Category: Dharamshala

  • खेल परिसर में मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस, यह रहेंगी प्रतियोगिताएं….

    खेल परिसर में मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस, यह रहेंगी प्रतियोगिताएं….

    HNN / धर्मशाला

    स्वामी विवेकानन्द के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस और 13 से 19 जनवरी 2023 तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत 12 जनवरी को खेल परिसर धर्मशाला में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जिले भर के युवा भाग ले सकेंगे।

    यह रहेंगी प्रतियोगिताएं
    राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिले में वाद-विवाद, निबंध लेखन, समूह गान और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विषय भी निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाद-विवाद (डिबेट) के लिए विषय रहेगा ‘मुफ्त सुविधाएं क्या जनहित में जारी हैं?’।

    निबंध लेखन के लिए ‘हिमाचल में केवल विकास नहीं सतत विकास की आवश्यकता है’, विषय रहेगा। वहीं समूह गान के लिए देशभक्ति व लोक गीत तथा चित्रकला के लिए विषय प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में केवल 15 से 29 आयु वर्ग के युवा ही भाग ले सकते हैं।

  • प्रदेश के इस अस्पताल में मरीजों को मिल रही मुफ्त दवाइयां, इसके अलावा हिमकेयर…

    प्रदेश के इस अस्पताल में मरीजों को मिल रही मुफ्त दवाइयां, इसके अलावा हिमकेयर…

    HNN / धर्मशाला

    कांगड़ा के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में मरीजों को सभी जरूरी दवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पताल में आवश्यक सूची की 526 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें रोगियों को मुफ्त दिया जाता है। यह जानकारी टांडा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अस्पताल में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों के निशुल्क इलाज की सुविधा भी है।

    डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि टांडा अस्पताल प्रबंधन सभी रोगियों की समुचित सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल ने लोगों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उत्तर भारत के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। यहां के अनुभवी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा अत्याधुनिक मशीनरी की उपलब्धता से रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं।

    वहीं, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के प्रधानाचार्य डॉ. भानू अवस्थी ने बताया कि कोरोना के दौरान भी संस्थान के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अनथक दिन-रात अपनी सेवाएं देकर लोगों की जान बचाने का कार्य बड़ी जिम्मेदारी से किया था। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रोगियों की सहायता और सेवा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि टांडा प्रशासन का सदैव प्रयास रहता है कि वह सभी व्यवस्थाएं और सुविधाएं बिना किसी रुकावट के मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएं।

  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में घटना से पहले मिलेगी जानकारी, लगेंगे पूर्व चेतावनी यंत्र

    भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में घटना से पहले मिलेगी जानकारी, लगेंगे पूर्व चेतावनी यंत्र

    HNN/ धर्मशाला

    कांगड़ा जिला प्रशासन जिले में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में घटना से पहले चेतावनी उपलब्ध कराने को चार जगहों पर पूर्व चेतावनी यंत्र लगाने जा रहा है। आईआईटी मंडी द्वारा विकसित यह प्रणाली भूस्खलन की पूर्व चेतावनी देने में बेहद कारगर है। उपायुक्त डॉ. निपुण ने बताया कि भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र धर्मशाला के मैक्लोडगंज रोड़ और चोला इंद्रुनाग तथा शाहपुर के डिब्बा और रूलेहड़ में लगाए जाने हैं।

    इस कार्य को इसी महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा ने आईआईटी मंडी के साथ मिलकर जिले में 10 जगहों पर भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाने का करार किया है। यह कार्य तीन चरणों में किया जाना है। पहले चरण में धर्मशाला उपमंडल के मैक्लोडगंज रोड़ और जयसिंहपुर उपमंडल के संधोल में यह यंत्र लगाए गए हैं। दोनों जगहों पर यह ठीक तरीके से कार्य कर रहे हैं।

    दूसरे चरण में अब धर्मशाला और शाहपुर की चार जगहों पर भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद, आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों की एक टीम तीसरे चरण में लगाए जाने वाले चार यंत्रों के लिए सर्वे कर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करेगी। तीनों चरण मार्च 2023 से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।

  • 13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बस डिपो का उप-मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, बोले-

    13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बस डिपो का उप-मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, बोले-

    HNN / धर्मशाला

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने इस डिपो का निर्माण कार्य 30 जून, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। आधुनिक तकनीक से निर्मित किए जा रहे इस डिपो का कार्य धर्मशाला स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा है।

    इसमें दो मंजिलें होंगी तथा प्रत्येक तल में 20-20 बसों को पार्क करने की सुविधा होगी। इसमें इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान भी किया गया है। उप-मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन अंतरराज्यीय आधुनिक बस अड्डा मैक्लोडगंज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इसका कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इसका निर्माण 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें पांच मंजिलें होंगी तथा 200 छोटी गाड़ियों व 16 बसों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने अंतरराज्यीय आधुनिक बस अड्डा धर्मशाला का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को इसके कार्य में तेजी के लिए सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  • स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टर्म-2  की परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरी डेटशीट…

    स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टर्म-2 की परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरी डेटशीट…

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की टर्म-2 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 10 मार्च से 31 मार्च तक चलेंगी। इतना ही नहीं आठवीं कक्षा की एसओएस की परीक्षाएं भी 11 मार्च से शुरू होंगी।

    आठवीं कक्षा (एसओएस) की डेटशीट

    बोर्ड की ओर से प्रस्तावित किए गए शेड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं श्रेणी के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा 11 से 24 मार्च तक होगी। इस दौरान 11 मार्च को हिंदी, 13 को अंग्रेजी, 15 को विज्ञान, 17 को संस्कृत, 20 को सामाजिक विज्ञान, 22 को गणित और 24 मार्च को कला और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

    10वीं कक्षा की डेटशीट

    दसवीं कक्षा की प्रस्तावित डेटशीट के अनुसार टर्म-2 के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय और एसओएस की परीक्षाएं 11 से 31 मार्च तक होंगी। 11 मार्च को हिंदी, 13 को गणित, 15 को संस्कृत, उर्दु, पंजाबी, तमिल और तेलगू विषय की परीक्षा होगी। 17 को सामाजिक विज्ञान, 20 को अंग्रेजी और 22 मार्च को कला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्टपिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीर्लस मेड अप एंड होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर और प्लंबर, 24 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 25 को गृह विज्ञान, 27 को कंप्यूटर साइंस, 28 को स्वर संगीत, 29 को वाद्य संगीत और 31 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।

    12वीं कक्षा की डेटशीट

    12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक होंगी। 10 मार्च को अंग्रेजी, 11 को साइकोलॉजी, 13 को इकोनोमिक्स, 14 को फानेंशियल लिटरेसी, 15 को केमिस्ट्री और हिंदी, 16 को फिलोस्फी, फ्रेंच और उर्दू, 17 को राजनीतिक विज्ञान, 18 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 20 को अकाउटेंसी और फिजिक्स, 21 को जियोग्राफी, 22 को संस्कृत, 23 को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी और हिस्ट्री, 24 को समाज शास्त्र, 25 को होम साइंस, 27 को गणित, 28 को डांस और फाइन आर्ट्स, 29 मार्च को फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकाम, टूरिज्म एंड हॉस्टिपिलेटी, बीएफएसआई, अपीरल्स मेड अप एंड फाइनेंशियल सर्विस, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। वहीं 31 मार्च को संगीत विषय की परीक्षा होगी।

  • सदन के पहले दिन विपक्ष का हंगामा, जयराम ठाकुर ने लगाए नारे, मुख्यमंत्री बोले…

    सदन के पहले दिन विपक्ष का हंगामा, जयराम ठाकुर ने लगाए नारे, मुख्यमंत्री बोले…

    HNN / धर्मशाला

    धर्मशाला स्थित तपावेन में हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का आज पहला शीत सत्र शुरू हुआ। पहले ही दिन सदन में हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है, जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा है, ऐसा कभी नहीं हुआ। विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयराम ठाकुर ने यह मामला उठाया।

    वही, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पीछे नही हटे, उन्होंने जयराम ठाकुर को कहा कि बधाई हो, 23 लोग भाजपा के जो चुनकर आए हैं। बता दे कि कल 5 जनवरी को पहले विधानसभा अध्यक्ष का चयन होगा। इसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण होगा, जिस पर विधायक चर्चा करेंगे।

    विधानसभा सचिव की ओर से जारी अस्थायी सूची के अनुसार 6 जनवरी को पहले शासकीय और विधायी कार्य होंगे।उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और पारण होगा। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि बगैर कैबिनेट के विस सत्र चलेगा। मुख्यमंत्री के साथ सदन में उप मुख्यमंत्री भी बैठेंगे।

  • Himachal: विधानसभा का शीत सत्र तपोवन में आज से, दो दिन हंगामे के आसार

    Himachal: विधानसभा का शीत सत्र तपोवन में आज से, दो दिन हंगामे के आसार

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का शीत सत्र आज बुधवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होने जा रहा है। यह सत्र तीन दिन का होगा। इस संक्षिप्त सत्र में दो दिन हंगामा होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का आज यह पहला सत्र होगा। पहले दिन विधायकों को प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे।

    5 जनवरी को पहले विधानसभा अध्यक्ष का चयन होगा। इसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण होगा, जिस पर विधायक चर्चा करेंगे। विधानसभा सचिव की ओर से जारी अस्थायी सूची के अनुसार 6 जनवरी को पहले शासकीय और विधायी कार्य होंगे।

    उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और पारण होगा। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि बगैर कैबिनेट के विस सत्र चलेगा। मुख्यमंत्री के साथ सदन में उप मुख्यमंत्री भी बैठेंगे।

  • आईपीएस अधिकारी एसआर राणा के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक किया व्यक्त, परिवार के प्रति…

    आईपीएस अधिकारी एसआर राणा के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक किया व्यक्त, परिवार के प्रति…

    HNN / धर्मशाला

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी  एस.आर. राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एस. आर. राणा का आज कांगड़ा जिला स्थित जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित आभार रैली में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबेरी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

    मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला का दौरा किया और राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुःखद घटना से शोकाकुल एस. आर. राणा की धर्मपत्नी, पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एस. आर. राणा के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राणा के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर विभिन्न विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री की जन आभार रैली में कमांडेट (आईपीएस) एसआर राणा को पड़ा दिल का दौरा, मौत

    मुख्यमंत्री की जन आभार रैली में कमांडेट (आईपीएस) एसआर राणा को पड़ा दिल का दौरा, मौत

    HNN / धर्मशाला

    जिला कांगड़ा के धर्मशाला में कांग्रेस की जन आभार रैली में ड्यूटी दे रहे कमांडेट(आईपीएस अधिकारी) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। यह आईपीएस अधिकारी कोई और नहीं बल्कि तेज तर्रार आईपीएस साजू राम राणा थे। एसपी एसआर राणा जंगलबैरी बटालियन में तैनात थे।

    बता दे कि धर्मशाला में कांग्रेस द्वारा आज बड़ी जन आभार रैली का आयोजन किया गया है। जिसमे साजू राम राणा की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दे कि एसपी एसआर राणा इससे पहले किन्नौर और बिलासपुर में भी बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित..

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित..

    HNN/ धर्मशाला

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर-अक्तूबर में इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

    छात्र बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने की है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि टर्म-1 परीक्षाएं सितंबर और अक्तूबर में करवाई गई थी।

    इसमें 10वीं कक्षा में 91,262 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए थे। 90,896 परीक्षार्थी बैठे थे। इसके अलावा जमा दो की टर्म-1 परीक्षा के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1,04,773 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए थे, जिनमें से 1,04,363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।