HNN / धर्मशाला
87,871 परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। जी हां, आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो सकता है। बताया जा रहा है शिक्षा बोर्ड 12 बजे से पहले रिजल्ट घोषित कर देगा। मार्च व अप्रैल में टर्म दो की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इसके बाद से परीक्षार्थी लगातार परीक्षा परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे।
बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि शनिवार को परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम को घोषित करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने भी कहा कि शनिवार को परिणाम घोषित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





