Jobs / हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 28 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व अंतिम तिथि
Jobs : ऊना जिले के हरोली बाल विकास परियोजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 28 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त सायं 5 बजे तक अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हरोली में जमा कर सकते हैं। चयन निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाएगा।
ऊना/हरोली/वीरेंद्र बन्याल
सीडीपीओ हरोली शिव सिंह ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 7 तथा सहायिकाओं के 21 पद भरे जाएंगे। कार्यकर्ता पदों के लिए भदसाली हरिजन बस्ती, भुलिया मोहल्ला भदसाली, कुठार बीत-2, हरिजन बस्ती-1 पूबोवाल, ब्राह्मण मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, हरोली-2 और खत्री बस्ती पंजावर केंद्रों में एक-एक पद रिक्त है। वहीं सहायिका पदों के लिए लोहार मोहल्ला बाथड़ी, ब्राह्मण मोहल्ला सिंगा, विदडवाल, भांडीवारा-2, पंजुवाना-1, मकोडगढ़, लोअर बढ़ेड़ा, लोहार मोहल्ला बढ़ेड़ा, अप्पर पालकवाह, सैंसोवाल, धर्मपुर लोअर, मिश्रा मोहल्ला दुलैहड़, ब्राह्मण मोहल्ला हीरानगर, गोंदपुर जयचंद-3, ब्राह्मण मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, राजपूत-तरखान मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, खरोइया मोहल्ला पंडोगा, अटावा मोहल्ला पंडोगा, वर्तमान भदसाली, हीरा-1 तथा धनारू मोहल्ला ललड़ी केंद्रों में एक-एक पद भरा जाएगा।
12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना आवश्यक है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट से प्रमाणित होना अनिवार्य रहेगा।
25 अंकों के आधार पर होगा चयन
सीडीपीओ ने बताया कि चयन प्रक्रिया कुल 25 अंकों पर आधारित होगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं, जबकि उच्च शिक्षा, कार्य अनुभव, दिव्यांग अभ्यर्थियों, एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, अनाथ, बालिका आश्रम निवासी तथा अन्य पात्र श्रेणियों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए भी 3 अंक निर्धारित हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हरोली के दूरभाष नंबर 01975-292563 पर संपर्क कर सकते हैं।