Category: Dharamshala

  • आवास योजना शहरी के तहत इतने घर बनकर हुए तैयार- ओंकार नेहरिया

    आवास योजना शहरी के तहत इतने घर बनकर हुए तैयार- ओंकार नेहरिया

    HNN / धर्मशाला

    कम्युनिटी हॉल धर्मशाला में सोशल ऑडिट के अंतर्गत जन सुनवाई का आयोजन किया गया। मेयर ओंकार नेहरिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लगभग 500 में से 400 घर बन कर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 187 घरों का सोशल ऑडिट डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन व उनकी टीम द्वारा किया गया है।

    डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन केवल कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण 16 जनवरी से 21 जनवरी तक किया गया। जिसमें वर्ष 2015-16 से वर्ष 2021 तक के निर्मित भवनों का सोशल ऑडिट टीम द्वारा किया गया।

    लाभार्थियों से आवास योजना से मिले लाभ व उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी के साथ-साथ इस योजना को प्राप्त करने में आई समस्याओं, जारी की गई किस्तों व निर्माण किए घरों के बारे जानकारी जुटाई गई।

  • सरकार ने नहीं दिया बजट तो पिता ने बनवा दिया शहीद बेटे के नाम से गेट

    सरकार ने नहीं दिया बजट तो पिता ने बनवा दिया शहीद बेटे के नाम से गेट

    HNN / धर्मशाला

    जिला कांगड़ा के फतेहपुर में 2019 में रजौरी के पुंछ में शहीद हुए उपरली सिहाल के सपन चौधरी के परिजनों ने सरकारी वादों को पूरा होने के लिए लंबा इंतजार किया। थक-हारकर शहीद सपन चौधरी की यादगार में खुद लाखों रुपये खर्च कर शहीद के नाम का गेट बनवाकर उस पर प्रतिमा का अनावरण किया। 3 जनवरी 2019 को उपमंडल फतेहपुर की पंचायत मनोह सिहाल के गांव उपरली सिहाल का सपन चौधरी भरी जवानी में रजौरी के पुंछ में बर्फीले तूफान की चपेट में आकर शहीद हो गए थे।

    परिजन शहीद की याद को बरकरार रखने के लिए गेट बनवाने को लगभग चार साल तक सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते रहे। इतना समय बीतने के बाद भी सरकार और प्रशासन की तरफ से शहीद के नाम का गेट न बनवा पाने पर आखिरकार परिजनों ने खुद के पैसों से गेट बनवाने का प्रण लिया। परिजनों ने मंगलवार को गेट बनवाकर उस पर शहीद की प्रतिमा का अनावरण भी कर दिया।

    शहीद सपन चौधरी के पिता वीर सिंह ने बताया कि गेट के साथ ही प्रतिमा बनवाने पर लगभग चार लाख रुपये का खर्च हुआ है। गेट और प्रतिमा उन्होंने अपने बेटे की शहादत को यादगार बनाने के लिए खुद के पैसों से बनाया है। उन्होंने कहा सरकार और प्रशासन से शहीद के नाम का गेट बनवाने की कई बार गुहार लगाई, लेकिन हर बार बजट न होने का हवाला दिया जाता रहा।

  • आईपीएल में इन हिमाचल महिला क्रिकेटरों की लग सकती है लॉटरी, होगी धनवर्षा…

    आईपीएल में इन हिमाचल महिला क्रिकेटरों की लग सकती है लॉटरी, होगी धनवर्षा…

    HNN / धर्मशाला

    मार्च महीने में महिला आईपीएल होने है। ऐसे में हिमाचल की कई महिला क्रिकेटरों की लॉटरी लग सकती है। हिमाचल प्रदेश से 22 महिला क्रिकेटरों ने बोली के लिए एचपीसीए की ओर से पंजीकरण किया है। इनमें दो क्रिकेटर ऐसी भी हैं, जो भारतीय टीम से खेल चुकी हैं, वह हरलीन देओल और सुषमा वर्मा हैं।

    अब आपको यह भी बता दे कि इस बार रोहड़ू की रहने वाली रेणुका ठाकुर ने भी रेलवे की ओर से बोली के लिए पंजीकरण करवाया है। रेणुका मौजूदा समय में रेलवे की ओर से खेलती हैं। ऐसे में इस बार रेणुका पर धनवर्षा हो सकती है। इस समय रेणुका भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ है।

    ऐसे में फ्रेंचाइजी पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी और सबसे महंगी क्रिकेटरों में रेणुका का नाम भी जुड़ सकता है। बता दे कि फरवरी में टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगनी है।

    20 महिला क्रिकेटर खिलाडी
    हिमाचल की 20 अनकैप्ड खिलाड़ियों में नीना चौधरी, सोनल ठाकुर, पल्लवी शर्मा, नैंसी शर्मा, ज्योति ठाकुर, वासुवी फिस्टा, मोनिका देवी, रंजना ठाकुर, नेहा, वंदना राणा, कशिश वर्मा, यमुना राणा, अनीशा अंसारी, शिवानी सिंह, प्राची चौहान, चित्रा सिंह जंवाल, सुष्मिता कुमारी, निकिता चौहान, हिमांशी मेहता और शालिनी कौंडल हैं।

  • यहाँ बनेगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, युवाओं को स्टार्ट-अप के लिए मिलेगी सुविधा

    यहाँ बनेगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, युवाओं को स्टार्ट-अप के लिए मिलेगी सुविधा

    HNN / धर्मशाला

    धर्मशाला के चैतड़ू में बन रहा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा। 17 करोड़ की लागत के इस पार्क का निर्माण सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने चैतड़ू में सॉफ्टवेयर पार्क के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह जानकारी दी।

    निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए गोकुल बुटेल ने बताया कि यह आईटी पार्क कुल 50 कनाल भूमि में बनकर तैयार होगा। जिसमें से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा 21 कनाल में काम शुरु कर दिया गया है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे शेष 29 कनाल भूमि में इस आईटी पार्क का विस्तार किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में स्टार्टअप के लिए इंक्यूबेशन सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

    उन्होंने बताया कि देश-विदेश से स्टार्ट-अप में रूचि रखने वाले युवाओं को अपने आईडिआस पर कार्य करने के लिए स्पेस यहां उपलब्ध करवाई जाएगी। बुटेल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि आज के युग में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने और सृजन करने के सबसे ज्यादा अवसर हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनने वाले आईटी पार्क इस दिशा में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की तरफ आ रही अपरोच रोड़ और साथ लगती खड्ड से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को इनके निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से जहां क्षेत्र के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं आस-पास की पंचायतों का भी विकास इससे होगा।

  • रेणुका सिंह के नाम एक और उपलब्धि, आईसीसी वनडे और टी-20 ….

    रेणुका सिंह के नाम एक और उपलब्धि, आईसीसी वनडे और टी-20 ….

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आईसीसी की साल-2022 की एकदिवसीय और टी-20 टीम में रेणुका को भी शामिल किया गया है। रेणुका हिमाचल की पहली ऐसी क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईसीसी की ओर से जारी वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि वर्ष-2022 में रेणुका खेल के दम पर काफी सुर्खियों में रहीं।

    उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल सात टी-20 मैच खेले और आठ विकेट हासिल किए। राष्ट्रमंडल खेलों और एशिया कप में रेणुका को बेहतर प्रदर्शन रहा। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 5.21 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए। वहीं आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित क्रिकेटरों में रेणुका का नाम भी शामिल है।

  • HPBOSE: टर्म-2 परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगी…

    HPBOSE: टर्म-2 परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगी…

    HNN/ धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने टर्म-2 परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 मार्च से शुरू हो रही टर्म-2 की परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी। इस बाबत शुक्रवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने जानकारी प्रदान की।

    उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मैट्रिक और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार एवं राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं, 12वीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है।

    उन्होंने बताया कि नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे, जबकि एसओएस की परीक्षाएं 1:45 बजे से सायं 5:00 बजे तक होंगी।

    आठवीं कक्षा (एसओएस) की डेटशीट
    राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं कक्षा के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 11 से 24 मार्च तक होंगी। इस दौरान 11 मार्च को हिंदी, 13 को अंग्रेजी, 15 को विज्ञान, 17 को संस्कृत, 20 को सामाजिक विज्ञान, 22 को गणित और 24 मार्च को कला और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

    10वीं कक्षा की डेटशीट
    10वीं कक्षा की डेटशीट के अनुसार टर्म-2 के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय और एसओएस की परीक्षाएं 11 से 31 मार्च तक होंगी। 11 मार्च को हिंदी, 13 को गणित, 15 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल और तेलगू, 17 को सामाजिक विज्ञान, 20 को अंग्रेजी और 22 मार्च को कला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, फिजिकल एजूकेशन, प्राईवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीर्लस मेड अप एंड होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। 24 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 25 को गृह विज्ञान, 27 को कंप्यूटर साइंस, 28 को स्वर संगीत, 29 को वाद्य संगीत और 31 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।

    12वीं कक्षा की डेटशीट
    12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक होंगी। 10 मार्च को अंग्रेजी, 11 को फाइनेंस लिटरेसी, 13 को इकोनोमिक्स, 14 को साइकोलॉजी, 15 को केमिस्ट्री और हिंदी, 16 को फिलोस्फी, फ्रेंच और उर्दू, 17 को राजनीतिक विज्ञान, 18 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 20 को अकाउंटेंसी और फिजिक्स, 21 को संगीत विषय, 22 को संस्कृत, 23 को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी और इतिहास, 24 को सोशोलॉजी, 25 को होम साइंस, 27 को गणित, 28 को डांस और फाइन आर्ट्स और 29 मार्च को फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीरल्स मेड अप एंड फाइनेंशियल सर्विस, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। 31 मार्च को जियोग्राफी विषय की परीक्षा होगी।

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में खलल डाल सकती है बारिश, देवता इंद्रुनाग…

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में खलल डाल सकती है बारिश, देवता इंद्रुनाग…

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है, तो वहीं मैदानी क्षेत्र इन दिनों धुंध के आगोश में समाए हुए हैं। मौसम विभाग बारिश बर्फबारी को लेकर रोज अलर्ट जारी कर रहा है। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच में बारिश खलल डाल सकती है। जिसको लेकर देवता इंद्रु नाग को मनाने के लिए एचपीसीए जल्द ही एक बड़ी पूजा करने जा रहा है।

    15 फरवरी के बाद कभी भी इंद्रुनाग मंदिर में पूजा हो सकती है। बता दे कि वर्ष 2019-2020 में बारिश के चलते दो अंतरराष्ट्रीय मैच धुल गए थे। 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में हुए श्रीलंका और भारत के बीच टी-20 मैचों पर मौसम विभाग के अनुसार बारिश का साया मंडरा रहा था, लेकिन एचपीसीए की इंद्रुनाग की शरण में जाने के बाद मैदान में बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी और दोनों टी-20 मैच यहां हुए।

    उधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि धर्मशाला में मार्च में प्रस्तावित भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। मैच में बारिश से खलल न पड़े, इसके लिए इंद्रुनाग मंदिर में विशेष पूजा करवाई जाएगी।

  • एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही….

    एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही….

    HNN/ धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई है। भूकंप के इन झटकों से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है परंतु बार-बार महसूस किए जा रहे इन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के धर्मशाला में सुबह करीब 5 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 रही। भूकंप की गहराई 5 किमी थी। वही लोगों ने जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए तो वह अपने घरों से बाहर निकल आए।

  • निगम बैठक में बोले सीपीएस- विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं

    निगम बैठक में बोले सीपीएस- विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं

    HNN / धर्मशाला

    मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक की। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में आशीष ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में योजनात्मक तरीके से जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य योजनाओं को तैयार करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आयेगी और सरकार विकास कार्यों के लिये पूर्ण सहयोग करेगी।

    उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी सूरत में नहीं होना चाहिये। निगम अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी रूप में समझौता ना हो।

    उन्होंने शहर में पार्किंग स्थलों के कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिये और शहर में छोटे-छोटे पार्किंग स्थानों को चिन्हित कर लोगों को अधिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने निगम क्षेत्र में लगाई गई सौर ऊर्जा लाइटों के पूर्ण रूप में नहीं जलने पर निगम अधिकारियों को इनकी गुणवत्ता की जांच करवाने तथा इसमे किसी रूप में अनियमिताएं पाए जाने पर कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिये।

    उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बेहतर शौचालय, पार्किंग, सड़क सुविधाएं, पार्क और खेल मैदान इत्यादि बनाने के लिये कार्य योजना तैयार करने का भी आह्वान किया।

  • हिमाचल: रैहन के युवा डॉ. रोहित को बाबा रामदेव ने किया सम्मानित

    हिमाचल: रैहन के युवा डॉ. रोहित को बाबा रामदेव ने किया सम्मानित

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश के जिला कागंड़ा के कस्बा रैहन से संबंध रखने वाले डॉ. रोहित शर्मा को हाल ही में पतंजलि अनुसंधान संस्थान (हरिद्वार) ने पतंजलि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष चर्चा मंच प्लांट्स टू पेशेंट्स में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने उन्हें सम्मानित किया। रोहित की इस उपलब्धि से उनके कस्बा सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    इससे पहले भी रोहित को शोध से संबंधित कार्यों के लिए गुजरात के राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक एवं इंडियन नेशनल साइंस अकेडमी द्वारा यंग हिस्टोरियन ऑफ साइंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में रोहित चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    हाल ही में उन्हें आईएमएस बीएचयू रिसर्च पब्लिकेशन अवार्ड 2022 से नवाजा गया है। उनके अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर 200 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं।