Loading...

Shut Down / 9 मई को यहां रहेगी 6 घंटे की बिजली कटौती, जानिए पूरा समय और वजह

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 8 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / हमीरपुर

Shut Down : हमीरपुर के विद्युत उपमंडल-2 के अंतर्गत पक्का भरो और आसपास के क्षेत्रों में 9 मई को रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान निर्धारित समय में कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

हमीरपुर

पक्का भरो क्षेत्र में निर्धारित समय तक रहेगा शटडाउन

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के तहत पक्का भरो चौक, आस्था अस्पताल, पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्रों में 9 मई को बिजली शटडाउन रहेगा। जानकारी के अनुसार लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान क्षेत्र में लगभग 6 घंटे तक बिजली बंद रहने की संभावना है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह शटडाउन जरूरी है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लिया जाए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Topics: