Loading...

धर्मशाला में लम्पी रोग रोकने को टीकाकरण तेज, 1.35 लाख डोज पहुंचीं

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

धर्मशाला में पशुओं को लम्पी रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने कैंपेन मोड में टीकाकरण शुरू कर दिया है। विभाग के पास वैक्सीन की 1 लाख 35 हजार डोज पहुंच चुकी हैं, जबकि करीब 15 हजार पशुओं का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। विभागीय टीमें संक्रमित पशुओं की निगरानी भी कर रही हैं।

धर्मशाला

पशुपालन विभाग की उप निदेशक डॉ. सीमा गुलरिया ने बताया कि लम्पी रोग से संक्रमित पशुओं में तेज बुखार, त्वचा पर कठोर गांठें, आंख और नाक से स्राव, सुस्ती तथा दूध उत्पादन में गिरावट जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें प्रभावित पशुओं पर लगातार नजर रख रही हैं और संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

सीमा गुलरिया के अनुसार पंजाब और हरियाणा से पशुओं की खरीद-फरोख्त के कारण हिमाचल प्रदेश में भी लम्पी रोग का संक्रमण बढ़ा है। उन्होंने पशुपालकों से संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने, गोशाला में साफ-सफाई बनाए रखने और मक्खी-मच्छरों की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। संक्रमण के दौरान पशुओं की खरीद-फरोख्त से बचने की सलाह भी दी गई है।

पशुपालकों से कहा गया है कि वे अपने पशुओं को चरागाह में न छोड़ें। किसी पशु में लम्पी रोग से जुड़े असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशुपालन विभाग से संपर्क करें, ताकि समय पर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पशुपालकों से जारी सावधानियों का पालन करने को कहा है।

Related Topics: