Category: Featured

  • सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा – हिमाचल में वित्तीय संकट नहीं, सुधार के लिए लेने पड़े फैसले

    सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा – हिमाचल में वित्तीय संकट नहीं, सुधार के लिए लेने पड़े फैसले

    HNN/शिमला

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट नहीं है, बल्कि सरकार सुधार के लिए कुछ फैसले लेने के लिए मजबूर हुई है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों के वेतन को रोकने से हमारा मतलब जागरुक करने से है। जो साधन संपन्न लोग बिजली का बिल भर सकते हैं उन्हें मुफ्त बिजली क्यों दी जाए।

    सुक्खू ने कहा कि हम केवल केंद्र से अपने अधिकार मांग रहे हैं। जब सुधार किए जाते हैं तो थोड़े समय के लिए रुकावट आती है, इसका अर्थ ये नहीं है कि प्रदेश में आर्थिक संकट है। हम व्यवस्थित ढंग से वित्तीय व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं। वित्तीय विवेकशीलता की तरफ आगे बढ़कर कुछ और सुधार करना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जून 2022 में सभी का पानी बिल माफ कर दिया, लेकिन आप फाइव स्टार होटलों को मुफ्त पानी और सब्सिडी में बिजली दे रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सब्सिडी छोड़ने के लिए मुझे कम से कम हजार लोगों के फोन आए हैं। जब 75 साल से ज्यादा उम्र के 28 हजार परिवारों को एरियर दे दिया तो और परिवारों को भी मिलेगा।

    सुक्खू ने कहा कि हमने जो वायदे किए हैं, उन्हें भी पूरा कर रहे हैं। 14-14 प्रकार की सब्सिडी दे रहे हैं। कई लोगों ने फोन करके बताया कि हम बिजली की सब्सिडी को छोड़ना चाहते हैं, क्योंकि हम दस लाख रुपये आयकर देते हैं। कई लोग बोलते हैं कि वे मुफ्त का पानी नहीं पीना चाहते हैं। पर हमें पानी अच्छा दीजिए। खर्चे भी करने होंगे। उन्होंने कहा कि खर्च नहीं करेंगे तो इससे पूंजीगत व्यय नहीं होगा। भवन निर्माण और सड़कों का सुधार इसमें शामिल हैं। इस बार छह हजार करोड़ रुपये खर्च करने हैं। भाजपा तो इसे भी खर्च नहीं करती थी।

  • हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की बढ़ती घटनाएं, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

    हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की बढ़ती घटनाएं, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

    HNN/नाहन

    हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे जान और माल का नुकसान हो रहा है। विशेषज्ञों ने इस पर चिंता जताई है और सरकार से इस पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।

    हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी हैं। इस साल वर्षा ऋतु में कई बड़े भूस्खलन हुए हैं, जिनमें कई लोगों की मृत्यु हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने का मुख्य कारण मानवीय हस्तक्षेप है, जैसे कि पेड़ों की कटाई, अवैज्ञानिक निर्माण, और शहरीकरण।

    विशेषज्ञों ने सरकार से इस पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करना चाहिए और समाधान खोजने के लिए कदम उठाने चाहिए। साथ ही, समुदाय को जागरूक करना और विशेषज्ञों की टीम द्वारा सर्वेक्षण और समाधान खोजना आवश्यक है।

    सरकार ने भूस्खलन की घटनाओं पर चिंता जताई है और कहा है कि वह इस पर तुरंत ध्यान देगी। सरकार ने विशेषज्ञों की टीम द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने और समाधान खोजने के लिए कदम उठाने का फैसला किया है।

  • वेतन वृद्धि को लेकर सियासत ,श्रम एवं रोजगार मंत्री ने किया खंडन

    वेतन वृद्धि को लेकर सियासत ,श्रम एवं रोजगार मंत्री ने किया खंडन

    HNN/शिमला

    हिमाचल प्रदेश में भवन निर्माण और कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के मानदेय में वृद्धि को लेकर सियासत गरमाई हुई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अध्यक्ष का मानदेय चार गुना से अधिक बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये कर दिया है, जबकि पहले यह मात्र 30 हजार रुपये था।

    हालांकि, बोर्ड अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा है कि उन्हें अभी भी 30 हजार रुपये ही मानदेय मिलता है और उन्हें वृद्धि की कोई जानकारी नहीं है। श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी कहा है कि उनके पास वेतन बढ़ाने की कोई जानकारी नहीं है।

    विपक्ष ने सरकार के इस फैसले को लेकर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है।

  • मंकी पॉक्स के संदिग्ध मामलों की जांच हिमाचल में होगी

    मंकी पॉक्स के संदिग्ध मामलों की जांच हिमाचल में होगी

    HNN/शिमला।

    हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि मंकी पॉक्स के संदिग्ध मामलों की जांच आईजीएमसी शिमला और एनआईवी पुणे में की जाएगी। इसके साथ ही, विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर शरीर में गिल्टियां हैं या फिर तेज बुखार, दर्द समेत अन्य लक्षण दिखाई दें तो उन्हें हल्के में न लें और चिकित्सक को दिखाएं।

    अस्पतालों को संबंधित लक्षण लेकर आने वाले मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाने के लिए भी कहा है। विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए आशा वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर को निर्देश दिए हैं।मंकी पॉक्स एक वायरल संक्रमण है जो वायरस पीड़ित व्यक्ति की चपेट में आने से फैलता है। इसके कारण दाने, लिंफ नोड्स में सूजन, तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द और अन्य लक्षण हो सकते हैं।

    यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के काफी करीब आने पर फैलता है, जैसे कि संक्रमित मरीज की त्वचा को छूने, शारीरिक संबंध बनाने, संक्रमित इंसान के बिस्तर पर लेटने या उसके कपड़ों का इस्तेमाल करने से। देर तक आमने-सामने बात करने से भी मंकी पॉक्स वायरस एक से दूसरे इंसान में जा सकता है।फिलहाल, मंकी पॉक्स का कोई भी संदिग्ध मामला अभी अस्पतालों में नहीं है, लेकिन विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईजीएमसी शिमला और एनआईवी पुणे स्थित लैब भेजे जाएंगे।

  • पेड़ कटाई मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    पेड़ कटाई मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    HNN/नाहन

    नाहन पुलिस ने चीड़ के 8 पेड़ अवैध रूप से काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सितार खान, जाहिद हुसैन, ताज मुहम्मद और जगदीश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी भी अन्वेषण जारी है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शिमला रोड़ परशुराम आई टी आई के पास के जंगल से प्रशासनिक स्वीकृति के बिना पेड़ काटे थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

  • नाहन एमसी की पार्किंग में पसरा गंदगी का साम्राज्य

    नाहन एमसी की पार्किंग में पसरा गंदगी का साम्राज्य

    शराब की खाली बोतलों और कचरे ने खोली म्युनिसिपल कमेटी की पोल

    HNN New नाहन

    म्यूनिसिपल कमेटी की नई पार्किग में इन दिनों गंदगी का आलम पसरा हुआ है।
    खाली बोतलें और कचरे का ढेर एमसी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय निवासी गुलशन शान मोहम्मद, सोनी, आरिफ, निर्भय सिंह कमर, अनीता भारद्वाज आदि ने बताया कि नई पार्किंग में पिछले कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है मगर अभी तक एमसी के सफाई कर्मचारी उसे उठाने नहीं पहुंचे हैं।

    लोगों ने कहा कि शहर में वैसे भी इन दिनों डेंगू फैला हुआ है बावजूद इसके नगर प्रशासन सफाई व्यवस्था बना पाने में नाकाम साबित हो रहा है। वहीं पक्का टैंक निवासी मोनू, हरीश पं किशोरी लाल आदि ने बताया कि शहर के कुछ पढ़े लिखे लोग अपनी नैतिकता को खोते हुए पवित्र पक्का तालाब में कचरा फेंक रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि लोग यहां तक कि खाने पीने की सामग्री भी तालाब में गिरा रहे हैं। जिसके कारण मच्छरों का जमकर प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सालिया निशान लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों से बार बार आग्रह करने के बावजूद भी वे कचरा उठाने नहीं आते हैं।

    लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि इससे पहले कि शहर दूसरी महामारी में जकड़ा जाए इसी लिये सफाई व्यवस्था को बहाल किया जाए।

  • सिरमौर राजगढ़ में बारिश के बीच महिला पर गिरी आसमानी बिजली, गई जान

    सिरमौर राजगढ़ में बारिश के बीच महिला पर गिरी आसमानी बिजली, गई जान

    HNN/राजगढ़

    राजगढ़ः जिला सिरमौर में भारी बारिश के बीच आसमानी बिजली गिरने से एक महिला (Women) की मौत (death) हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।   

    जानकारी के अनुसार घटना राजगढ़ उपमंडल के सनियो गांव में पेश आई. सुबह 7ः30 बजे के आसपास क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। इस बीच एक घर पर आसमानी बिजली गिरी। जहां पदमा देवी पत्नी नरेंद्र निवासी सनियो, तहसील राजगढ़ चपेट में आ गई आसमानी बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इस घटना की जानकारी उपप्रधान नवीन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को दी। लिहाजा, तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मृत महिला के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम राजगढ़ अस्पताल में करवाया जा रहा है। साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

  • 37वें राष्ट्रीय खेलों हिमचाल की महिला हैंडबाल और कबड्डी टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

    37वें राष्ट्रीय खेलों हिमचाल की महिला हैंडबाल और कबड्डी टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

    HNN/शिमला

    गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की महिला हैंडबाल और कबड्डी की टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली को 41-12 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तो वहीं, हिमाचल की महिला कबड्डी टीम भी फाइनल में पहुंच गई है। हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में पंजाब को 18 अंक के अंतर से हराया।

    वहीं टीम की कोच स्नेहलता ने बताया कि महिला हैंडबॉल टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भावना के शानदार खेल की बदौलत आज हिमाचल प्रदेश ने अपना सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने कहा कि टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है।

    इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की टीम से मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने अपनी टीम के लिए गोल किए। हैंडबॉल टीम की कप्तान दीक्षा ठाकुर और चेतना ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

    इस मौके पर कोच मनोज ठाकुर, प्रबंधक संगीता, अनुराग वर्मा, डीडी तनवर, रमेश चौहान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अजनेश चौहान खासतौर पर टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने टीम को अपना सेमीफाइनल मैच जीतने पर बधाई दी व फाइनल मैच की लिए शुभकामनाएं दीं।

  • 12 साल बाद राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिलासपुर बना हॉकी का चैंपियन

    12 साल बाद राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिलासपुर बना हॉकी का चैंपियन

    HNN/बिलासपुर

    हिमचाल प्रदेश में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर की टीम 12 साल बाद हॉकी की चैंपियन बनी है। बिलासपुर ने अपने फाइनल मैच में सिरमौर को 3-1 से मात देकर हॉकी का खिताब अपने नाम किया है।

    बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से 534 खिलाड़ियों ने भाग लिया। साथ ही साई बिलासपुर, खेल छात्रावास शिक्षा विभाग नादौन, जिला युवा सेवा खेल विभाग ऊना और खेल छात्रावास सुंदरनगर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    इन प्रतियोगिताओं में चार दिन तक चयनित खिलाड़ियों ने जूडो, हॉकी, बॉक्सिंग, योगा और ताइक्वांडो में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया। वहीं अपने बेहतरीन प्रदर्शन से बिलासपुर ने हॉकी मैच में 12 साल बाद चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

  • वर्ल्डकप में भारत की लगातार 8वीं जीत, साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया

    वर्ल्डकप में भारत की लगातार 8वीं जीत, साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था। इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई। अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका। जबकि भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।

    मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए थे। विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए। जबकि श्रेयस अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट विश्व कप में अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका और भारत ने 3-3 मुकाबले जीते हैं। वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच खेले गए 91 मैचों में से भारत ने 38 और साउथ अफ्रीका ने 50 जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले बेनतीजा रहे।