Loading...

Himachal Government: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी के लिए 25 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Aug 2026 • 1 Min Read

Himachal Government : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम के जरिए मंडी जिले के लिए 25 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की यह सुविधा मंडी के लोगों की यात्रा को अधिक सुगम बनाएगी।

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं हरित हिमाचल के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। इसी दिशा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का विस्तार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मंडी जिले के लिए रवाना की गईं 25 ई-बसों को भी बेहतर और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Related Topics: •