Loading...

Electricity Bill / 15 जुलाई तक जमा करें लंबित बिजली बिल, इसके बाद काटे जाएंगे विद्युत कनेक्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Jul 2026 • 1 Min Read

Electricity Bill : विद्युत उप-मंडल रिकांगपिओ ने क्षेत्र के बकायादार उपभोक्ताओं को 15 जुलाई, 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन नियमानुसार काट दिए जाएंगे।

किन्नौर/रिकांगपिओ

सहायक अभियंता सुशील नेगी ने बताया कि विद्युत उप-मंडल रिकांगपिओ के अंतर्गत अनेक उपभोक्ताओं के बिजली बिल अभी भी लंबित हैं। उन्होंने ऐसे सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 15 जुलाई, 2026 तक अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करें। समय पर बिल जमा करने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचा जा सकेगा और विभागीय कार्रवाई से भी राहत मिलेगी।

समय सीमा के बाद काटे जाएंगे कनेक्शन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि तक बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विभागीय नियमों के अनुसार विच्छेदित कर दिए जाएंगे। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से समय रहते लंबित बिजली बिल का भुगतान कर अपनी बिजली सेवा सुचारु बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

Related Topics: