Loading...

Electricity Subsidy / एक राशन कार्ड पर दो घरेलू बिजली कनेक्शनों को ही मिलेगी सब्सिडी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Electricity Subsidy : हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के निर्देशों के अनुसार अब एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो घरेलू बिजली कनेक्शनों को ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की है।

मंडी

विद्युत उपमंडल साईग्लू के सहायक अभियंता ई. विनीत ठाकुर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के एक राशन कार्ड पर दो से अधिक बिजली मीटर या उपभोक्ता आईडी दर्ज हैं और वे सब्सिडी के लिए उपभोक्ता आईडी में बदलाव करवाना चाहते हैं, वे हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Consumer Portal-Update Ration Subsidy विकल्प के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी उपभोक्ता संख्या दर्ज कर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए लॉगिन कर उपभोक्ता आईडी में आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता विद्युत उपमंडल साईग्लू कार्यालय में आवेदन पत्र और राशन कार्ड की प्रति जमा कर भी सरकारी सब्सिडी के लिए उपभोक्ता आईडी फ्लैग या अनफ्लैग करवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उपभोक्ताओं से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

सहायक अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते आवश्यक संशोधन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार और विद्युत बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ही सब्सिडी संबंधी प्रावधान लागू किए जा रहे हैं।

Related Topics: