Loading...

Jobs / हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 71 पद बैच आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक पंजीकरण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 12 Jul 2026 • 1 Min Read

Jobs : स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 71 पद विभिन्न श्रेणियों में बैच आधार पर भरे जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 20 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित बैच और श्रेणी के अनुसार किया जाएगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 71 पद बैच आधार पर भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स के पदों के लिए अनारक्षित वर्ग में 28 पद दिसम्बर 2010 बैच तक, अनारक्षित वर्ग की ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 7 पद जून 2011 बैच तक, अनारक्षित वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की श्रेणी से 1 पद दिसंबर 2012 तक, एससी श्रेणी में 13 पद दिसम्बर 2013 बैच तक, एससी की बीपीएल श्रेणी में 3 पद दिसम्बर 2014 बैच तक, एससी की डब्ल्यूएफएफ श्रेणी में 1 पद दिसम्बर 2017 बैच, ओबीसी श्रेणी में 13 पद दिसम्बर 2012 बैच और ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 3 पद दिसम्बर 2013 बैच तक भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच व श्रेणी से पात्र अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे 20 जुलाई से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइटhttps://eemis.hp.nic.in    पर दर्ज करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Topics: