Loading...

गुरु पूर्णिमा पर तीर्थ श्रीरेणुका जी के निर्वाण आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों अनुयायियों ने लिया आशीर्वाद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Hours Ago • 1 Min Read

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला सिरमौर में बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ महर्षि वेदव्यास जन्मोत्सव मनाया गया। तीर्थ श्रीरेणुका जी स्थित निर्वाण आश्रम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने महंत रेनेंद्र मुनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने श्रीरेणुका जी की पावन झील में आस्था की डुबकी भी लगाई।

नाहन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निर्वाण आश्रम में दिनभर भजन-कीर्तन और गुरु पूजन की परंपरा का आयोजन होता रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचकर गुरु वंदना की तथा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

एक शताब्दी से निभा रहा गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन

आश्रम के प्रवक्ता मोहन चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु-शिष्य मिलन के साथ गुरु को अपनी सर्वोत्तम भेंट अर्पित करने का भी विशेष अवसर होता है। उन्होंने कहा कि श्रीरेणुका जी का निर्वाण आश्रम रियासतकालीन दौर से गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है। यहां रियासतकालीन समय में आश्रम के साथ गुरुकुल का भी संचालन होता था।

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी से तीर्थ श्रीरेणुका जी का वातावरण पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।

Related Topics: