Himachal Election: चुनाव ड्यूटी पर लगेंगी इतनी बसें, जानिए किस क्षेत्र से कितनी बसें…
जीपीएस से होगी परिवहन निगम की बसों की निगरानी
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान है। ऐसे में पोलिंग पार्टियों और ईवीएम को लाने-ले जाने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। बता दें कि जिला शिमला के विभिन्न डिपो से इस बार करीब 232 बसें पोलिंग पार्टियों के लिए लगाई जाएंगी, जिसमे लोकल डिपो से 55 बसें शामिल होगी। इनमें से 22 बसों को रिजर्व रखा जाएगा और 210 बसें चुनाव क्षेत्र को भेजी जाएंगी।
यह बसें 10 से 12 नवंबर तक चुनावी ड्यूटी पर रहेगी। ऐसे में एक साथ इतनी अधिक बसें चुनावी ड्यूटी में लगाए जाने से आम लोगों को उस दौरान भारी परेशानी आ सकती है। वही , इस बार हिमाचल पथ परिवहन निगम की विधानसभा चुनाव के लिए जिले में लगाई जाने वाली बसों की जीपीएस से निगरानी की जाएगी।
इन सभी बसों में जीपीएस लगाया जायेगा ताकि उन्हें ट्रैक कर यह पता लगाया जा सके कि वह किस रूट से होकर गुजर रही हैं। जीपीएस लगाने का मकसद चुनाव में पारदर्शिता बरतना है। इसमें बसों को उन्हीं रूटों से गुजरना होगा जो चुनाव आयोग ने तय कर रखे हैं।
किस क्षेत्र में लगेंगी कितनी बसें
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 बसें, ठियोग के लिए 35, जुब्बल कोटखाई के लिए 27, चौपाल के लिए 30, रोहड़ू के लिए 25, शिमला ग्रामीण के लिए 30, शिमला शहरी के लिए 11 और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 22 बसें चुनावी ड्यूटी पर लगाई जाएंगी। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए औसतन तीन बसें रिर्जव में रखी जाएंगी।