Loading...

धर्मशाला में नवंबर में शीतकालीन विधानसभा सत्र का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से हुई चर्चा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Hours Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में नवंबर के दौरान आयोजित करने का प्रस्ताव है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। पर्यटकों और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सत्र नवंबर में कराने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में यह जानकारी दी।

धर्मशाला में नवंबर में शीतकालीन विधानसभा सत्र का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से हुई चर्चा

कांगड़ा/शाहपुर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सोमवार को जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। शाहपुर पहुंचने पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर सहित विभिन्न अधिकारियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

धर्मशाला में नवंबर में शीतकालीन विधानसभा सत्र का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से हुई चर्चा

कुलदीप सिंह पठानिया ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाहपुर दशहरा उत्सव लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने शाहपुर की जनता से मिले सम्मान के लिए आभार जताया। साथ ही कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया विधानसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाते हैं।

धर्मशाला में नवंबर में शीतकालीन विधानसभा सत्र का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से हुई चर्चा

दशहरा उत्सव के लिए एक लाख रुपये की घोषणा

विधानसभा अध्यक्ष ने शाहपुर दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष का मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है। कार्यक्रम में नगर पंचायत के प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।