धर्मशाला और खनियारा में विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
धर्मशाला और खनियारा में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण की ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत धर्मशाला और खनियारा में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल के प्रति आम लोगों की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
धर्मशाला
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर. मिहुल ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वृक्ष वर्तमान और भविष्य के जैविक तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति की इस अनमोल देन की वृद्धि और देखभाल करना आमजन का दायित्व है। कार्यक्रम में धर्मशाला की कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, प्राधिकरण के कर्मचारी, पैरा लीगल स्वयंसेवी और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
