Loading...

एकादशी पर्व पर भंजाळ में सजा भव्य सत्संग, स्वामी हेमानन्द महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 15 May 2026 • 1 Min Read

भंजाळ में एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य सत्संग में श्रद्धालु भक्तिरस और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर नजर आए। पूज्य स्वामी हेमानन्द महाराज जी ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों के माध्यम से सात्विक जीवन और पवित्र अन्न के महत्व का संदेश दिया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप मंडल अम्ब के अंतर्गत एकादशी के पावन अवसर पर भंजाळ में प्रेम जी के निवास स्थान पर भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य स्वामी हेमानन्द महाराज जी ने अपने मुखारविंद से भक्तों को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक प्रवचनों का अमृतपान करवाया। सत्संग के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

स्वामी हेमानन्द महाराज जी ने अपने प्रवचनों में पवित्र अन्न के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जैसा खाओगे अन्न, वैसा होगा मन।” उन्होंने श्रद्धालुओं को सात्विक जीवन अपनाने, अच्छे विचार रखने और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। महाराज जी के प्रेरणादायक वचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।सत्संग में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।

Related Topics: