Loading...

हिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, केंद्र सरकार ने जारी की नियुक्ति अधिसूचना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Hours Ago • 1 Min Read

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने तीन न्यायिक अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार चिराग भानु सिंह को स्थायी जज, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को अतिरिक्त जज बनाया गया है।

शिमला

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, ये नियुक्तियां भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217(1) और अनुच्छेद 224 के तहत की गई हैं। तीनों न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। चिराग भानु सिंह वर्तमान में कांगड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। भूपेश शर्मा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल और योगेश जसवाल सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अभी मुख्य न्यायाधीश सहित कुल 12 न्यायाधीश कार्यरत हैं। तीन नई नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इनमें चिराग भानु सिंह स्थायी जज के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल अतिरिक्त जज के तौर पर जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे।