Loading...

हिमाचल उत्सव के लिए 20 सितंबर को होंगे कलाकारों के निशुल्क ऑडिशन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 43 Mins Ago • 1 Min Read

सोलन में आयोजित होने वाले 22वें हिमाचल उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से होटल पैरागॉन पैलेस में होंगे। गायन, नृत्य और अन्य परफॉर्मिंग आर्ट से जुड़े हिमाचल के कलाकार इसमें निशुल्क भाग ले सकेंगे। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को 4 से 11 अक्टूबर तक ठोडो मैदान में होने वाले उत्सव के दौरान प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।

सोलन

डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से आयोजित और गोयल मोटर्स सोलन द्वारा प्रायोजित हिमाचल उत्सव आठ दिन तक चलेगा। इसमें लोक संस्कृति, ग्रामीण उत्पादों और ग्रामीण खेलों से जुड़ी गतिविधियों के साथ पहाड़ी फूड फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा। उत्सव की आठ सांस्कृतिक संध्याओं में नृत्य, गायन और अन्य प्रदर्शन कलाओं की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार, इन संध्याओं में 500 से अधिक स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट और संस्थापक महासचिव कीर्ति कौशल ने बताया कि पिछले 21 वर्षों से हिमाचल उत्सव का मंच स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर देता रहा है। इस बार भी ऑडिशन के माध्यम से प्रदेश के उभरते कलाकारों का चयन किया जाएगा। स्कूलों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए अलग प्रतियोगी कार्यक्रम भी होंगे। इच्छुक संस्थान 96251 11411, 94180 73600 और 9857131325 पर युवा मंडल से संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: