Loading...

Crime : शादी के डेढ़ माह बाद घर से गई नवविवाहिता, पति ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Crime: कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र में शादी के करीब डेढ़ माह बाद एक नवविवाहिता के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि महिला करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी साथ ले गई। घर छोड़ने के बाद उसने पति को संदेश भेजकर कहा कि उसे उसके घर में रहना अच्छा नहीं लगता। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर बंद बताया जा रहा है।

पालमपुर

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती की पालमपुर क्षेत्र के एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। युवक अपने परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश गया और शादी के बाद युवती को पालमपुर स्थित अपने घर ले आया। परिवार ने नवविवाहिता के घर आने पर धाम का आयोजन भी किया था। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद वह सामान्य रूप से परिवार के साथ रह रही थी और उसके व्यवहार को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं हुआ।

परिजनों के मुताबिक, शादी के करीब डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने अपनी सास से आभूषण मांगे थे। उसने कहा था कि वह अपने पति के साथ कहीं घूमने जा रही है। उसकी बात पर भरोसा करते हुए सास ने उसे सोने और चांदी के आभूषण दे दिए, जबकि चांदी के कुछ आभूषण सास के पास ही रह गए। पति का आरोप है कि इसके बाद महिला गहने और नकदी लेकर घर से चली गई। मोबाइल नंबर बंद होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

Related Topics: