Loading...

Interview / एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 69 पद, 27 अक्तूबर को वॉक-इन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 45 Mins Ago • 1 Min Read

Interview / एम्स बिलासपुर ने गैर शैक्षणिक सीनियर रेजिडेंट के 69 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 27 अक्तूबर को होगा। भर्ती में ब्रॉड स्पेशियलिटी के 47 और सुपर स्पेशियलिटी के 22 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के साथ सुबह नौ बजे तक संस्थान के भर्ती प्रकोष्ठ में पहुंचना होगा।

बिलासपुर

ब्रॉड स्पेशियलिटी के तहत एनेस्थीसिया विभाग में सर्वाधिक 11 पद भरे जाएंगे। रेडियोडायग्नोसिस यानी रेडियोलॉजी में पांच, जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी में चार-चार तथा बाल रोग विभाग में तीन पद निर्धारित हैं। त्वचा रोग और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दो-दो पद हैं। इसके अलावा एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, अस्पताल प्रशासन, न्यूक्लियर मेडिसिन, आर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी, रेडियोथेरेपी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक सहित अन्य विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

सुपर स्पेशियलिटी में कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी में दो-दो पद रखे गए हैं। बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, नियोनेटोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर और पल्मोनरी मेडिसिन में एक-एक पद भरा जाएगा। सीनियर रेजिडेंट पद के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस या डीएनबी की डिग्री और केंद्रीय अथवा राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है।

निर्धारित योग्यता के अनुसार कुछ विभागों में गैर-मेडिकल अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। उनके लिए संबंधित विषय में एमएससी या एम. बायोटेक के साथ पीएचडी की योग्यता तय की गई है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे तक कोठीपुरा स्थित एम्स बिलासपुर के प्रशासनिक ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर भर्ती प्रकोष्ठ में पहुंचना होगा। विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsbilaspur.edu.in पर उपलब्ध है और helpdesk.rec@aiimsbilaspur.edu.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: •