Category: Sirmour

  • विधायक विनय कुमार की अपील भारी बारिश में रहें सावधान

    विधायक विनय कुमार की अपील भारी बारिश में रहें सावधान

    आवश्यकता होने पर ही निकले घर से बाहर आपदा की स्थिति में मुझसे या डीसी से करें संपर्क

    HNN News श्री रेणुका जी

    पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही भयंकर बारिश ने प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल सहित हरियाणा में भी बारिश कहर बनकर टूट रही है। बीते कल से आज तक 12 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। दर्जनों मकान जमींदोज हो चुके हैं कई गाड़ियां पानी में बह चुकी हैं।

    भारी बारिश से हो रहे नुकसान के चलते सिरमौर प्रशासन सहित विधायक श्री रेणुका जी विनय कुमार ने जनहित में अपील जारी की है। विधायक ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने के लिए हिदायत देते हुए कहा कि आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकले।

    विधायक ने कहा कि भारी बारिश के चलते जाटौन बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं बावजूद इसके गिरी और जलाल नदी दोनों पूरे उफान पर हैं। विधायक ने कहा कि ऐसे हालातों में नदियों के किनारे भी ना जाएं और ना ही इनके किनारे खड़े होकर सेल्फी आदि लेने की कोशिश करें।

    विधायक ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में डिटेल ऑफ द इंचार्ज सिरमौर अरविंद चौहान 82196 07760,01702226401,226402,226403,226404, तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में विधायक विनय कुमार के मोबाइल नंबर 94 597 0000 7 तथा 88941 30999 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिपुरधार रेस्ट हाउस में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व• वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तपेन्दर चौहान ने की। इस मौक़े पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें याद किया।

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्दर चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व• वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे और उन्होंने हिमाचल के कोने कोने में विकास को एक समान दृष्टि से पहुंचाया। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में स्कुल, कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित सभी सरकारी संस्थान इत्यादि सभी योजनायें वीरभद्र सिंह जी देन है और उन्होंने हमेशा रेणुका कि जनता के बीच आकर हमेशा सुख दुख का हिस्सा बने।

    तपेन्दर चौहान ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक महान व्यक्तित्व के धनी थे और जनता से उनका प्रेम व लगाव अटूट है। इस मौक़े पर कांग्रेस के जिला सचिव दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर ने भी अपने विचार रखे तथा स्व• वीरभद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का पूरा जीवन हिमाचल कि जनता के लिए समर्पित रहा है और उनके आदर्श व सिद्धांतो पर चलना सभी कांग्रेसजनों का कार्य है तथा उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह लोकप्रियता आज भी पुरे हिमाचल में बरकरार है और उनके विकास कार्यो एवं उनकी शैली के लिए जनता हमेशा उनको याद करती रहेगी।

    इस मौक़े पर ब्लॉक अध्यक्ष तपेन्दर चौहान, कांग्रेस के जिला सचिव दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर, जगत भारद्वाज, सुखराम शर्मा, नेत्र शर्मा, अनिल ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह चौहान, बलबीर सिंह, दलीप राणा, दीप राम, राम शरण शर्मा, रमिया राम, रघुवीर सिंह, हरदेव ठाकुर, नवीन राणा, प्रताप शर्मा, कपिल छिंटा सहित दर्जनों कार्यकर्ता श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

  • नाहन, शिलाई, पांवटा ब्लॉक की 13 सड़कों की सुधरेगी हालत, 180 करोड़ से होगा कायाकल्प

    नाहन, शिलाई, पांवटा ब्लॉक की 13 सड़कों की सुधरेगी हालत, 180 करोड़ से होगा कायाकल्प

    HNN/ सिरमौर

    जनपद सिरमौर की ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों की आबादी को जोड़ने वाली सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। इन सड़कों पर कटिंग, चौड़ाई और टारिंग जैसे कई कार्यों को अंजाम देकर इनकी दशा को सुधारा जाएगा। इन सड़कों को अपग्रेड करने के लिए सरकार ने 180 करोड़ की राशि मंजूर की है।

    बता दें कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सड़को की हालत खस्ता होने के कारण हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

    इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने नाहन, पांवटा साहिब और शिलाई ब्लॉक की 180 किलोमीटर लम्बी सड़कों की स्तिथि सुधारने का फैसला लिया है। अब केवल सड़क के लिए बजट मिलने का इंतजार है। वही लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एके शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले की सड़कों को सुधरने का फैसला लिया गया है। बजट मिलते ही जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

  • शिक्षा विभाग ने निदेशालय के निर्देश पर हटाए 12 प्राइमरी बीआरसीसी

    शिक्षा विभाग ने निदेशालय के निर्देश पर हटाए 12 प्राइमरी बीआरसीसी

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर के 14 शिक्षा खंडो में सेवाएं दे रहे प्राइमरी बीआरसीसी में से 12 बीआरसीसी को हटा कर ऐसे प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति दी है, जहां शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बीआरसीसी को हटाने की जानकारी दी है।

    बता दें कि वर्तमान में सिरमौर जिले में 15 शिक्षा खंड हैं जिनमें से 14 शिक्षा खंडों में समग्र शिक्षा अभियान में बीआरसीसी प्राइमरी और बीआरसीसी अपर कार्य कर रहे थे। एक अन्य शिक्षा खंड खोड़ोवाला हाल ही में अस्तित्व में आया है। समग्र शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की तमाम योजनाओं को लागू करने में बीआरसीसी की अहम भूमिका है। बीआरसीसी पढऩे-लिखने के नए-नए तरीकों के साथ- साथ बच्चों को खेल-खेल और आसान तरीके से पढ़ने के लिए प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।

    हटाए गए बीआरसीसी में मायाराम शर्मा बकरास कांडी, मनोज कुमार ददाहू द्राबिल, बलबीर सिंह कफोटा मकराना, सोमदत्त नारग सोला बिहारडी, कमलेंद्र वर्मा नौहराधार टाली छनरोमा, पूर्ण सिंह पांवटा साहिब भगानी-1, संदीप कुमार राजगढ़ मानवा खनिवार, मनीष जिंदल सराहां चातौर, प्रताप ठाकुर सतौन अधोग, रघुबीर सिंह शिलाई नैनीधार, रेखा कुमारी सुरला रामपुर जट्टान, बाबू राम संगड़ाह दाना के नाम शामिल हैं।

  • ददाहू में गिरी दुकान की छत, हुआ भारी नुक्सान

    ददाहू में गिरी दुकान की छत, हुआ भारी नुक्सान

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के ददाहू के मेन बाजार में एक धोबी की दुकान की छत और दीवारें ढहने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि अमरनाथ नाम का व्यक्ति जोकि ददाहू बाजार में धोबी की दुकान चलाता है उसकी दुकान की छत और दीवारें ढहने से उसे भारी नुक्सान हो गया।

    इस हादसे में उसकी दुकान में रखे ग्राहकों के कपड़े, फर्नीचर व बाकी समान मलबे में दबने से खराब हो गया। उसने बताया कि जब सुबह उसका बेटा संजीव कुमार दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि दुकान की छतें और दीवारें गिरी हुई हैं। उसने धक्का देकर दरवाजा खोलने की कोशिश की पर मलबे की वजह से वो इसमें नाकाम रहा।

    वहीं ग्रामीण राजस्व अधिकारी ददाहू राममूर्ति ने मौके पर पहुंचकर दुकान का जायजा किया और नुक्सान का आकलन किया। उनके अनुसार दुकान में करीब 50,000 रुपए का नुक्सान हुआ है जिसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। प्रशासन की ओर से जल्द ही मुआवजा दिलाने की औपचारिकता पूरी कराई जाएगी।

  • भगवान परशुराम ताल का होगा काया-कल्प, रेणुकाजी में बिछाई जाएगी सीवेरज लाइन

    भगवान परशुराम ताल का होगा काया-कल्प, रेणुकाजी में बिछाई जाएगी सीवेरज लाइन

    HNN/ श्री रेणुका जी

    बीते वर्ष रेणुकाजी तीर्थ के धार्मिक स्थलों को वन्य प्राणी सेंक्चुरी से बाहर कर दिया गया था जिसके कारण यहां अब विकास की योजनाएं लागू की जाने लगी हैं। इसी सिलसिले में श्री रेणुकाजी तीर्थ में 16 करोड़ से बनने वाली सीवरेज योजना और दूसरी 13 करोड़ रुपये की परशुराम ताल के जीर्णोद्धार की योजना शामिल है। इन दोनों योजनाओं की डीपीआर तैयार कर ली गई है।

    बता दें कि पहले रेणुकाजी वन्य प्राणी सेंक्चुरी में शामिल होने के कारण यहां विकास की कोई भी योजना लागू नहीं की जा सकती थी परन्तु अब रेणुकाजी तीर्थ के धार्मिक स्थल वन्य प्राणी सेंक्चुरी से बाहर होने के बाद यहां विकास कार्यों की गति तेज़ होने लगी है। इस योजना के तहत भगवान परशुराम ताल को सूखने से बचाने, इसे गाद मुक्त करने, जल स्रोतों का संरक्षण और बरसात के दिनों में बहकर आने वाली मिट्टी की रोकथाम के लिए चेकडैम स्थापित किए जाएंगे। साथ ही ऐतिहासिक परशुराम ताल की सुंदरता को भी बढ़ाया जाएगा।

    रेणुकाजी तीर्थ भगवान परशुराम की जन्मस्थली होने के कारण उत्तर भारत के लोगों की आस्था का केंद्र है तथा यहां प्रतिवर्ष पर्यटकों के अतिरिक्त लाखों श्रद्धालु और यात्री आते हैं। माना जाता है कि बाल्यकाल में भगवान परशुराम इस ताल में स्नान करते थे। तब से ही इस तालाब को परशुराम ताल के नाम से जाना जाता है।

  • Sirmour: गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बचा रेत से लदा ट्रैक्टर

    Sirmour: गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बचा रेत से लदा ट्रैक्टर

    HNN/ श्री रेणुका जी

    हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है। बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कई सड़के धस गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है। वहीं एक मामला जिला सिरमौर के संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर पेश आया है, यहां जर्जर कच्चा डंगा बैठ गया जिस कारण ट्रैक्टर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया।

    जानकारी के मुताबिक, जयपाल रेत से लदे ट्रैक्टर (HP-71-A0708) में सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान हरियाणा नंबर की कार में सवार लोगों ने उसे पास लेने को लेकर धमकाया। जिससे ट्रैक्टर चालक ने निचली तरफ पास देने की कोशिश की जहां से जर्जर कच्चा डंगा बैठ गया और ट्रैक्टर खाई में जाने से बाल-बाल बच गया। हालाँकि गनीमत यह रही की हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

  • सिरमौर के अस्पतालों में स्थापित होंगे हेल्प डेस्क, मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

    सिरमौर के अस्पतालों में स्थापित होंगे हेल्प डेस्क, मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

    HNN / सिरमौर

    स्वास्थ्य विभाग सिरमौर जिले के सभी अस्पतालों में सहायता केंद्र स्थापित करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस संदर्भ में अस्पताल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    अमूमन, ग्रामीण क्षेत्र से जांच के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को जानकारी के अभाव में इधर से उधर भटकना पड़ता है जिसमें उनका कीमती समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

    इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सिरमौर की ओर से सहायता केंद्र स्थापित करने की पहल की गई है। फिलहाल इसे जिले के सभी नागरिक अस्पतालों में शुरू करने की योजना बनाई गई है। यहां पर अस्पताल का कर्मचारी तैनात होगा जो मरीजों को उनकी बीमारी से संबंधित डॉक्टर के कमरे, लैब व अन्य जानकारियां उपलब्ध कराएगा।

    इतना ही नहीं अस्पताल आने वाले मरीजों का डॉक्टर व अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया जाएगा और उसके अनुसार सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

  • बड़ोलिया पुल के पास दोबारा लैंडस्लाइड होने से मार्ग अवरुद्ध, लगी वाहनों की लम्बी कतारें

    बड़ोलिया पुल के पास दोबारा लैंडस्लाइड होने से मार्ग अवरुद्ध, लगी वाहनों की लम्बी कतारें

    HNN/ रेणुका जी

    नाहन-रेणुका मार्ग पर ददाहू के समीप बड़ोलिया पुल पर एक बार फिर भूस्खलन का सिलसिला शरू हो गया है जिससे सड़क पर मलबा एकत्र होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है और पुल के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई हैं। हालाँकि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है फिर भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है।

    बता दें की कुछ रोज़ पहले भी बड़ोलिया पुल के समीप भूस्खलन की घटना सामने आई थी जिसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। अब एक बार फिर से भूस्खलन होने से बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं जिनमे कुछ वाहन हरियाणा के भी बताये जा रहे हैं।

    वहां फंसे लोगों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग को भूस्खलन की सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने जल्द ही अवरुद्ध मार्ग को खोलने का काम जारी करने का आश्वासन दिया है।

  • ददाहू बस अड्डे पर यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की सुविधा, बारिश व धूप में खड़े होने को मजबूर लोग

    ददाहू बस अड्डे पर यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की सुविधा, बारिश व धूप में खड़े होने को मजबूर लोग

    HNN/ रेणुकाजी

    रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र ददाहू बस अड्डे पर निगम द्वारा पुराने भवन को गिराने के बाद आलम इतना बुरा है कि लोगों को बैठने तक की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए सड़क पर बैठकर ही बसों की प्रतीक्षा करने पर विवश होना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।

    गौरतलब है कि फ़िलहाल बरसात का मौसम जारी है और ऐसे में लोगों को मजबूरी में बारिश में भीग कर ही बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बता दें कि ददाहू बस अड्डे पर प्रतिदिन 60 रूटों पर बसें आवागमन करती हैं और इन बसों में सैंकड़ों यात्री रोज यात्रा करते हैं। ऐसे में निगम ने इन 60 रूटों के सैकड़ों यात्रियों को राम भरोसे छोड़ दिया है।

    ध्यान रहे कि करीब एक माह पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी प्रतीक्षा कक्ष का निर्माण करने के निर्देश दिए थे, परन्तु एक महीने का समय बीत जाने के बावजूद भी इस ओर कोई गौर नहीं किया गया। इसके चलते यात्री भारी परेशानी झेल रहे हैं। वही बस अड्डा प्रभारी ददाहू बलिराम ने बताया कि यात्रियों की समस्या को निगम के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है और जल्द ही यहां अस्थायी प्रतीक्षा कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा।