Loading...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

PRIYANKA THAKUR • 6 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सोहारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज दिनांक: 5 अप्रैल 2026 एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

ऊना

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को एचपीवी संक्रमण, इसके दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है, जिससे समय पर टीकाकरण द्वारा काफी हद तक बचाव संभव है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन को बेहद आवश्यक बताया और अभिभावकों से अपील की, कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाएं। इसके साथ ही महिलाओं को नियमित जांच (स्क्रीनिंग) करवाने की भी सलाह दी गई।अभियान के दौरान लोगों को पोस्टर, पंपलेट और संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर करणवीर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि समाज में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके, और समय रहते इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी करणवीर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरिता ठाकुर, समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी वंदना कुमारी, आशा पर्यवेक्षक सुमन कुमारी, आशा वर्कर कर्मचारी अन्य स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।