Jobs / सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों के लिए 15 व 16 जून को कैंपस इंटरव्यू
Jobs : मैसर्ज़ एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए 15 और 16 जून 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित केंद्रों में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
सोलन
जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, वजन 56 से 95 किलोग्राम तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया के तहत सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पद भरे जाएंगे।
15 और 16 जून को आयोजित होंगे साक्षात्कार
उन्होंने बताया कि 15 जून 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, जिला रोजगार कार्यालय जटोली में तथा 16 जून 2026 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में प्रातः 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
ईईएमआईएस पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर उपलब्ध है। सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार दूरभाष नंबर 01792-227242 तथा मोबाइल नंबर 78328-91722 और 98053-60764 पर संपर्क कर सकते हैं।