Loading...

Interview / आंगनवाड़ी सह क्रैच पदों की चयन प्रक्रिया की नई तारीख तय, 30 अक्टूबर को साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 57 Mins Ago • 1 Min Read

Interview / बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए स्थगित साक्षात्कार अब 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। भारी बारिश के कारण पहले यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। संबंधित अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय रैत पहुंचना होगा।

शाहपुर

बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए 19 जून 2026 को जारी अधिसूचना के तहत साक्षात्कार आयोजित किए जाने थे। भारी बारिश के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा था। अब विभाग ने साक्षात्कार के लिए 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार की नई तारीख निर्धारित की है। चयन प्रक्रिया बाल विकास परियोजना कार्यालय रैत में सुबह 10 बजे शुरू होगी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तारीख और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि वे चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें। पदों और साक्षात्कार प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर बाल विकास परियोजना कार्यालय रैत से संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: •