लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal: प्रदेश के इस मंदिर में ऐसे कपड़ो को पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश…..

Ankita | 17 जून 2023 at 5:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मिडल बाजार स्थित जैन मंदिर में प्रवेश करने के लिए एक नया नियम बनाया गया है। बता दें आज कल महिलाओं का सिर पर चुन्नी रखने का रिवाज खत्म ही हो गया है। आज पूर्ण रूप से धार्मिक क्षेत्रों में मर्यादा समाप्त हो गई है।

अधिकतर सैलानी मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आते हैं। बता दें अब महिलाओं और पुरुषों को मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। अमर्यादित वस्त्र हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, बरमूडा, नाइट सूट, कटी-फटी जींस, फ्रॉक पहनकर आने वाले लोगों को दूर से ही भगवान के दर्शन करने होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दिगंबर जैन सभा शिमला ने हाल ही में मंदिर के प्रवेशद्वार पर इससे संबंधित बोर्ड लगाया है। लोगों से मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करने का आह्वान किया है। सभा के प्रधान अशोक कुमार जैन ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति बचाए रखना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]