Loading...

Crime: डोडराक्वार में अवैध क्लीनिक पर छापा, दवाइयां और इंजेक्शन बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 47 Mins Ago • 1 Min Read

Crime: डोडराक्वार क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे कथित अवैध क्लीनिक पर प्रशासन ने छापा मारा। एसडीएम डोडरा क्वार, पुलिस चौकी प्रभारी और सीएचसी क्वार के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी की संयुक्त टीम को जांच के दौरान क्लीनिक का पंजीकरण तथा इलाज कर रहे व्यक्ति की चिकित्सा योग्यता से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले।

डोडराक्वार

संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया तो कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। क्लीनिक संचालक के पास चिकित्सकीय प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत जारी कोई वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था। मरीजों का इलाज कर रहे व्यक्ति की वैध चिकित्सा डिग्री, डिप्लोमा या व्यावसायिक पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज भी मौके पर पेश नहीं किए गए।

जांच के दौरान टीम को विभिन्न प्रकार की इंजेक्शन योग्य दवाएं, सिरिंज और अन्य चिकित्सकीय सामग्री मिली। मौके से रक्तचाप जांचने का उपकरण और अनुसूची-एच श्रेणी की दवाएं भी बरामद हुईं। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन ठाकुर ने कहा कि वैध चिकित्सा डिग्री और निर्धारित योग्यता के बिना इलाज करने वाले व्यक्ति से उपचार करवाना मरीज के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

Related Topics: