देश में कोरोना मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,011 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 28 मरीजों की जान चली गई जो कि कल की तुलना में 10 अधिक है।
इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 36,126 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,318 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,701 लोगों की मौत हुई है और 4,40,32,671 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह 30 फीसदी कम मामले दर्ज हुए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





