Category: Dharamshala

  • गश्त के दौरान पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया तस्कर

    गश्त के दौरान पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया तस्कर

    HNN/ धर्मशाला

    जिला पुलिस आए26. दिन कई नशा तस्करो को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला धर्मशाला का है, यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भाग सिंह निवासी मूहल तहसील देहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम हेड कॉन्स्टेबल सुनील डडवाल के नेतृत्व में राधा स्वामी सत्संग भवन खबली में दोसड़का के समीप गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक व्यक्ति को देखा पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान व्यक्ति से 26.53 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी विशाल वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से 1 साल के बच्चे की मौत, बुजुर्ग महिला घायल

    दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से 1 साल के बच्चे की मौत, बुजुर्ग महिला घायल

    HNN/ धर्मशाला

    जिला मुख्यालय धर्मशाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां सड़क पर चलती बुजुर्ग महिला और उसका पोता एक बस की चपेट में आ गए हैं। हादसे में बच्चे की मौत हो गई है जबकि बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मृतक बच्चे की पहचान विनोद वर्मा (1 साल) पुत्र राज कुमार जबकि घायल महिला प्रेमबाई वर्मा (65) पत्नी ब्रहरमन वर्मा निवासी छत्तीसगढ़ के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकरी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने पोते को गोद में उठाए कहीं जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पहुंची। तो एक बस चालक अनियंत्रित होकर महिला और बच्चे के ऊपर चढ़ गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई है।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें जोनल अस्पताल धर्मशाला भिजवाया गया, जहां बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे टीएमसी रैफर किया, यहां उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • धर्मशाला स्टेडियम में 10 साल बाद होंगे आईपीएल के दौ मैच, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

    धर्मशाला स्टेडियम में 10 साल बाद होंगे आईपीएल के दौ मैच, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

    HNN/ धर्मशाला

    विश्व के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम यानी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटेगा। बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 2023 में यहां आईपीएल के दो मैच खेले जाएंगे। 17 मई को यहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला होगा।

    वही 1 दिन बाद 19 मई को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी। बता दें कि शुक्रवार को बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 का शेड्यूल जारी किया। जिसके अनुसार इस बार आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होगा। पहला मैच गुजरात लायंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    आईपीएल 2023 के लीग मैच 21 मई तक चलेंगे। इसमें 70 लीग मैच खेले जाएंगे। जिसमें 11 डबल हैडर शामिल है। हर टीम एक दूसरे के साथ सात बार खेलेगी। ग्रुप ए में मुंबई, राजस्थान, कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ को रखा गया है। वही ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, हैदराबाद, बेंगलुरु व गुजरात टाइंट्स शामिल है।

    आईपीएल 2033 का फाइनल मुकाबला 28 मई 2023 को खेला जाएगा। बता दे हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए धर्मशाला के दो मैच होने से बड़ी खुशखबरी मिली है। इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच भी धर्मशाला में खेला जाना था। लेकिन मैदान खेल के लिए तैयार नहीं था। जिसके चलते इस मैच को अन्य जगह करवाने का फैसला लिया गया था।

    लिहाजा इसे स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद क्रिकेट प्रेमी काफी निराश थे। लेकिन अब आईपीएल की खबर के बाद प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में रोमांच बढ़ गया है।

  • HPBOSE: 9वीं और 11वीं की नियमित व कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी, इतने मार्च से शुरू होगी…

    HPBOSE: 9वीं और 11वीं की नियमित व कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी, इतने मार्च से शुरू होगी…

    HNN/ धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई है। बता दें यह परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने यह जानकरी दी। उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं के लिए 3 मार्च से अपराह्न काल में 12:45 से 4:00 बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही सभी स्टूडेंट्स को सेंटर पर पहुंचना होगा।

    नौवीं कक्षा की डेटशीट
    नौवीं कक्षा के लिए 3 मार्च को अंग्रेजी विषय, 4 मार्च को फाइनेशियल लिट्रेसी, छह मार्च को कला ए (स्केल एवं ज्योमिती), स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, कृषि, ऑटोमोटिव, आईटी इनेब्ल्ड सर्विसेस, मीडिया एवं मनोरंजन, रीटेल, शारीरिक शिक्षा आदि, 7 को कला बी, 9 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 13 को गणित, 15 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलगू, 17 को सामाजिक विज्ञान और 20 को हिंदी विषय की परीक्षा ली जाएगी।

    11वीं कक्षा की डेटशीट

    11वीं कक्षा के लिए 3 मार्च को अंग्रेजी, 4 को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 6 को फिजिक्स, हिंदी, 7 को बिजनेस स्टडीज, 9 को अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, दस को मनोविज्ञान, 13 को मानवीय पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान, 14 को गणित, 15 को संगीत, 16 को बायोलॉजी, इतिहास, 17 को फ्रेंच, संस्कृत एवं उर्दू, 18 को भूगोलशास्त्र, नृत्य, फाइन आर्ट्स, 20 को फाइनेशियल लिट्रेसी, 21 को कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, योग, कृषि, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, मीडिया एवं मनोरंजन, रीटेल, टूरिज्म एंड होस्पिटेलिटी, 23 को समाजशास्त्र, 24 को दर्शनशास्त्र, 25 को अर्थशास्त्र और 27 को राजनीति शास्त्र की परीक्षा ली जाएगी।

  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, शहर में चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, शहर में चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें

    HNN / धर्मशाला

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा आईटी पार्क के साथ ही अब शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर फोकस कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन से धर्मशाला शहर में यातायात को सुगम, प्रदूषण रहित और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी और शहर स्मार्ट बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं, जिनमें से एक बस एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जा चुकी है।

    इसके अलावा शहर में 9 चार्जिंग स्टेशन भी लगा दिए गए हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में बहुत जल्द इलेक्ट्रिक परिवहन सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे शहर के उन वार्डों में बस सुविधा मिलेगी, जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि पूर्व में सरकार में मंत्री रहते उन्होंने स्मार्ट सिटी की डीपीआर में इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को शामिल किया था। उन्होंने बताया कि जल्द ही परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण में मदद करने वाली ये बसें शहर को सही मायने में स्मार्ट बनाएंगी। धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी ने फेम इंडिया योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 10 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। 9 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इससे ई-वाहन मालिकों को भी जल्द यह सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी एक साइट रिज़र्व रखी गयी है।

    धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एचआरटीसी के सहयोग से 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाएगी। इलेक्ट्रिक बस में 15 से 25 सीटें होंगीं, जिसमें दिव्यांग व्हील चेयर के साथ बैठ कर बस में सफर कर सकते हैं। ई-बस एयर सस्पेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर व एयर कंडीशनिंग के चलते अधिक आरामदायक होंगी। यह बसें कम समय में चार्ज होंगी । इलेक्ट्रिक बस फेम-2 (फास्टर अडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक वाहन) के तहत इनका निर्माण करवाया गया है ।

  • स्कूलों में इतने मार्च से शुरू होगी नॉन बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट…..

    स्कूलों में इतने मार्च से शुरू होगी नॉन बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट…..

    HNN/ धर्मशाला

    प्रदेश के समर वेकेशन स्कूलों में 3 मार्च से नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। समग्र शिक्षा ने शनिवार को इन परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी की गई है।इसके तहत 3 मार्च को पहली कक्षा का गणित का पेपर, दूसरी कक्षा का अंग्रेजी और चौथी कक्षा का भी अंग्रेजी का पेपर लिया जाएगा, जबकि 4 मार्च को पहली कक्षा का हिंदी, दूसरी कक्षा का भी हिंदी और चौथी कक्षा का ईवीएस का पेपर लिया जाएगा।

    6 मार्च को पहली कक्षा का अंग्रेजी, दूसरी कक्षा का गणित, चौथी कक्षा का भी गणित का पेपर लिया जाएगा। 7 मार्च को चौथी कक्षा का हिंदी का पेपर होगा। सुबह 10:30 बजे से यह परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को 10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 3 मार्च को छठी कक्षा का हिंदी का पेपर लिया जाएगा, जबकि सातवीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। 4 मार्च को छठी कक्षा का ड्राइंग और सातवीं कक्षा का हिमाचल लोक संस्कृति व योग का पेपर होगा। 6 मार्च को छठी कक्षा का अंग्रेजी, सातवीं कक्षा का विज्ञान का पेपर होगा।

    7 मार्च को छठी कक्षा का संस्कृत और सातवीं कक्षा का ड्राइंग का पेपर लिया जाएगा। 9 मार्च को छठी कक्षा का विज्ञान और सातवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर लिया जाएगा। 10 मार्च को छठी कक्षा का सामाजिक विज्ञान व सातवीं कक्षा का हिंदी का पेपर होगा। 13 मार्च को छठी और सातवीं कक्षा का गणित का पेपर लिया जाएगा। 14 मार्च को छठी कक्षा का हिमाचल लोक संस्कृति एवं योग का पेपर और सातवीं कक्षा का संस्कृत का पेपर लिया जाएगा।


  • सीएमओ बोले- जिले में डायरिया को लेकर स्थिति नियंत्रण में, घबराने की आवश्यकता नहीं

    सीएमओ बोले- जिले में डायरिया को लेकर स्थिति नियंत्रण में, घबराने की आवश्यकता नहीं

    HNN / धर्मशाला

    जिले में डायरिया को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने डायरिया प्रभावित पासू और भटेड़ गांवों के दौरे के उपरांत यह बात कही। अपने दौरे में वे गांवों में लोगों से मिले और स्पॉट पर स्थितियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम के उपायों में लगी हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग ने रोकथाम के साथ साथ बचाव पर सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी सजगता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा डायरिया को फैलने से रोकने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में डायरिया के कुल 46 केस आए हैं, जिनमें से अब केवल 18 ही एक्टिव हैं और उनका स्वास्थ्य भी स्थिर है।

    उन्होंने बताया कि इनमें से केवल दो का उपचार अस्पताल में चल रहा है बाकि सभी अपने घरों में ही उपचाराधीन हैं। डॉ. गुरदर्शन गुप्ता बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधित अन्य जानकारियां विभाग द्वारा गांवों में जाकर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सीएमओ ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में डायरिया को नियंत्रित करने के लिए विभाग द्वारा सभी बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए, सभी जरूरी निर्देशों को मानने की अपील की।

  • एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग, व्यापक स्तर पर जल स्रोतों की स्वच्छता को छेड़ी मुहिम

    एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग, व्यापक स्तर पर जल स्रोतों की स्वच्छता को छेड़ी मुहिम

    HNN / धर्मशाला

    जिला प्रशासन जल जनित रोगों से लोगों के बचाव को पूरी तरह मुस्तैद है। बचाव को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए हैं, ताकि यहां डायरिया को फैलने से रोका जा सके। जिले में स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है, पूर्व तैयारी के तौर पर सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी दवाओं और अन्य प्रबंधों के साथ ही जन जागरूकता पर बल दिया जा रहा है। वहीं जल शक्ति विभाग के जरिए व्यापक स्तर पर जल स्रोतों की स्वच्छता को मुहिम छेड़ी गई है।

    उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि धर्मशाला तहसील के शीला चौक, पासू और भटेड़ गांवों में डायरिया के कुछ मामले आने के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच और प्रभावितों को तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराई है। हर घर जाकर लोगों की जांच के साथ ही इससे निपटने के लिए दवाईयां उपलब्ध करवाई गई हैं।

    उन्होंने कहा कि घरों से लिए गए पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और स्टोर किए गए पानी को फेंक दिया गया है। वहीं, धर्मशाला की एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने भी प्रभावित गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया, वहां लोगों से बातचीत की और प्रभावितों का कुशलक्षेम जाना। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए पासू स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र चौबीसों घंटे खुला रहेगा और वहां एंबुलेंस वाहन भी तैनात किया गया है।

    प्रत्येक घर में क्लोरीन गोलियों का वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए खंड स्तर पर रैपिड एक्शन टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा जल शक्ति विभाग को जिले में हर उपमंडल में जल स्रोतों के रैंडम सैंपल लेकर स्वच्छता मानकों पर जांचने को कहा है। पानी के टैंकों और अन्य स्रोतों में क्लोरीन और ब्लीचिंग पाउडर डालने का काम किया जा रहा है।

    डॉ. जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जरिए लोगों को डायरिया से बचाव और अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को डायरिया से संबंधित लक्षण दिखें तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैयार हैं।

    स्वच्छता की ओर दें विशेष ध्यान
    उपायुक्त ने कहा कि सर्दियों की बारिश के बाद अमूमन डायरिया के मामले सामने आते हैं। प्रदूषित जल और गंदगी डायरिया के मुख्य कारणों में से एक हैं। उन्होंने जिले के लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान देते हुए जल स्रोतों और पानी के टैंक को साफ रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मुख्य स्रोतों पर जल की स्वच्छता के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

    वहीं लोग भी अपने घरों में जल भंडारण के पात्रों को साफ रखें और यदि लम्बे समय से पानी स्टोर किया गया है तो उसे फेंक कर टंकियों की सफाई कर लें। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि जिला में जल जनित रोगों से लोगों के बचाव को स्वास्थ्य विभाग के पुख्ता प्रबंध हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं।

    डायरिया से बचाव को करें ये उपाय
    डॉ. गुरदर्शन ने डायरिया से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों को पानी उबाल कर (कम से कम 10 मिनट तक उबला हुआ) पीने की सलाह दी है। इसके अलावा करीब 20 लीटर पानी में 0.5 ग्राम की क्लोरीन की एक गोली घोल कर 1 घंटे बाद उस पानी को पिया जा सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि शौच के उपरांत हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं और नाखून साफ रखें। बिना ढके रखी और मक्खियां लगी खाने-पीने की चीजों का सेवन न करें। खुले में शौच व उलटी न करें। जल स्रोतों के पास शौच न करें न ही कपड़े धोएं।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन जल स्रोतों का पानी न पीएं, जहां का पानी दुषित पाया गया हो अथवा प्रयोग में न आता हो। दस्त लगने पर ओआरएस का घोल और जिंक की गोली का प्रयोग करें तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान जाएं।

  • जेएनवी में बढ़ी प्रवेश की तारीख, अब इतने फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

    जेएनवी में बढ़ी प्रवेश की तारीख, अब इतने फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

    HNN / धर्मशाला

    नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 8 फरवरी तक बढ़ा दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

    बता दें, पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे अब आगे बढ़ाया गया है। रेणु शर्मा ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉग इन कर सकते हैं।

    इसके अलावा जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9876092212 तथा 94168429951 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • रेडक्रॉस रैफल ड्रॉ में विजेता को मिली होंडा स्कूटी

    रेडक्रॉस रैफल ड्रॉ में विजेता को मिली होंडा स्कूटी

    HNN/ धर्मशाला

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कांगड़ा के रैफल ड्रॉ में 032247 टिकट नम्बर धारक को प्रथम पुरस्कार के तौर पर होंडा स्कूटी मिली है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने रेडक्रॉस सोसाइटी के ड्रॉ निकाले।

    उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार के अलावा ड्रॉ में 016356 टिकट नम्बर धारक को एलईडी टीवी, 046286 टिकट नम्बर धारक को रेफ्रिजरेटर, 010854 टिकट नम्बर धारक को वॉशिंग मशीन, 076453 टिकट नम्बर धारक को माइक्रोवेव ओवन, 018605 और 076161 टिकट नम्बर धारकों को इंडक्शन चूल्हा, 058659 और 037091 टिकट नम्बर धारकों को सिलाई मशीन के अलावा 016301 और 088745 टिकट नम्बर धारकों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 2500-2500 रुपये के नकद पुरस्कार निकले हैं।

    उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विजेताओं को मूल टिकट एक महीने के अंदर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव कार्यालय धर्मशाला में जमा कराना होगा। इसके अलावा कृषि मंत्री ने पिछले साल 15 अगस्त पर निकाले रेडक्रॉस सोसाइटी ड्रॉ के दो विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने 2022 के ड्रॉ के पांचवे पुरस्कार की विजेता रक्कड़ तहसील के भड़ोली गांव की आशा देवी को माइक्रोवेव ओवन और छठे पुरस्कार की विजेता हारचकियां तहसील के लपियाणा गांव की वीना देवी को इंडक्शन चूल्हा भेंट किया।