Interview / ऑपरेटर के 100 पदों पर नियमित भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे साक्षात्कार
Interview / किट्टी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ऑपरेटर के 100 पदों पर नियमित भर्ती की जाएगी। इसके लिए कांगड़ा जिले में 25 से 28 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर सुबह 11 बजे से साक्षात्कार आयोजित होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
कांगड़ा/धर्मशाला
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि ऑपरेटर पद के लिए बारहवीं और आईटीआई पास उम्मीदवार पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 26 नवंबर को नगरोटा बगवां, 27 नवंबर को एसडीएम कार्यालय शाहपुर और 28 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा में आयोजित किए जाएंगे। सभी निर्धारित स्थानों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी।
साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और बायोडाटा की प्रति लानी होगी। यदि उम्मीदवार के पास संबंधित कार्य का अनुभव है तो वह अनुभव प्रमाणपत्र भी साथ लेकर आए। भर्ती और साक्षात्कार से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।
