Jobs: धर्मपुर में आंगनवाड़ी के 15 पदों के लिए 11 सितंबर तक आवेदन
क्रेच सहायिका के एक पद के लिए 17 सितंबर को साक्षात्कार होगा।
Jobs: सोलन जिले के धर्मपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के चार और सहायिकाओं के 11 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे इसी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
सोलन/धर्मपुर
बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने बताया कि यह भर्ती परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के चार पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 11 पद शामिल हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवारों को निर्धारित अंतिम तिथि तक कार्यालय में आवेदन जमा करवाना होगा, जिसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।