लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,421 नए केस, इतने लोगों की मौत…

PRIYANKA THAKUR | 27 मार्च 2022 at 11:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,421 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 149 लोगों की मौत भी हुई और 1,826 लोग स्वस्थ हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 16 हजार 187 सक्रिय मामले ही बचे हैं।

सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,82,262) हो गई है।

कोरोना अपडेट

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

  • कुल मामले: 4,30,19,453
  • सक्रिय मामले:16,187
  • कुल रिकवरी:4,24,82,262
  • कुल मौतें: 5,21,004

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]