Loading...

ईवीएम पर बयान को लेकर सियासत गरम, अनुराग ठाकुर का सुक्खू पर तीखा पलटवार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर हिमाचल की सियासत एक बार फिर पूरी तरह गरमा गई है और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को हताशा और निराशा का संकेत बताया है।

शिमला

ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर हिमाचल की सियासत गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को हताशा और निराशा का प्रमाण बताया है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई विचारों और जनसमर्थन से लड़ी जाती है, न कि संवैधानिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं को बदनाम करके। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हर चुनावी हार के बाद ईवीएम और संस्थाओं पर सवाल खड़े करने की आदत बना चुका है।

उन्होंने कहा कि बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा की जीत वहां की जनता का स्पष्ट जनादेश है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा ईवीएम पर अविश्वास जताना उनकी निराशा को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जहां विपक्ष को जीत मिलती है, वहां ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता, जबकि हार के बाद ही आरोप लगाए जाते हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं भी उसी चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम के माध्यम से चुनकर आए हैं, जिससे अन्य सरकारें बनी हैं। ऐसे में ईवीएम पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी लगातार हार और नाकामी को छिपाने के लिए इस तरह के मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने कई पुराने कानूनों को खत्म कर नए सुधार लागू किए हैं और चुनाव आयोग ने भी चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। ऐसे सुधारों का विरोध करना बेबुनियाद है।अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने आत्ममंथन करने के बजाय लगातार ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे,” जो विपक्ष की स्थिति को दर्शाता

Related Topics: