12 साल बाद राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिलासपुर बना हॉकी का चैंपियन

BILASPUR.jpg

HNN/बिलासपुर

हिमचाल प्रदेश में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर की टीम 12 साल बाद हॉकी की चैंपियन बनी है। बिलासपुर ने अपने फाइनल मैच में सिरमौर को 3-1 से मात देकर हॉकी का खिताब अपने नाम किया है।

बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से 534 खिलाड़ियों ने भाग लिया। साथ ही साई बिलासपुर, खेल छात्रावास शिक्षा विभाग नादौन, जिला युवा सेवा खेल विभाग ऊना और खेल छात्रावास सुंदरनगर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इन प्रतियोगिताओं में चार दिन तक चयनित खिलाड़ियों ने जूडो, हॉकी, बॉक्सिंग, योगा और ताइक्वांडो में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया। वहीं अपने बेहतरीन प्रदर्शन से बिलासपुर ने हॉकी मैच में 12 साल बाद चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।