लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ फिर बढ़ी कोरोना मामलो की रफ़्तार, बीते 24 घंटों में…

PRIYANKA THAKUR | 24 मार्च 2022 at 10:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1938 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 150 अधिक हैं। इस दौरान 67 लोगों की मौत भी हुई और 2,531 लोग स्वस्थ भी हुए।

राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 22 हजार 427 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,75,588) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह केवल 0.29 फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]