Loading...

Himachal Government: हिमाचल में 122 करोड़ से 80 जगह बन रहे ई-बस चार्जिंग स्टेशन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Aug 2026 • 1 Min Read

Himachal Government: हिमाचल सड़क परिवहन निगम राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अनुसार, इनमें से 34 स्थानों पर स्टेशन बन चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर काम अगले एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। शेष 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को एचआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू और प्रभावी संचालन के लिए एचआरटीसी के बस अड्डों और कार्यशालाओं में चार्जिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं। इस अवसंरचना के विस्तार से निगम को अलग-अलग स्थानों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए जरूरी चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें चलाने के साथ चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार राज्य में आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एचआरटीसी परियोजना के तहत तैयार हो चुके स्टेशनों के साथ निर्माणाधीन स्थानों पर भी काम आगे बढ़ा रहा है। अगले एक महीने में 21 और स्थानों पर कार्य पूरा होने के बाद चार्जिंग नेटवर्क का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।

Related Topics: •