Loading...

Shut Down / 22 मई को कई क्षेत्रों में घंटों प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति, समय जरूर जान लें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down : 22 मई को चंबा शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों और फीडरों के रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सिटी-I, सिटी-II, पक्काटाला, राजेरा, खजियार, सरोल, कियाणी और मरेडी फीडर से जुड़े कई इलाकों में यह शटडाउन लागू रहेगा तथा कार्य पूरा होने तक आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

चंबा

रखरखाव कार्य के चलते रहेगी बिजली बंदी

विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-1 के सहायक अभियंता तेजू राम ने बताया कि 22 मई शुक्रवार को वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता संरक्षण एवं परीक्षण के दिशा-निर्देशन में विभिन्न 11 केवी फीडरों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते विद्युत उपमंडल नंबर-1 और विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

सिटी-I फीडर के अंतर्गत सुलतानपुर, ओबड़ी, माई का बाग, सरोडी, जोत की कोठी, रुफला, घागनी, चंबी, इंडस्ट्रियल एरिया, बालू, तड़ोली, परेल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, शीतला पुल, एचआरटीसी वर्कशॉप, लोअर और अपर जुलाखड़ी, भरमौर चौक, मुगला और हरदासपुरा में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सिटी-II फीडर के अंतर्गत हटनाला, शॉपिंग परिसर, बनगोटू, चमिशनी, अपर कसाकड़ा, सर्किट हाउस, कोर्ट परिसर, उपायुक्त कार्यालय, आईटीआई चंबा और गांव बन्नू में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं पक्काटाला फीडर के अंतर्गत पक्काटाला, सिविल हॉस्पिटल, जनसाली, रामगढ़, कश्मीरी और चरपट मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

राजेरा, राजनोंन और खजियार फीडर भी रहेंगे प्रभावित

राजेरा फीडर के अंतर्गत मुगला, करियां, भरियां कोठी, ज़िल्लो, राजेरा, बैली, भगियार, घणोता, गुड्डा, संगेड़ और ककला में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं राजनोंन फीडर के तहत सुराड़ा, चौंतरा, टीवी वार्ड, धडॉग, हरदासपुरा और कालोनी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।खजियार फीडर के अंतर्गत मंगला, साच, खजियार, गेट, बासौदन, तलाई, टापून, सरोडी और राठियार के साथ लगते क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। सरोल फीडर के तहत सरोल, घोलटी, भद्रम, सिदपुरा, नखली, राजपुरा, मेडिकल कॉलेज और तड़ोली क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

33 केवी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी असर

कियाणी फीडर के तहत फोलगत, नानू, भगरोता, अपर घोलटी, फाट, रोड़ी और कालोता क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 33 केवी मरेडी फीडर के अंतर्गत सिल्लाग्राट, लंजी, बारोर, साहू, पलयूर, उटीप और जमुहार सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।सहायक अभियंता तेजू राम ने बताया कि सभी 33 और 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा।

Related Topics: