Loading...

Fraud / ऊना में विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 5 Hours Ago • 1 Min Read

Fraud :बिलासपुर निवासी युवक ने ऊना में संचालित एक वीजा कार्यालय के संचालक पर विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर धनराशि लेने और बाद में शेष राशि वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऊना

विदेश में नौकरी दिलाने का दिया गया था आश्वासन

बिलासपुर जिले के गरा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहाली निवासी अमनदीप ऊना में एक वीजा कार्यालय संचालित करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2024 के दौरान आरोपी ने उसे विदेश की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और पूरी प्रक्रिया पर लगभग 14 लाख रुपये खर्च होने की बात कही।

चेक और दस्तावेज सौंपने का आरोप

शिकायत के अनुसार 9 जुलाई 2024 को उसने तीन लाख रुपये का चेक आरोपी को दिया और विदेश भेजने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज भी सौंप दिए। आरोप है कि इसके बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और आरोपी की ओर से लगातार समय दिया जाता रहा।

शेष राशि वापस नहीं मिलने का आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि तीन लाख रुपये में से केवल 1 लाख 45 हजार रुपये ही वापस किए गए, जबकि शेष 1 लाख 55 हजार रुपये अब तक वापस नहीं मिले हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमथ ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: