्याणात्मक योजनाओं का लाभ दिया जा सकता है एंव किस आधार पर प्रभावित परिवारों की श्रेणीबद्वता की जाएगी; आदि प्रावधान शामिल है।

  • श्री रेणुका जी-संगड़ाह मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई कार

    श्री रेणुका जी-संगड़ाह मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई कार

    HNN/ श्री रेणुका जी

    हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं इस बारिश और ओलावृष्टि की वजह से जहां फसलों को काफी नुक्सान हुआ है तो वहीं इस बारिश में कई सड़क हादसे भी पेश आ रहे है।

    ताजा मामला श्री रेणुका जी-संगड़ाह मार्ग पर पेश आया है, यहां भारी बारिश की वजह से एक कार मलबे के नीचे दब गई। हालाँकि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं कार सवार चार लोगों ने गाड़ी से मौके से उतरकर अपनी जान बचा ली थी।

    जानकारी के मुताबिक, चार लोग कार (DL12CH-1719) में सवार होकर नाहन से बोगधार आ रहे थे। इसमें एक ही परिवार के सदस्यों में 2 बच्चे भी शामिल है। इस दौरान जैसे ही वह रास्ते में पहुंचे तो सुबह करीब 9:30 बजे “वालिया माईन” से भारी भरकम मलबा रोड पर आ गया। कार में सवार लोगों ने चंद सेकेंड पहले ही उतर कर अपनी जान बचा ली।

    कुछ ही मिनटों में कार मलबे की चपेट में आ गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं मलबा गिरने से रोड भी बंद हो गया है। मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। चार बसें व अन्य गाड़ियां के फंसे होने की सूचना है। वहीं प्रशासन द्वारा मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें लगा दी गई है।