Election / चंबा में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित
Election : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला चंबा में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें 4 प्रधान, 7 उप प्रधान और 400 पंचायत सदस्य शामिल हैं।
चंबा
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड भरमौर में ग्राम पंचायत तुंदाह से एक प्रधान, ग्राम पंचायत नयाग्रां और गरौंडा से दो उप प्रधान तथा 45 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि विकास खंड भटियात में 96 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं विकास खंड चंबा में ग्राम पंचायत चीलबंगला से एक उप प्रधान तथा 57 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मैहला और सलूणी में भी कई प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए
विकास खंड मैहला में ग्राम पंचायत फागड़ी और भटवाडा से दो प्रधान, ग्राम पंचायत कुठेड़ और बसौदन से दो उप प्रधान तथा 67 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार विकास खंड पांगी में 21 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड सलूणी में एक प्रधान, एक उप प्रधान तथा 61 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि विकास खंड तीसा में ग्राम पंचायत दियोला से एक उप प्रधान और 53 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
ग्राम पंचायत करवाल में सभी प्रतिनिधि निर्विरोध
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में प्रधान, उप प्रधान और सभी पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाई जा रही है।
